दहगवाँ, बदायूँ में श्रद्धेय बी.पी. मंडल जी के सम्मान में आयोजित सेवा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह में सहभागिता की। सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके विचारों को स्मरण किया तथा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।
संसदीय क्षेत्र बदायूं में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मुहम्मदी में शिरकत कर जुलूस में शामिल सभी अकीदतमंदों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
बदायूं में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सहभाग कर क्षेत्रवासियों व सम्मानित कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। जनहित के मुद्दों पर संवाद कर समस्याओं व सुझावों को जाना। जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना मेरा संकल्प है।
आज बदायूं आवास पर समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया।
बदायूं शहर के लालपुल पर नगर पालिका परिषद की ओर से पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा एवं पूर्व विधायक आबिद रजा द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में शामिल हुआ।
इस अवसर पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया।
जनता की गाढ़ी कमाई से विकास नहीं, भाजपा सरकार अपना प्रचार चमकाने में जुटी है। बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और किसानों की परेशानी पर चुप्पी, लेकिन विज्ञापनों में सरकार की वाहवाही! यह जनसेवा नहीं, सरकारी खजाने से आत्मप्रचार है।
वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल, महान स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
रिया अहीर जैसी बेटियाँ उम्मीद की नई मिसाल हैं। जब युवा अपने अधिकारों और सपनों के लिए बेखौफ खड़े होते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है। सवाल यह है कि युवाओं की आवाज़ दबाने, उन्हें डराने और अपमानित करने वालों पर कार्रवाई कब होगी? युवाओं के हक और सम्मान पर चुप्पी क्यों?
समाजवादी पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव जी के चाचा स्व. प्रेम सिंह यादव जी के निधन पर ग्राम मानपुर, बिसौली पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
बबराला के पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद हुआ। जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसेवा ही संकल्प, जनहित ही प्राथमिकता।