चित्रकूट NEET छात्रा से गैंगरेप के मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला मुठभेड़ में गिरफ्तार
चित्रकूट के देवांगना घाटी (एयरपोर्ट के पास) में 22 जुलाई को मध्य प्रदेश (सतना) की 20 वर्षीय NEET छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ���े मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
छात्रा अपने 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ वहां घूम रही थी और रील बना रही थी। तभी तीन युवकों ने खुद को वनकर्मी बताकर युवक को बेल्ट से पीटा, हाथ-पैर बांध दिए और छात्रा को झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया
पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से 48 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपी हैं जितेंद्र उर्फ भोला (24), विवेक कुमार और प्रवीण पटेल। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
शनिवार (26 जुलाई) शाम को भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा जंगल में यूपी पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ की। आरोपी भोला ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बहिलपुरवा थाने के सिपाही राघवेंद्र राजपूत के हाथ में भी गोली लगी। दोनों का इलाज चल रहा है
मौके से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना म��ं इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए