बहुजन समाज पार्टी नेशनल कोऑर्डिनेटर आदरणीय @AnandAkash_BSP जी ने मिस्ड कॉल का नंबर जारी किया इस नंबर पर फोन करने से कोई भी बीएसपी और आकाश आनंद से जुड़ सकता है| @AllIndiaBSP@Mayawati
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।
उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
BSP के सभी नेता, कार्यकर्ताओं को जाति जनगणना का मुद्दा देश का मुद्दा बनाने और उसे कामयाब करने के लिए बधाई। BSP ने जाति जनगणना का मुद्दा आज से 40 साल पहले सबसे पहले उठाया था। लगातार 40 साल से पार्टी ने इस मुद्दे को देश का बड़ा मुद्दा बना कर रखा है। काफ़ी संघर्ष किया! जय भीम 🎉😇
भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का अपमान कतई ना किया जाए। ख़ासकर सपा व कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना बीएसपी आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है।
#जयभीम
जब मैं अपने युवाओं को समझाता हूँ कि किसी धर्म अथवा उनकी आस्था पर गलतबयानी मत करो तो हमारे लोग ही विरोध करते हैं, कुछ लोग गालियां भी देते हैं।
लेकिन जब हमारे युवाओं पर FIR हो जाता है तो उन्हें कोई बचाने नहीं आता। मेरी बात को भले मत मानो परंतु कम से कम बहन जी की बात को तो मानो।🙏
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्ययनरत बलिया की प्रतिभाशाली बेटी अर्चिता सिंह के साथ हो रहे अन्याय ने हम सबकी आत्मा को झकझोर दिया है। सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने के बावजूद, उसके पीएचडी प्रवेश को रोका जाना न केवल शिक्षा के अधिकार का हनन है, बल्कि एक बेटी के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार भी है।
जब मुझे जानकारी मिली कि अर्चिता पिछले चार दिनों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठी है, तो मैंने तुरंत उनसे बात की,उन्हें हौसला दिया और एक भाई व अभिभावक के रूप में इस लड़ाई में उनके साथ होने का पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ — बेटियाँ हमारी शान हैं, हौसला हैं, और प्रेरणा भी हैं
और बलिया की किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, चाहे उनके खिलाफ कैसी भी ताक़त खड़ी हो।
यह सिर्फ अर्चिता की नहीं, हर उस बेटी की लड़ाई है जो अपने हक़ के लिए खड़ी होती है।
मैं इस संघर्ष में पूरी मजबूती से उनके साथ हूँ – न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि के रूप में बल्कि एक जिम्मेदार भाई और सजग बलियावासी के रूप में भी।
“हमारा संकल्प है —
जहाँ भी अन्याय होगा जहाँ भी बेटियों का आत्मसम्मान खतरे में होगा, वहाँ हम दीवार बनकर खड़े होंगे।
और जहाँ सच्चाई होगी, वहाँ जीत सुनिश्चित होगी।
##JusticeForArchita #BHU
सीतामढ़ी में अवधेश पासवान की हत्या जय भीम बोलने पर सामंतियों ने कर दी।परिवार डरा सहमा सा था हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया।संबंधित अधिकारियों से बात कर दो और अपराधियों को fir में शामिल करने की माँग की है।परिवार को हर सम्भव मदद की जाएगी।@CMBiharNK
यदि पद का सम्मान नहीं करेंगे पदाधिकारी तो जानकारी मिलने पर बहन जी चलाएंगे उन पर हंटर, सही से हो जाओ आप सभी जिस तरह से पद लिया है उसी तरह ईमानदारी से काम भी करो अर्थात पद से इस्तीफा दे दो यदि नहीं कर पा रहे हो तो।
@Mayawati@AnandAkash_BSP
जिसने बहन कुमारी मायावती जी का संघर्ष नहीं देखा है वह इन दो किताबों को पढ़ कर समझ सकता हैं बहन जी ने कितना संघर्ष किया है उन विषम परिस्थितियों में जब जातिवाद ऊंचनीच भेदभाव चरम पर था।
@Mayawati@AnandAkash_BSP
मायावती जी के लिए न्याय पहले है, जाति और धर्म बाद में। लेकिन राहुल गांधी और उनकी टोली — जिसमें अखिलेश भी शामिल हैं — इनके लिए हमेशा जाति और धर्म, न्याय से ऊपर होते हैं।
1. पश्चिम के महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल में बीएसपी संगठन के गठन की तैयारी व मजबूती एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने आदि पर दिल्ली में हुई बैठक में गहन समीक्षा व आगे पूरे तन, मन, धन से पार्टी के कार्यों को दिशा-निर्देशानुसार बढ़ाने का संकल्प।
बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी के 18वें परिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि कोटि नमन वंदन
------------
बामसेफ , डी. एस.-4 , बहुजन समाज पार्टी के संथापक एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक युगपुरुष मान्यवर कांशीराम साहब का आज 18 वां परिनिर्वाण दिवस है | पूरे देश का बहुजन समाज आज उनको अपनी भावभीनीं श्रद्धांजलि दे रहा है | कांशी राम साहब ने एक संकल्प लिया था कि इस देश के बहुजन समाज के लोगों को हुक्मरान बनाना है | इस संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने बहुजन समाज निर्माण की खातिर अपना परिवार छोड़ा, आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया और कहा कि आज से ये बहुजन समाज ही मेरा घर है | करोड़ों करोड़ बहुजन समाज के इस महानायक ने अपने बहुजन समाज के अपने क्रांतिकारी साथियों से कहा था कि- "इतिहास का रुख बदलने वाले साहसी लोग कठिनाइयों से कभी घबराया नहीं करते बल्कि उनका डटकर मुकाबला करके लक्ष्य प्राप्त करते हैं" | उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को आहवान करते हुए ये नारे दिए थे जो लोगों के कानों में आज भी गूँज रहे हैं | साहब कांशी राम जी कहा करते थे कि हमें money, mafia, and media से सदा सतर्क रहना है | हमें राजपाट तो बैलेट से ही हासिल करना है पर तैयारी 'बुलेट' की भी रखनी है | उन्होंने जितनी जिसकी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी का नारा दिया |
"पहले धन और धरती बांटों फिर आरक्षण काटो"
"कांशी तेरी नेक कमाई , तूने सोती कौम जगाई"
"निकलो बहार मकानों से , जंग लड़ो बेइमानों से"
"हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है"
--------
मान्यवर कांशीराम साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐💐