Alumni of ALLAHABAD UNIV.
Social Activist, Bahujan Writer, Constitutional values,Trinity (Liberty,Equality and Fraternity)-Dr B.R.Ambedkar's philosophy.
The BSP’s December 6 rally could be enormous.
It is being held at Lucknow’s Ambedkar Memorial Park, which covers 108 acres.
I recently delivered a lecture at a school with a truly sprawling 10-acre campus, complete with many buildings, playgrounds and every facility.
The rally venue is nearly 11 times larger. Imagine the scale of the gathering.
(Bahan ji @Mayawati’s photo was clicked by me.)
आज देश ‘‘संविधान दिवस‘‘ मना रहा है और इस खास मौके पर भारतीय संविधान के मूल निर्माता व बहुजन समाज के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी को मैं पूरे तहेदिल से शत्-शत् नमन करती हूँ और साथ ही ये भी उम्मीद् करती हूँ कि केन्द्र व राज्य सरकारें “संविधान दिवस” मनाने के साथ-साथ संविधान के समतामूलक, मानवतावादी व कल्याणकारी उद्देश्यों पर ईमानदारी एंव निष्ठा से अमल करके जनता की अपेक्षाओं को जरूर पूरा करेंगी, यही समय की मांग है। जय भीम, जय भारत व जय संविधान
बी.एस.पी. की बिहार प्रदेश यूनिट सहित देश के कई राज्यों की कल नई दिल्ली स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में बिहार स्टेट बी.एस.पी. के वरिष्ठ पदाधिकारियांे तथा वहाँ से पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सतीश यादव भी ���ौजूद रहे।
समीक्षा में, अन्य बातों के अलावा, यह बात भी सामने आई कि मतगणना वाले दिन दिनांक 14 नवम्बर को विरोधी दलों के असामाजिक तत्वों द्वारा कराये गये उपद्रव में बी.एस.पी. के विधायक की गाड़ी तथा प्रशासन की भी गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त की गई, जिसे काबू में करने हेतु पुलिस द्वारा रात में लाठीचार्ज किया गया जिसमें बी.एस.पी. के कई कार्यकर्ता भी गम्भीर रूप से घायल हुये।
इसको लेकर ज़िले की पुलिस द्वारा श��सन के दबाव में बी.एस.पी. के लगभग 250 कार्यकर्ताओं पर एवं अन्य 1000 अज्ञात लोगों पर कई एफ.आई.आर. दर्ज करके उसकी आड़ में पुलिस सिर्फ बी.एस.पी. कार्यकर्ताओं को ही परेशान कर रही है, जबकि पहले इस घटना की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिये और उसके बाद ही कोई कार्रवाई होनी चाहिये।
अतः बी.एस.पी. की माँग है कि इस मामले की सही व निष्पक्ष जाँच हो तथा जब तक यह जाँच पूरी ना हो जाये, तब तक इस पर कोई पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी आदि ना की जाए तो यही उचित होगा।
रामगढ़ में बसपा का उम्मीदवार सतीश सिंह यादव
175 वोट से जीत गए हैं उनको निर्वाचन प्रमाण पत्र
न देकर, बीजेपी को जीत दिलाने की साजिश चल
रही है, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
वोट चोरों सीट चोरी नहीं करने देंगे
जनता ने जो जनादेश दिया है
उसे स्वीकार करो, सतीश जी को
जीत का सर्टिफिकेट दो!
