आज भारत मंडपम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में शामिल हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को राष्ट्र सेवा के सतत 4399 दिनों तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल करोड़ों देशवासियों के विश्वास, समर्पण और जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#LongestServingElectedPMModi #NDA #PMModi #ViksitBharat
2014 में जब एनडीए की जीत हुई थी, तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक आशा का उदय हुआ है।
देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा था। आज मुझे संतोष है, गर्व है कि एनडीए परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है।
2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाशपुंज में बदल गया है।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी।
#LongestServingElectedPMModi
जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महान जननायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आंध्र प्रदेश के कनीगिरी विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण एक अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।
यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के आदर्शों और सिद्धांतों का झंडा मजबूती के साथ न सिर्फ थामे रखा, बल्कि बिना किसी व्यक्तिगत आकांक्षा के पार्टी के मूल्यों, विचारों और संघर्षों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का कर्मठ प्रयास निरंतर किया है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
सन् 2013 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने जब मुझे केंद्रीय संसदीय बोर्ड की जिम्मेदारी देकर बिहार भेजा था , तब अशरफ अंसारी जी के पूजनीय पिताजी ने भभुआ में एक सफल कार्यक्रम कराकर मुझे राजनीतिक पहचान दिलाई थी। आज उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
यह फैसला हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहें है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और निष्ठा का सम्मान किया जाता है तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।
कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका सम्मान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही हमारी राजनीति है, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परतापुर में श्री अजय झा जी के पुत्र के आसायमिक निधन उपरांत शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना किया।
#ChiragPaswan#AmitKumarRanu#belsand@LJP4India ।। @iChiragPaswan
असम विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के कुशल मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में किए गए अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का यह स्पष्ट प्रमाण है।
साथ ही, प्रदेश के नेतृत्व और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का यह शानदार परिणाम है। असम की जागरूक जनता ने विकास, शांति और स्थिरता के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
एक बार पुनः इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई।
यह जनसमर्थन आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के प्रति विश्वास का प्रतीक है। यह सफलता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व, उनकी दूरदर्शी नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प पर जनता के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी की कुशल रणनीति तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के प्रभावी नेतृत्व का भी यह परिणाम है।
आशा है कि आप सभी जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे और प्रदेश में विकास, सुशासन एवं समृद्धि की नई दिशा स्थापित करेंगे।
आज नई दिल्ली में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी से मुलाकात की।
इस दौरान बिहार के समग्र विकास और "बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट" के विजन को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तृत चर्चाएं हुई।
आज विपक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तथाकथित #INDI गठबंधन वास्तव में महिला विरोधी गठबंधन है। एकजुट होकर इसका विरोध कर उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वे महिलाओं को संसद में प्रवेश नहीं देना चाहते और देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व से वंचित रखना चाहते हैं।
हमने बार-बार कहा कि यदि आप समर्थन करते हैं, तो मजबूती से साथ खड़े रहिए। लेकिन आज परिसीमन को बहाना बनाया जा रहा है। मेरा मानना है कि मेरी सरकार इससे बेहतर प्रस्ताव नहीं दे सकती थी।
पहले दक्षिण भारत के दलों को चिंता थी कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उनकी सीटें कम हो जाएंगी, लेकिन इस प्रस्ताव में सभी राज्यों के लिए समान वितरण किया गया है और हर राज्य की सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रयास किया गया है।
यह मांग कई दशकों से चली आ रही है। महिलाओं को आरक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में यह समझ से परे है कि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने के प्रयास क्यों किए जा रहे हैं। कभी आरक्षण के भीतर आरक्षण को मुद्दा बनाया जाता है, तो कभी सीटों की संख्या को आधार बनाया जाता है। पहले सभी ने मिलकर इसे पारित करने का काम किया, लेकिन अब जब इसे लागू करने का समय आया है, तो विपक्ष इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।