Teacher & Social activiest, Motivational speaker, founder Star's of Tomorrow Welfare society mungeli.
बेवजह अच्छा बनिए जनाब
वजह से तो लाखो बने फिरते है..! 💞
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 मई को रहेंगे मुंगेली जिले के प्रवास पर।
विकास कार्यों की सौगात के साथ मुंगेली जिले को मिलेगी नई गति।
#mungeli#chhattisgarh
पराक्रम-प्रकर्ष महाराणा सांगा की जयंती पर भारतीय युयुत्सा व पौरुष पर बलिहारी प्रत्येक स्वाभिमानी भारतीय को महाराणा के असीम शौर्य जैसी अपार शुभकामनाएँ। इतिहास के शिलालेख पर सदैव के लिए अंकित हो चुकी उनकी अनन्य शौर्य-गाथा सदियों तक वीरता की परिभाषा के रूप में उल्लेखित होती रहेगी💪🏼🇮🇳🙏❤️
जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,
शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं।
मेवाड-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,
उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं।
उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है,
उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है।
इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,
उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है ॥
उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,
यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का।
उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,
यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का॥” #MaharanaSanga
आज हमर पुरखा मन के सपना साकार होय के 25 बछर पूरा होगे हे, ये हमर छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव के रजत जयंती बछर आय। छत्तीसगढ़ के जम्मो दाई-दीदी, भाई-बहिनी, लइका-सियान मन ला हृदय ले गाड़ा-गाड़ा बधई अउ मंगलकामना।🌾
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2025#रजत_महोत्सव#rajyotsav
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हृदय से बधाई एवं मंगलकामनाएँ। माता गोमाता का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का आलोक फैलाए।
🌼 जय गोमाता! 🌼
🌼 जय श्रीकृष्ण! 🌼
#Gopashtami#गोमाता#जय_श्रीकृष्ण#गोपाष्टमी
शिक्षक वह दीपक हैं जिनकी लौ से अनगिनत दीपक प्रज्वलित होते हैं। वे साधारण को असाधारण बना, अज्ञान का अंधकार मिटाकर जीवन में उजाला भरते हैं। गुरुजनों की शिक्षा और मार्गदर्शन ही संघर्षों से जूझने और सपनों को साकार करने की शक्ति देते हैं। गुरुजनों को नमन #TeachersDay2025#शिक्षक_दिवस
श्रद्धा सुमन अर्पण... 'स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी' ने हरियर मुंगेली अभियान के अंतर्गत आज 10 पौधों का रोपण कर महान साहित्यकार, छत्तीसगढ़ रत्न, समाज के पुरोधा "स्वर्गीय श्री केदार सिंह परिहार जी" को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
#केदारसिंहपरिहार#mungeli
👏🌱🌴🌳
गणेश चतुर्थी की हार्दिक व मंगलमय शुभकामनाएँ। विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की असीम कृपा सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद के द्वार खोलती रहे। गजवदन गणपति का आशीर्वाद हर घर-आँगन में विघ्नों का नाश कर मंगलमय ऊर्जा का संचार करे।
#श्रीगणेश#GaneshChaturthi #
*छत्तीसगढ़ के माटी म बसे, संस्कृति अउ परंपरा के पहिली तिहार हरेली के पावन अवसर म जम्मो संगवारी, दाई-बहिनी, महतारी-सियान ला गाड़ा-गाड़ा बधाई।
#harelitihar#HareliTihar2025
वट सावित्री व्रत न केवल प्रकृति के प्रति हमारे श्रद्धा-भाव को प्रकट करता है, बल्कि सौभाग्य, दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि की मंगल कामना का भी अद्भुत संदेश देता है। इस पुण्य अवसर पर सभी व्रतधारी सुहागन माताओं-बहनों को हृदय से शुभकामनाएं और वंदन। #वट_सावित्री#वट_सावित्री_पूजा
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया क़ुरैशी गुजरात की रहने वाली हैं और वो एक आर्मी ट्रेनिंग contingent को लीड करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं.
उन्होंने बायो-केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वर्तमान में भारतीय सेना में कर्नल पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने 'एक्सरसाइज फोर्स 18' नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया था, जो अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास है.
*भगवान महावीर स्वामी की पावन जयंती के पवित्र अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को अशेष शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। भगवान महावीर की दिव्य शिक्षाएं हम सभी का पथ आलोकित करती रहें, यही मंगल कामना है।
👏👏👏 #mahavirjayanti2025#महावीर_जयंती