जिस बस्तर में कभी लाल आतंक का साया था, आज वहीं जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होना सभी के लिए गौरव का विषय है। मध्य क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों के बीच आज किसी भी प्रकार का विवाद शेष नहीं रह गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
आज यह पूरा क्षेत्र ना केवल नक्सल मुक्त हुआ है, बल्कि विवादों से भी मुक्त हुआ है।
बैठक में कुपोषण उन्मूलन, स्कूल ड्रॉपआउट में कमी लाने, यौन अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि सुनिश्चित करने एवं राज्य-स्तरीय साइबर हेल्पलाइन जैसे अहम विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह सम्मान देश के करोड़ों किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े हर श्रमिक का सम्मान है।
यह सम्मान कृषि सुधारों, खाद्य सुरक्षा और हर चुनौती में किसान हित को सर्वोपरि रखने के प्रति मोदी जी की अटूट प्रतिबद्धता की वैश्विक स्वीकृति है। पीएम-किसान सम्मान हो, MSP में अभूतपूर्व वृद्धि हों, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा या उर्वरकों की खरीद पर सब्सिडी, मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज कृषि क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर बन चुका है। भारत का एग्रीकल्चर मॉडल पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श बन रहा है।
मोदी सरकार के 12 साल, और बदलते भारत की 12 बड़ी तस्वीरें!
अयोध्या में भव्य राम मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ के दिव्य कॉरिडोर तक, नमो भारत-वंदे भारत की रफ्तार तक, अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर UPI क्रांति तक...
इन 12 वर्षों में भारत ने सिर्फ फैसले नहीं लिए, बल्कि नए भारत को बनते देखा है। 📈
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को अभियान के रूप में शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री महत्वपूर्ण आधार बनेगी। इसके माध्यम से पंजीकृत किसानों को गेहूं क्रय, दलहनी-तिलहनी आदि फसलों की खरीद, बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्रों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैम्प लगाकर सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए। साथ ही, व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर हर छोटे-बड़े किसान को इस प्रक्रिया से जोड़ते हुए योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।
दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥
परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥
करुणा, मर्यादा और अनुपम सौंदर्य के साक्षात स्वरूप प्रभु श्री रामलला सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
सियावर रामचन्द्र की जय।
आपातकाल एक घटना नहीं बल्कि इस मानसिकता थी जिसे इस उदाहरण के द्वारा समझा जा सकता । हिटलर के विश्वस्त सहयोगी रूडोल्फ हेल ने जर्मनी में एक नारा लगवाया था Hitler is Germany and Germany is Hitler
ठीक उसी प्रकार का नारा आपातकाल के समय तत्कालीन भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा जी के लिए लगा था India is in the rain in the rise, India जो कांग्रेस के किसी सामान्य नेता ने नहीं बल्कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकांत बरुआ का बयान था और आज कांग्रेस के किसी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं इस शर्मनाक बयान के लिए माफ़ी नहीं माँगी है। आतः है यहाँ आज भी कांग्रेस का आधिकारिक वक्तव्य था, जिसके लिये आज तक माफ़ी नहीं माँगी गई। जिस देश के लिए हम कहते है तन समर्पित मन समर्पित कांग्रेस की उसके लिए ये मानसिकता थी।
#DarkDaysOfEmergency
‘क्रूर कांग्रेस का काला चेहरा’
जानिए, कांग्रेसी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों और आपातकाल का विरोध करने वाले सत्याग्रहियों पर किए गए थे कैसे-कैसे अमानवीय अत्याचार…
#DarkDaysOfEmergency
आज ही के दिन 1975 में एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीन व लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था।
अपने सत्ता-स्वार्थ के लिए लगाया गया आपातकाल, कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक और कभी न मिटने वाला कलंक है। उस कठिन समय में अनेक यातनाएँ सहकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष किया। मैं उन सभी देशभक्तों को दिल से नमन करता हूँ।
विश्वपटल पर फिर हुआ भारत का सम्मान…
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया।
#worldleaders
विदेशों में फिर से बजा भारत का डंका...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' प्रदान किया।
#BJP4IND#NarendraModi
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'Order of the Nile' से विभूषित होना सभी भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है।
यह पुरस्कार विश्व पटल पर 'नए भारत' की बढ़ती प्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री जी की 'विश्व राजनेता' के रूप में बढ़ रही स्वीकार्यता का प्रतीक है।
सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!
भारत का बढ़ता कद और सम्मान!
माननीय PM @narendramodi जी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'Order of the Nile' से अलंकृत किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
नई विश्व व्यवस्था में आज भारत की प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और प्रासंगिकता निरंतर बढ़ रही है।
27 जून को भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है। यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लाखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा।
Rath Yatra greetings to everyone. As we celebrate this sacred occasion, may the divine journey of Lord Jagannath fill our lives with health, happiness and spiritual enrichment.