जलियांवाला बाग के अमानवीय नरसंहार के बाद भारतीयों के आत्मसम्मान और न्याय की भावना को जीवित रखते हुए, लंदन में माइकल ओ'ड्वायर को गोली मारकर उस अत्याचार का प्रतिकार करने वाले अमर क्रांतिकारी, शहीद-ए-आज़म उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
भारत रत्न से अलंकृत, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, प्रेरणादायी शिक्षक एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
छात्रों और युवाओं के अटूट संघर्ष के आगे आखिरकार सरकार और उनके मंत्रियों को झुकना ही पड़ा। आज के जागरूक युवा ने साबित कर दिया कि जब तक अधिकार नहीं मिलते, संघर्ष थमेगा नहीं।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सदैव युवाओं और शोषितों की आवाज बनकर अग्रिम पंक्ति में लड़ेगी।
मेड़ता के बैदावड़ी गांव के युवक सुनील ठिंगला की संदिग्ध मौत केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
पीड़ित परिवार को न्याय मिले, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
क्या यही है "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का सपना?
कल जिस तरह बेटियों की चीखें गूंज रही थीं, उसे देखकर हर संवेदनशील इंसान का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए। सत्ता के नशे में क्या इतना भी भूल गए कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान कैसे किया जाता है?कुर्सियाँ हमेशा नहीं रहतीं,
संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद के साथ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी और सांसद राजकुमार रोत जी ।
राजस्थान में बदलाव की दस्तक सुनाई दे रही है।
यह गठबंधन इस बार भाजपा को राजस्थान से विदा करके ही दम लेगा।
जंतर-मंतर की वायरल तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
जनता जवाब चाहती है—यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई लोकतंत्र की भावना को आहत करने वाली है।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के लोकतांत्रिक संघर्ष और न्याय की इस लड़ाई में हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
लोकतंत्र पर एक और गंभीर सवाल!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाने तथा उनके समर्थकों के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
पाली के भेराराम जाट जी की संदिग्ध मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। मैं राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
@RajCMO
तुषार जाटव जी की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है।
मैं राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार शीघ्र दंडित करे।
Chandra Shekhar Aazad Ravindra Bhati Gurjar CMO Rajasthan PMO India Bhajanlal Sharma
यदि मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय ने प्रदर्शनकारी पर केवल इसलिए हाथ उठाया क्योंकि वह दलित समाज से था, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय का अपमान है।
आरसी गांव के BSF जवान चरण सिंह गुर्जर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🙏
ॐ शांति।
भरतपुर की लगातार आपराधिक घटनाओं पर सरकार जवाब दे, प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करे।
Chandra Shekhar Aazad Ravindra Bhati Gurjar CMO Rajasthan PMO India
#bharatpur