महान संत बाबा गुरु घासीदास जी एवं उनके अनुयायी सतनामी समाज पर जातिवादी मानसिकता से ग्रसित कुछ कथावाचकों द्वारा अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी करना अति-निन्दनीय व चिन्तनीय। इसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में तथा सतनामी समाज के लोगों में ख़ासकर अपने समाज के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान को आघात पहुँचाने के प्रयास के कारण काफी अहत हैं तथा उनमें आक्रोष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ सरकार संकीर्ण मानसिकता व जातिवादी द्वेष रखने वाले ऐसे कथावाचकों पर सख़्त अंकुश लगाये तो यह उचित होगा।
अगर आप "खालिस्तानियों" का विरोध करते हैं,
"मुस्लिम राष्ट्र" मांगने वाले मौलानाओं का विरोध करते हैं,
लेकिन "हिंदू राष्ट्र" की मांग करने वाले बागेश्वर बाबा जैसे ढोंगियों का समर्थन करते हैं तो आप दोगले एवं कट्टरपंथी हैं। इन सभी देशद्रोहियों की मानसिकता एक ही जैसी है।
इमरान शकील खान तथ्य, रिसर्च करके डेटा देने वाला मुस्लिम है। यह खतरा है��� इसे निपटाओ : समाजवादी समर्थक
*****************************************
तेज प्रताप यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है। इंहा तक कि;
1.आरजेडी पर वार कर रहे है।
2.तेजस्वी पर कर रहे है।
3.हर वो कार्य कर रहे है जो RJD को नुकसान पहुचाये।
लेकिन तेजस्वी यादव ने;
"extremist (चरमपंथी) ओवेशी को कहा है"
और इस पर जो उर्मिलेश यादव, रवीश पांडे, से लेकर तमाम बुद्धिजीवी पत्रकार, सोशल मीडिया के पत्रकार;
"तेज प्रताप यादव पर एक कार्यक्रम तक नही बना रहे है"
और;
"मुस्लिम यह नही पूछ पा रहा कि राजनैतिक मत भिन्नता में औवेशी "चरमपंथी" कैसे हो गए?"
श्री अखिलेश यादव व लालू प्रसाद यादव व फैमिली का में इसलिए कायल हूँ कि "एक मुस्लिम नेता" उनके सामने चुनाव लड़ रहा है तो उसे आराम स चरमपंथी कह दो।
इसी प्रकार;..
"इमरान शकील खान नाम के व्यक्ति काफी प्रसिद्ध है। बसपा के लिए लिखते है क्योंकि उनके पिताश्री भी कट्टर बसपाई रह चुके है। इससे अलग उनके पास ज्ञान है, तथ्य है और उसी के आधार पर लिख रहे थे
लेकिन
समाजवादी पार्टी व उनके समर्थको पदाधिकारीओ को लिए यह सबसे बड़ा गुनाह लगा की मुस्लिम होकर कैसे लिख रहा है और वो भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में क्यो नही लिख रहे। क्योंकि "में भी समाजवादी" वालो का मानना है कि मुस्लिम है तो आँख, दिमाग बन्द करके सपा आरजेडी के लिए कार्य करे, वोटदे, बहस करे। इससे ज्यादा न सोचें"
इसलिए
"सरकारी सेवा से सस्पेंड करवाने की धमकी शकील को दे दी। इससे शकील कुछ दिन के लिए चले गए। फिर लिखने आए तो फिर से समाजवादियो ने धमकियां दी दी कि नौकरी से निकलवा देंगे"
जबकिं;
"हजारो भाजपाई जो सरकार�� नौकरी में है, खुलकर सपा को टारगेट करते है, राजनैतिक पोस्ट करते है। उनमे से एक को भी कभी सपा वालो ने धमकी दी हो तो दिखाए। ऐसा भी नही की वो जानते नही। लिखने वाले समय समय पर बता देते है कि वो सरकारी सेवा में है"
में 2006 से सोशल मीडिया पर कट्टर समाजवादियों से बहस कर रहा हूँ, तबके दौर में "में भी समाजवादी" वाले कट्टर हिन्दू थे, शुद्र दलितो को समझते थे, गालियां अपशब्द दलितो को जितनी अच्छी तरह से यह देते ह��, उसक��� 5% भी सामान्य वर्ग नही दे सकते। में तबसे लेकर सैकड़ो यादव सरकारी अधिकारियो को जानता रहा जिनसे काफी विवाद हुआ लेकिन;
