ये कोई तर्क नहीं हुआ कि उस समय क्रीमीलेयर का इनकम कैप 6 लाख था, और अब 8 लाख! महंगाई बढ़ी है, रुपये की कीमत घटी है, इसलिए सरकार ये कैप समय-समय पर बढ़ाती है!
14 हजार में से 27% OBC छात्रों में से अधिकांश का भविष्य के अधिकार का सवाल है! (4/4)
@NitishKumar@ShyamKnl@yadavtejashwi
न्यू NCL मामले के कारण लगभग 3000 OBC छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उम्मीद है कि सरकार हस्तक्षेप करेगी और #BSSC अपने अतार्किक और जातिवादी रुख़ समाप्त कर 'अद्यतन NCL ' स्वीकार करेगा! वरना इस मामले में तेज आंदोलन होगा।
छात्र अपनी एकता बनाये रखें! (3/4)
जब रेलवे (RRB) ने 'सुधार नोटिस' निकाल कर रेलवे परीक्षा में सफल EWS अभ्यर्थियों के 'नये NCL' को स्वीकार किया है, तो BSSC क्यों नहीं करेगी?
जब EWS का हो सकता है तो OBC का क्यों नहीं! क्या ये जातिवाद नहीं है ?
(2/4)
BSSC-2014 बहाली के 8 साल हो गए। अब आयोग सफल OBC छात्रों से 'जबरन' 2014 में बने NCL (नॉन क्रीमीलेयर) की मांग कर रहा है! ये ज़िद पूरी तरह अतार्किक और जातिवादी है। जब BSSC ने अब तक अपने सभी बहालियों में 'अद्यतन NCL ' स्वीकार किया है, तो अब 2014 का NCL मांगने का क्या तुक है! (1/4)
छठे चरण की बची हुई सीटों और 2014-21 तक की सभी रिक्तियों को जोड़कर 7वें चरण की प्राथमिक शिक्षक बहाली की अधिसूचना जल्द जारी की जाय!
मुख्यमंत्री @NitishKumar और शिक्षामंत्री @VijayKChy जी बतायें कि बिहार के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ आख़िर कब तक ?
#start_7th_phase_march
#BSSC बहाली में NCL मामले में आयोग ने हाईकोर्ट में काउंटर एफिडेविट जमा किया है! इस संबंध में हमने अपने वकील से विस्तार से बातचीत की। आयोग के जवाब में कई खामियां हैं जिसे 11 जनवरी को रखा जाएगा!
हमारे पास तर्क है, विज्ञप्ति है और सुप्रीम कोर्ट का पूर्व का आदेश है! जीत हमारी होगी!
बिहार चुनाव में रोज़गार बड़ा मुद्दा बना, लेकिन यूपी चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम को चुनावी एजेंडा बनाने में BJP-RSS ने बेशर्मी की हद पार कर दी है! चुनावी फायदे के लिए पूरे देश में साम्प्रदायिक नफ़रत और उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है।
दंगाइयों-उन्मादियों को PM का मौन समर्थन है!
BSSC-2014 इंटर स्तरीय बहाली के लिए 7 साल बाद हो रही काउंसिलिंग में 2014 से पूर्व का जाति प्रमाण पत्र और नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट की मांग को रद्द कर काउंसिलिंग कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे सरकार ।
@NitishKumar@sanjayjavin@VijayKChy
एक ही विभाग- #BSSC
● दो बहालियाँ- CGL2 और इंटर स्तरीय
● दोनों बहाली एक ही समय आयी
● दोनों विज्ञप्ति में डॉक्यूमेंट वाला हिस्सा शब्दशः समान
लेकिन CGL2 में नया 'नॉन क्रीमीलेयर सर्टिफिकेट' मान्य है जबकि इंटर स्तरीय में 2014 से पहले का मांगा जा रहा है!
ऐसा क्यों @NitishKumar ?