बिहार में लाखों लोग बाढ़ के कारण घर से बे घर हो गए हैं खाने को कुछ नहीं है भूखे सो रहे हैं..!
और भाजपाई लोग मोदी जी के जन्मदिन पर करोड़ों के दिया मोमबत्ती जलाएंगे..!
मतलब इनलोगों के अंदर थोड़ा भी शर्म नहीं बची है...
दूसरों को गौमूत्र और गोबर से इलाज की सलाह देने वाले कथावाचक खुद अमेरिका के अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा लेते नजर आ रहे हैं। यह मनुवादी पाखंडियो का दोहरा मापदंड नहीं तो और क्या है?
छोटे-छोटे बच्चे सत्ता की आँख में आँख डालकर अपने भविष्य का हिसाब माँग रहे हैं। इनकी बेख़ौफ़ आवाज़ उम्मीद जगाती है - नई पीढ़ी अपने हक़ के लिए बोलना भी जानती है और लड़ना भी।
लखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं का सुबह 6 बजे से मूसलाधार बारिश के बीच विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतरना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
शिक्षकों की भारी कमी, खराब भोजन और बीमार होने पर समय से इलाज न मिलना सरकार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। छात्राओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर सड़क से लेकर संसद तक लगातार आवाज उठाकर बार-बार सरकारों को चेताया था, लेकिन बुलडोजर के माध्यम से तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों ने हमारी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और आज हालात यह हैं कि उन्होंने न केवल शिक्षा व्यवस्था को, बल्कि पूरी व्यवस्था को ही बुलडोज कर दिया गया है।
इसी का परिणाम है कि जिस उम्र में इन Gen-Alpha बच्चों के हाथों में खिलौने, किताबें और सपने होने चाहिए थे, आज उसी उम्र में वे अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए सड़क पर लड़ने को मजबूर हैं।
“जियो Gen-Alpha!”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री @pushkardhami जी की अपनी विधानसभा चंपावत (जिला चंपावत) का यह वीडियो बेहद डरावना और चिंताजनक है।
बुंगा दुर्गा पीपल के बच्चे रोजाना करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर ककनई इंटर कॉलेज जाते हैं। बारिश आते ही रास्ते में उफनती नदी आ जाती है और यही नौनिहाल अपनी जान हथेली पर रखकर नदी पार करने को मजबूर होते हैं।
मुख्यमंत्री जी, सोचिए अगर ये आपके बच्चे होते तो क्या आप उन्हें इस तरह जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने देते?
और वैसे भी, आप मुख्यमंत्री होने के नाते हर बच्चे की सुरक्षा और शिक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।
शर्मनाक विफलता!
यूपी की राजधानी लखनऊ में GEN Alpha सड़क पर उतरकर अपना हक मांग रहे हैं और नारा लगा रहे हैं 👇
"CM को बुलाया जाए"
छात्राओं का कहना है:
• स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है
• बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं करवाई जा रही
• बच्चों को खराब खाना दिया जाता है
• बीमार पड़ने पर इलाज भी नहीं मिलता
BJP सरकार सरकार दावे तो तमाम करती है, लेकिन हर ओर कुव्यवस्था फैली हुई है। शिक्षा तो छोड़िए, स्कूल में बच्चे बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं।
लेकिन BJP सरकार की आंखों में शर्म का पानी तक सूख चुका है, इन्हें सिर्फ सत्ता दिखती है, देश का भविष्य नहीं।
कहीं शिक्षक नहीं, कहीं जर्जर छत, कहीं पानी-पंखे तक का इंतज़ाम नहीं। लखनऊ से हमीरपुर तक बच्चे अपने हक़ की आवाज़ उठा रहे हैं।
सरकार विज्ञापनों में शिक्षा चमका रही है, बच्चे सड़कों पर उसकी असली तस्वीर दिखा रहे हैं।
ये बच्चे जो बोल नहीं सकते वो भी सरकार से जवाबदेही माँग रहे हैं। आदरणीय प्रशासन, अब तो बदलना ही पड़ेगा आपको पुराना ढर्रा। छोड़नी पड़ेगी लाल फ़ीताशाही, देने पड़ेंगे जवाब, लेनी पड़ेगी ज़िम्मेदारी। सवाल करना सीख गई है ये पीढ़ी। असल में आज़ादी का अमृत महोत्सव हो रहा है।
जयपुर, राजस्थान
यह हाल है मुजफ्फरपुर के SKMCH का जहां गरीबों को ट्रॉली भी नहीं मिलता, जबकि 150 से ज्यादा ट्रॉली मैन की बहाली अभी ही की गई है!
SKMCH हो, DMCH हो, JLNMCH हो, NMCH या PMCH... BJP JDU सरकार में कोई भी सरकारी अस्पताल हो ...
कोई भी सेवा या सुविधा लेना हो तो पैरवी चाहिए या "बख्शीश"!
उसके बिना मरीज़ और परिजन दुत्कार दिए जाते हैं!
@yadavtejashwi #RJD #Bihar