"उनकी शिकायत कभी नही करी"
लेकिन सपा वाले;
"एक मुस्लिम को सहन नही कर सके क्योंकि वो मुस्लिम इमरान शकील ज्ञान रखता है, उंसके पास तथ्य है, उसे सुना जाता है और रिसर्च में वो सपा के पक्ष में नही लिख रहा तो यह सपा वालो के लिए सबसे बड़ा गुनाह हो गया"
विकास कुमार जाटव
@Mayawati
@AnandAkash_BSP
बसपा-चुनाव खर्च-पैसे लेकर टिकट देंना
*************************************
दगड़ू पहलवान : मुझे चुनाव लड़ना है। में मिशनरी हूँ। समाजिक आंदोलन से जुड़ा रहा हूँ।
विकास : ठीक है। लड़ लो।
दगड़ू : बसपा को मुझे टिकट देन��� चाहिए। लेकिन बसपा पैसे लेकर टिकट देती है।
विकास : ठीक है। लेकिन आपकी चुनाव में खर्च करने की कितनी क्षमता है।
दगड़ू : क्षमता। हम तो किराए के मकान मे रहते है।
विकास : एक मामूली से पार्षद या प्रधानी के चुनाव में मिनिमम 5 लाख रुपया और जितने की स्तिथि में है 15 लाख तक खर्च होता है। विधायक चुनाव में कम से कम 1 करोड़ रुपया खर्च होगा।
दगड़ू : मुझे टिकट देकर यह खर्च बसपा को करना चाहिए।
विकास : बसपा पैसा कँहा से लाएगी?
अभी इलेक्ट्रोल बांड की जारी लिस्ट में वामपन्थी, तृणमूल, सपा, आरजेडी को उधोगपतिओ ने चन्दा दिया है। बसपा को 1 रुपया नही दिया। बसपा के पास चुनाव खर्च जादुई तिलिस्म या खुल जा सिम सिम कहकर आ जायेगा?
बिना पैसे के दुनिया मे कोई भी पार्टी चुनाव नही लड़ सकती है। इंहा तक कि अमरीका में भी। सहारनपुर के पास के रामपुर मनिहारन का बनिया परिवार अमरीका में उधोगपति थे। उन्होंने बिल क्लिंटन की डेमोक्रेटिक पार्टी को इतना चन्दा दिया कि बिल क्लिंटन राष्ट्रपति से हटने के बाद तक रामपुर मनिहारन में चन्दा देने वालो की माँ के नाम पर बने पॉलिटेक्निक संस्थान का फीता काटने आये�� जब बुलाया तब अन्य जगह आना पड़ा। इन लोगो ने साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम तक को सहारनपुर के बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम में लाकर खड़ा कर दिया, न कोई मैच, न कोई आयोजन, बस लोगो के सामने प्रदर्शनी करने के लिए। अनिल कपूर तक वँहा डांस कर रहे थे। यह फ्री में आ गए? साउथ अफ्रीका की पार्टियो को चन्दा दिया, उन्होंने भिजवा दिया।
केजरीवाल ने बैंगलोर में डिनर पार्टी तक आयोजित करी जिसमे उन लोगो के साथ डिनर करने का आह्वान किया जो चन्दा देगा।
दगड़ू : फिर बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी होकर भी कैसे चुनाव खर्च निकालती है।
विकास : बसपा पदाधिकारियो व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को कूपन जारी करती है। उन प्रत्याशियों के यह काम है की बसपा के कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उनसे 50 रुपया 100 रुपया व अधिकतम जितना मिल सके, उतना चन्दा लेकर कूपन देकर आये। नसीमुद्दीन सिद्दकी व बहनजी की क्लिप ध्यान से कभ�� सुनी। जिसमे बहनजी कह रही थी कि नसीमुद्दीन जो पैसा समाज के गरीब लोगों से कूपन देकर इकट्ठा करा है वो पार्टी फंड में क्यो जमा नही करवाया। जिसपर नसीमुद्दीन कहते है कि करवाया देता हूँ और बाद में मीडिया में बहनजी से पैसा माँगने का आरोप लगा रहा था। जबकि क्लिप में तथ्य मौजूद थे।
क्या आप 2 करोड़ इकट्ठा कर पाएंगे?
