लखनऊ में मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई जमीन पर योगी आदित्यनाथ ने 72 फ्लैट बनवाए.
नवंबर 2025 में इन फ्लैटों का अलॉटमेंट लेटर भी योगी ने बांटा.
अब सिंचाई विभाग ने इन फ्लैटों को अवैध बता दिया है और नोटिस चिपका दिया है. 7 दिन के अंदर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है.
📍यूपी
ग़ुलामी! जानते हैं क्या होती है? इस विडीओ में समझ आएगा।
समस्या भाषा नहीं है, नरेंद्र मोदी अंग्रेज़ी नहीं बोल पाते, इसलिए हिन्दी बोल रहे हैं और अनुवादक अंग्रेज़ी में बोल रहा है, यहाँ तक कोई दिक़्क़त नहीं है।
दिक़्क़त है शब्दों में, दिक़्क़त है बॉडी लैंग्वेज की, दिक़्क़त है राग-दरबारी गाने से। आमतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति को 'मिस्टर प्रेसिडेंट' कह कर सम्बोधित किया जाता है। लेकिन यहाँ नरेंद्र मोदी उन्हें बार-बार 'एक्सेलेन्सी' कह रहे हैं। ये है सबसे बड़ी ग़ुलामी की निशानी।
अब आते हैं शब्दों पर। नरेंद्र मोदी, डॉनल्ड ट्रम्प की किस बात के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं? पूरी दुनिया में तहलका मचाने के लिए? पश्चिमी एशिया में कौन सी शांति स्थापित की ट्रम्प ने, जिसकी नरेंद्र मोदी इतनी तारीफ़ किए जा रहे हैं?
हमारे नाविक मारे गए, उसके लिए इतने मीठे शब्दों में अनुनय-विनय? कि उनकी जान की रक्षा महत्वपूर्ण है? माना कि डिप्लोमैटिक बातचीत में आप किसी का कॉलर नहीं पकड़ सकते, लेकिन इतना घिघियाया भी नहीं जाता। आपको बोलना चाहिए था कि भारत शान्ति का पक्षधर ज़रूर है, लेकिन भारत की सेनाओं ने चूड़ियाँ नहीं पहन रखी हैं। अमेरिका की ऐसी कोई भी धृष्टता, हमारे सम्बन्ध हमेशा के लिए चौपट कर सकती है।
आप हाथ में पर्ची लिए एक-एक लाइन डर-डर के बोल रहे हैं, आपका हलक़ सूखा जा रहा है। बुला लीजिए किसी बॉडी लैंग्वेज एक्स्पर्ट को, और पूछिए उससे कि क्या ये विडीओ देख कर ऐसा नहीं लग रहा है कि शहंशाह के दरबार में बैठा एक मुलाज़िम, उस शहंशाह की शान में क़सीदे पढ़ रहा है?
पुराने ज़माने में अगर बादशाह सलामत किसी को चाकू फेंक कर मारें और निशाना चूक जाए तो दरबारी कहते थे कि 'ख़ंजर ने ना-फरमाबरदारी कर दी' मतलब चाकू ने महराज के आदेश की अवहेलना की है। आप भी कुछ वैसा करते नज़र आ रहे हैं।
@narendramodi जी, पूरी दुनिया में एक सनकी ने जीना हराम कर रखा है, और आप उसे 'शान्ति के प्रयासों' के लिए धन्यवाद कर रहे हैं?
बेहद शर्मनाक है ये!
नई दिल्ली में हुई AI समिट की अव्यवस्था का मज़ाक़ उड़ रहा है !
एंकर ने एंथ्रोपिक के CEO अमोदेई से सवाल पूछा : आपने इंडिया AI समिट में ओपन AI के CEO सैम ऑल्टमैन का हाथ पकड़ने से मना कर दिया। क्या हुआ?
एंथ्रोपिक के CEO अमोदेई ने हंसते हुए कहा : समिट बहुत अव्यवस्थित था। हम आख़िरी मिनट में स्टेज पर आए। उन्होंने हमारी जगह बदल दी। फिर मोदी ने हम सभी को हाथ पकड़ने को कहा…
सहसा भरोसा नहीं हो रहा!
दुनिया के इस पॉवरफुल G7 स्टेज पर भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी इंस्टाग्राम रील डिस्कस कर रहे हैं!
कोई ऑडियो फ़ैक्ट चेक कर बता सकता है कि क्या आवाज़ पीएम मोदी की ही है?
