जब सरकार न सुनेगी बच्चों की आवाज़…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब बच्चों पे बेरहमी से होगा निर्मम वार…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब सरेआम बच्चियों के फटेंगे लिबास…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब करोगे दुखी माँ-बाप पर भी प्रहार…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब हर एक नौजवां होगा हताश-निराश…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब सत्ता का अहंकार होगा हद से पार…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब सरकार बंद कर लेगी संसद के द्वार…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
जब मौक़ा नहीं दोगे, न संसद में न बाहर…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!
@yadavakhilesh देश में छा रही है कमरतोड़ महंगाई
बेरोजगारी सर्वोच्च शिखर पर आई
सत्ता के मद में चूर कर रहेअत्याचार
पेपर लीक कराके ये करते भ्रष्टाचार
लाठियों से बच्चों को पुलिस रही मार
कुछ नहीं बोल रहा देश का चौकीदार
सत्ता के मद में चूर घमंडी सरकार
देश का भविष्य पिट रहे हैं लाचार
वो सफ़ेद कपड़ा लेकर गये जंतर-मंतर
हम काला कपड़ा लेकर पहुँचे ‘संसद’!
देश के बच्चों, उनके माता-पिता और उनके शुभचिंतकों के साथ-साथ विपक्ष के सांसदों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो अति निंदनीय है। भाजपा का अमृतकाल, उनके दु-शासन के ‘काले’ काल में बदल जाएगा। भाजपा और उनके संगी-साथियों का इतिहास कोयले तक से भी नहीं लिखा जाएगा। भाजपा के शासनकाल को इतिहास जगह ही नहीं देगा, जिससे कि कोई कभी भी पढ़कर उसका दोहराव न करे।
समझौता नहीं; संघर्ष होगा!
देश में कमरतोड़ छाई महंगाई
सत्तासीन नेता उड़ा रहे मलाई
परेशान जनता को खाने के लाले
सत्ताधारियों के मुंह में पड़े हैं ताले
दर दर की ठोकरें खा रहे बेरोज़गार
ऊपर से उन पर महंगाई की मार
विद्यार्थी का आधा जीवन खाई शिक्षा
शेष जीवन में वो क्या मांगेगे भिक्षा
@yadavakhilesh चंदाचोरों ने कर दिया आस्था का बंटाधार
राम मंदिर में भी फैला इस कदर भ्रष्टाचार
चंदाचोरों ने कर दिया पूरे देश को शर्मशार
न जाने चोरों के साथ खड़ी क्यों सरकार
@yadavakhilesh रोजी रोटी घटी,बड़ी कमरतोड़ महंगाई
युवाओं ने मांगा रोजगार,लाठियां पाई
भय,भ्रष्टाचार फैला,लोग सत्य से डरते
जाति धर्म में बांटके,नेता शासन करते
व्यवस्था बदलने तक जनता जुल्म सहेगी
चाटुकारी मीडिया सत्य कभी न कहेगी
@anjanaomkashyap कभी पढ़े लिखे बेरोजगार घूम रहे करोड़ों युवकों, देश में बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार और देश के गिरते रूपए की बात या इसे बहस का मुद्दा बनाने की हिम्मत की होती