दगड़ू : न जी। मुझे उस शीट से ही टिकट दे दो जँहा बसपा सबसे ज्यादा कमजोर है। खर्च भी नही होगा।
विकास : बेकार से बेकार विधायक की शीट पर भी कम से कम 10 लाख रुपया खर्च होगा ही। बसपा ने एक राज्य के चुनाव में ��नरल शीट पर एससी को टिकट दिया। चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर रोना पीटना शुरू करके समाज से चन्दा मांग रहे थे यह कहकर की प्रचार में काफी पैसा खर्च हो गया।
दगड़ू : फिर बसपा मिशनरी कार्यकर्ताओ का किस प्रकार ध्यान रहेगी?
विकास : बसपा राज्यसभा/विधानपरिषद व सरकार बनने पर निगम के अध्यक्ष/सदस्य, अन्य सरकारी संस्थान में सलाहकार पद देकर, या अन्य रूप से मिशनरीयो को फ्री में सैट करती है।।
विकास जाटव ��ी रिसर्च अंतिम निष्कर्ष
*************************
1.चुनाव बिना पैसे के लड़ा नही जा सकता।
2.आपके पास पैसा नही है तो आपको लोगो से चन्दा लेना पड़ेगा।
3.बसपा को कोई उधोगपति चन्दा नही देता। इंहा तक कि सपा आरजेडी तृणमूल को भरपूर देता है। कोंग्रेस भाजपा के लिए एक प्रतिशत लाभ हानि शीट में खर्च के तौर पर जोड़ रखा है। जब इनकीं सरकार बनती है तब उधोगपति इनसे कई गुना प्रोजेक्ट लेकर घटिया काम करके जनता का नुकसान करते है।
4.बसपा कूपन से खर्च निकालती है। प्रत्याशी की जिम्मेदारी है कि;
"वो घर घर जाकर कूपन देकर लोगो से पैसा इकट्ठा करे और चुनाव लड़े। जिससे जनसम्पर्क भी होगा ओर पार्टी मजबूत होगी। लेकिन प्रत्याशी मेहनत करने की जगह अपनी जेब से कूपन का पैसा जमा करवा देता है और बाद में टिकट के बदले पैसे लिए का रोना रोता है। जबकि यह उसका निकम्मापन है कि वो कूपन देकर पैसे इकट्ठे नही करता और न जनसम्पर्क करता है"
प्रथम और अंतिम रिसर्च का परिणाम यह है कि;
"बिना पैसे के दुनिया की कोई भी पार्टी चुनाव नही लड़ सकती है। सर्वाइव तक नही कर पाएगी। खत्म हो जाएगी। पार्टी को बचाने के लिए वोटिंग प्रतिशत से पहले पार्टी का फंड किस प्रकार इकट्ठा किया जाए। यह महत्वपूर्ण है"
विकास कुमार जाटव
@Mayawati
@AnandAkash_BSP
मुस्लिम इसके लिए स्वयं जिम्मेदार है क्योंकि;
1.वर्ष 2005 में श्री रामविलास पासवान जी के 29 विधायक बने। विधानसभा में किसी को बहुमत नही मिला। उन्होंने शर्त रख दी कि जो मुस्लिम मुख्यमंत्री बना��गा, उसे समर्थन देंगे।
2.लालू प्रसाद यादव जी ने इस शर्त को मानने से मना कर दिया। बल्कि इस शर्त से इतना डर गए कि बूटा सिंह जी जो राज्यपाल थे, उनसे सिफारिस करवाकर व मनमोहन सिंह पर दवाब डालकर राष्ट्रपति शासन लगवा दिया लेकिन मुस्लिम मुख्यमंत्री बनने नही दिया।
3.श्री रामविलास को इसका नुकसान यह हुआ की गुजरात दंगों के विरोध में एकमात्र केबिनेट मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने व मुस्लिम मुख्यमंत्री क�� माँग पर हिन्दू वोटर्स छिटक गए और;
"जिन मुस्लिम के लिए मुख्यमंत्री की मांग करी उन्होंने पुनः हुए चुनाव में रामविलास जी की जगह उन लालू जी को वोट दिया जिन्होंने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनने की जगह विधानसभा ही भंग करवा दी"
रामविलास पासवान जी का राजनैतिक कैरियर इससे खत्म जो गया। मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग के कारण राजनीति से खत्म होने लगे तब अंत मे चिराग पासवान के दवाब डालने पर 2014 में नरेंद्र मोदी से गठबंधन किया और राजनीति मे पुनर्जीवित हो गए।
