@jpsin1 Duniya Mein kam ki Kami nahin berojgar vah Hai Jo kam karna chahta hi nahin to thela Wala thela Chala kar Pan wala Pan bechkar chai wala chai bech karke bhi kama raha hai yah aise cockroach Jaise group ko hata Dena chahie yah log Apne Desh Ke hi against aane wale log Hain
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है!
वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।
जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
@BJP4Bengal
लोकसभा के नतीजे जिस दिन आए, उस दिन देश ने प्रधानमंत्री जी की आंखों में हल्की सी नमी देखी थी...
उस पल, शायद पूरे देश का दिल एक साथ धड़क उठा था
और उसी पल, हर मतदाता ने मन ही मन एक संकल्प लिया
अब इन आंखों में कभी नमी नहीं आने देंगे…
अब हर संघर्ष में उनके साथ खड़े रहेंगे
तभी तो उसके बाद हरियाणा की धरती हो,
महाराष्ट्र की आवाज हो,
दिल्ली की धड़कन हो,
बिहार का विश्वास हो,
या अब बंगाल में बनता इतिहास
हर जगह जनता ने अपने वोट से एक ही बात कही है : “मोदी जी, आप बढ़ते रहिए, देश आपके साथ हैं।” @narendramodi 🙏
पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है। मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। वे हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।
@BJP4Bengal