दिल्ली रघुवीर नगर इलाके से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है,जहां एक कलयुगी पिता अपने सोते हुए मासूम बच्चे पर बाल्टी भरकर पानी डाल देता है और वह उसे नाजायज औलाद बोल रहा है और अपनी पत्नी के बारे में भी अब शब्द कह रहा है
आपको याद होगा
2022 में मोदी सरकार ने कहा- हम राष्ट्र हित में रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं.
ये नरेटिव खूब चला, हालांकि इसका फायदा जनता को नहीं मिला.
अब विदेश मंत्री जयशंकर बता रहे हैं- अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना शुरू किया था.
सब अमेरिका तय करेगा
एक पुलिस अधिकारी सीधा देशवासियों को संबोधित कर रहा है। यानी "राष्ट्र के नाम संबोधन" टाइप कुछ।
अभी तक ऐसा सिर्फ प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति करते थे।
बधाई हो। देश को एक नई उपलब्धि हासिल हुई है।
देश का मीडिया 157 वें नंबर पर है - क्यों?
>क्योंकि मीडिया बता रहा है कि वेनेज़ुएला से तेल लेना भारत की मजबूरी नहीं फायदे का सौदा है।
>वेणुजुवेला से 114$ प्रति बैरल तेल खरीदना सस्ता है, जबकि रूस का 70$ प्रति बैरल था।
यू आर राइट टीचर्स
आग 12 वें फ्लोर पर लगी है, पानी 6 वें फ्लोर पर छिड़का जा रहा है. क्योंकि उससे ऊपर फायर ब्रिगेड पहुंच ही नहीं पा रहा है. ये आग नोएडा के सेक्टर 75 में
स्थित एक अपार्टमेंट में लगी है.
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर Lufthansa के Boeing 787-9 Dreamliner विमान को बड़ा नुकसान...
रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के गेट पर खड़े होने के दौरान उसका लैंडिंग गियर अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे विमान को काफी क्षति पहुंची।
जयपुर की अनु मीणा ने फांसी लगा ली.
इस वीडियो में अनु के इंजीनियर पति गौतम ने उसे जूते से मारा, धक्का देकर नीचे गिरा दिया. फिर अनु के चेहरे पर थूक रहा है.
ये सब अनु के बेटे के सामने हो रहा है.
अनु की गौतम से शादी साल 2015 में हुई थी. गौतम PWD में इंजीनियर है. शुरुआत के कुछ महीने ठीक रहे, इसके बाद गौतम मारपीट करने लगा.
गौतम को शराब की बुरी लत है. वो शराब पीकर अनु को मारता, फिर होश में आने पर माफी मांग लेता.
ये चलता रहा.. कई बार अनु मायके गई, लेकिन गौतम सुलह करके उसे वापस ले आता. घर वाले भी इस आस में कि बेटी का घर न टूटे, उसे भेज देते.
आखिर में ये बढ़ता गया और अनु का सब्र जवाब दे गया. उसे कोई रास्ता नहीं सूझा और उसने फांसी लगा ली.
खंडवा में 2015 से जानवरों की चर्बी वाला “घी” होटलों-ढाबों तक पहुंचता रहा। हड्डियां-खाल मिलीं , धंधा चलता रहा।
11 साल तक FSSAI सोती रही , चर्बी बिकती रही और जनता इसे प्रसाद समझकर खाती रही।
9 घंटे 50 मिनट में 29 KM की तैराकी... 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रांची के धुर्वा के 7 वर्षीय नन्हे तैराक इशांक ने इतिहास रचते हुए श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक लगभग 29 किलोमीटर का खतरनाक समुद्री रास्ता 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 30 अप्रैल 2026 को यह उपलब्धि हासिल कर इशांक दुनिया के सबसे कम उम्र के पाक स्ट्रेट तैराक बने।
#Ishank #Ranchi #Swimming
स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा खतरा!
नई दिल्ली स्थित एम्स के अध्ययन में बड़ा खु़लासा, 1 साल से कम उम्र के बच्चों में अधिक स्क्रीन टाइम का संबंध 3 साल की उम्र में ऑटिज़्म के बढ़े जोखिम से पाया गया है
👉18 महीने से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन से दूर रखें
#AIIMS#ScreenTime #AutismAwareness #ChildHealth #ParentingTips #DigitalParenting #DrShefaliGulati @MoHFW_INDIA@Nitendradd
संसद के भीतर हो या संसद के बाहर… हिंदी/अंग्रेज़ी हो या बंगाली भाषा… तृणमूल कांग्रेस की सांसद @sayani06 अपनी वक्तृत्व कला से समाँ बांध देती हैं। सुनिए कि हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता और धार्मिक सद्भावना पर इन्होंने कैसे शानदार उद्बोधन किया!