4.मुस्लिम को इसलिए अब कोई महत्व नही देता है क्योंकि उनकी इमेज बन गयी है कि;
"भाजपा रोकना है के नाम पर कँहा जाएगा, लौटकर "सपा-आरजेडी-कोंग्रेस" पर ही जायेगा। और मजेदार बात यह है कि "भाजपा" इससे रुकती नही बल्कि कई गुणा बढ़ती है। जैसे प्रथम बार जब श्री मुलायम जी मुख्यमंत्री बने तब्य उससे कुछ महीनों पहले भाजपा के पूरे देश मे 2 सांसद थे , उत्तर प्रदेश में जीरो थे। मुलायम जी के रहते रहते भाजपा के अकेले उत्तर प्रदेश में 57 सांसद व अगली राज्य सरकार कल्याण सिंह की बन गयी।
बहनजी ने भाजपा क��� पुनः 2009 में 10 शीट पर ला दिया और अखिलेश यादव जी ने भाजपा को 2014 में सीधा 71 पर ला दिया"
5.कारण?
उदाहरण दूँगा की;
"2014 में इमरान मसूद ने मोदी की बोटी बोटी करने की धमकी दी। में सहारनपुर में एक जगह मोबाइल सही करवा रहा था। मुस्लिम इस बयान से लोहलोट थे। तारीफ पर तारीफ कर रहे थे। मेने इसपर लोहलोट सभी मुस्लिम को कहा कि इसका लाभ किसे है? सभी ने कहा कि इमरान को। मैने कहा कि नही। इसका लाभ भाजपा को है। क्योंकि मुस्���िम देश मे 14.2% है। सभी 100% एकता करके भी 14.2% से ज्यादा नही होंगे। लेकिन इस मुस्लिम की 100% एकता को देखकर, घबराकर, सचेत होकर सामने वाले 85 8% एक मंच पर आकर वोट करेंगे तो नुकसान किसे होगा?
"
इसलिए जब तक आरजेडी व सपा है। भाजपा को ऊर्जा मिलती रहेगी। 95% से ऊपर मुस्लिम वोट मिलने के बाद भी यह भाजपा को रोक नही पाए। न रोक पाएंगे।
विकास कुमार जाटव
ये वीडियो सिनेमैटिक विज़ुअल के साथ आया है।
इसे देखिए दिखाइए इसकी रील बनाइए।
इसलिए नहीं कि किसी को चिढ़ाना है।
इसलिए भी नहीं कि सियासी अखाड़ा बनाना है।
बल्कि इसलिए कि मान्यवर की स्मृतियों को डिजिटली भी अमर बनाना है💙
Video Credit: @satishmisrabsp X account
हरियाणा राज्य में आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार, जिनकी पत्नी भी स्वंय हरियाणा की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, द्वारा जातिवादी शोषण व प्रताड़ना के कारण की गयी आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ख़ासकर दलित व बहुजन समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं।
यह अति-दुखद व अ��ि-गंभीर घटना ख़ासकर एक सभ्य सरकार के लिये शर्मनाक है और यह साबित करती है कि लाख दावों के बाव���ूद जातिवाद का दंश कितना अधिक ख़ासकर शासन-प्रशासन में हावी है और सरकारें इसको रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं। वैसे यह सब सरकार की नीयत व नीति की बात ज्यादा है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की समयबद्ध स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच होना चाहिये और इसके लिये दोषियों को सख़्त सज़ा मिलनी चाहिये ताकि सभ्य समाज को शर्मिन्दा करने वाली ऐसी दर्दनाक घटनायें दोबारा कहीं ना होने पायें।
हरियाणा सरकार इस घटना को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से ले तथा इसकी भी लीपापोती करने का प्रयास ना करे तो यह उचित होगा। जाँच के नाम पर खानापूर्ति भी नहीं होनी चाहिये, जैसा कि आरोप लगने शुरू हो गये हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट व केन्द्र सरकार भी इस घटना का उचित संज्ञान ले तो यह बेहतर।
ऐसी घटनाओं से ख़ासकर उन लोगों को ज़रूर सीख लेनी चाहिये जो एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण को आर्थिक स्थिति से जोड़ कर क्रीमी लेयर की बात करते हैं, क्योंकि धन व पद पा लेने के बाद भी जातिवाद उनका पीछा नहीं छोड़ता है और हर स्तर पर जातिवादी शोषण, अत्याचार व उत्पीड़न लगातार जारी रहता है, जिसकी ताज़ा मिसाल हरियाणा की वर्तमान घटना है।
@KraantiKumar नहीं, मान्यवर कांशीराम और नेताजी जब एक साथ थे तब BJP नंबर 1 पार्टी थी, 177 सीट और लगभग 30% वोट के साथ।
नंबर 3 हुई 2007 में और नंबर 4 हो गई 2009 में।
तारीखें देखकर समझ गए न किसने ये हाल किया था?
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्र��� कांशीराम जी के कल 19वें परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वी.आई.पी. रोड पर बी.एस.पी. की सरकार द्वारा निर्मित किये गये विशाल व भव्य ’मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ में हुये महा आयोजन में अपने ख़ून-पसीने की कमाई से हर उम्र के आये लोगों में भी ख़ासकर युवाओं व महिलाओं की रिकार्ड ��ोड़ भीड़ व उनके जोश और उमंग के साथ-साथ यूपी के अगले चुनाव में अपनी बहनजी की पाँचवीं बार सरकार बनाने के लिये ज़िद के साथ काम करने के गगन चुम्बी नारों आदि के साथ व्यक्त किये गये दृढ़ संकल्प को देखकर विरोधी पार्टियों/संगठनों आदि की नींद व उनके नेताओं के होश उड़ जाना स्वाभाविक हैं और इस क्रम में इनकी बेतुकी बातें एवं बयानबाज़ी को महत्व ना देकर इनके बारे में कुछ ना कहा जाये तो यही बेहतर होगा।
वैसे भी ’बहुजन समाज’ के लोग अपने वोटों के बलबूते पर शोषित से शासक वर्ग बनकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का सपना पूरा करने के लिए कितने तत्पर व संघर्षशील हैं इसकी स्पष्ट झलक कल उन लोगों ने यूपी सहित पूरे देश को दिखा दी है। अब उन्हें विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सजग व सावधान रहते हुये आगे अपने मिशन 2027 में पूरे ��न, मन, धन से लग जाना है, यही संदेश।
साथ ही, कल मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुये महा-आयोजन में, इनको अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ-साथ बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए यू.पी. के सभी 75 ज़िलों के गाँव-गाँव व शहर-शहर से बी.एस.पी. के लाखों-लाखों की संख्या में पार्टी के लोग पहुँचे थे जिनको सुरक्षित लाने व वापिस ले जाने में यू.पी. बी.एस.पी. यूनिट के हर स्तर के सभी छोटे-���ड़े पदाधिकारियों, नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं आदि ने अपनी अहम् भूमिका निभाई है इन सभी की पार्टी बहुत-बहुत आभारी है।
इसके साथ ही, इस महा आयोजन में किसी न किसी रूप में उनके योगदान एवं भागीदारी के लिए पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं, अनुयाइयों, शुभचिन्तकों आदि का पूरे तहेदिल से बहुत-बहुत आभार, शुक्रिया व धन्यवाद।
इसके अलावा, देश भर में उन सभी लोगों का भी हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने अपने-अपने प्रदेश व ज़िलों में मान्यवर श्री कांशीराम जी को अपने-अपने हिसाब से कार्यक���रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके बी.एस.पी. मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प किया।
यह बीएसपी की आज की जनसभा की वीडियो है, ख़तरनाक भीड़ है इतने बड़े मैदान को चुटकियों में सिर्फ़ बीएसपी ही भर सकती है.! जल्दी से रीट्वीट कीजिए जो नहीं करेगा उससे दोस्ती ख़त्म…
देश में जातिवादी व्यवस्था के शिकार करोड़ों दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े बहुजनों को शोषित से शासक वर्ग बनाने के बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मिशनरी आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवाँ को ज़िन्दा करके उसे नई गति प्रदान करने वाले बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के प्रति विरोधी पार्टियों में भी ख़ासकर स���ाजवादी पार्टी व कांग्रेस आदि इन पार्टियों का रवैया हमेशा से घोर जातिवादी ��वं द्वेषपूर्ण रहा है, जो कि सर्वविदित है, इसीलिये आगामी 9 अक्टूबर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आदि करने का सपा प्रमुख की घोषणा घोर छलावा व लोगों को स्पष्टतः इनके मुँह में राम बग़ल में छुरी की कहावत को चरितार्थ करने वाला ज्यादा लगता है।
सपा ने ना केवल मान्यवर श्री कांशीराम जी के जीते-जी उनके पार्टी के साथ दग़ा करके उनके मूवमेन्ट को यूपी में कमज़ोर करने की लगातार कोशिशें कीं हैं, बल्कि ��ी.एस.पी. सरकार द्वारा दिनांक 17 अप्रैल सन् 2008 को अलीगढ़ मण्डल के अन्तर्गत कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा देकर कांशीराम नगर के नाम से बनाये गये नये ज़िला के नाम को भी जातिवादी सोच व राजनीतिक द्वेष के कारण बदल दिया।
इसके अलावा, बहुजनों को शासक वर्ग बनाने के क्रम में यूपी में बी.एस.पी. की सरकार बनाने के उनके अनवरत प्रयास जैसे बेमिसाल योगदान के लिये उनके आदर-सम्मान में मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम से अन्य और भी जो कई विश्वविद्यालय, कालेज, अस्पताल व अन्य संस्थायें आदि बनाये गये उनमें स�� भी अधिकतर का नाम सपा सरकार द्वारा बदल दिया जाना इनकी घोर दलित विरोधी चाल, चरित्र व चेहरा नहीं तो और क्या है?
इतना ही नहीं बल्कि उनके देहान्त होने पर पूरा देश व ख़ासकर उत्तर प्रदेश शोकाकुल था, फिर भी सपा सरकार ने यूपी में एक दिन का भी राजकीय शोक घोषित नहीं कियाा। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी की तब केन्द्र में रही सरकार ने भी उनके देहान्त पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था।
लेकिन फि�� भी समय-समय पर संकीर्ण राजनीति व वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर सपा व कांग्रेस आदि द्वारा मान्यवर श्री कांशीराम जी को स्मरण करना विशुद्व दिखावा व छलावा का प्रयास किया जाता रहा है। इस प्रकार की गलत जातिवादी व संकीर्ण सोच वाली सपा, कांग्रेस आदि पार्टियों से लोग ज़रूर सजग व सावधान रहें।
The manufactured hate against Honourable Justice Gawai on social media over the last few days led an advocate to hurl his footwear at the CJI on Supreme Court premises during a hearing. This is not just a moment of shame but a dangerous reflection of deep disregard for constitutional values.
This very disrespectful act of humiliating a person who is the vanguard of our judicial system is unacceptable. This incident insults the very idea of justice and equality that the law of the land stands for.
#Gawai #CJIGawai #SupremeCourt @Neelam_Culture