कृषि विज्ञान केन्द्र जावरा, जिला रतलाम द्वारा दिनांक 20.06.2026 को हुगली जिले के तारकेश्वर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पीएम किसान सम्मान निधि हस्तांतरण का लाईव प्रसारण कृषको को केवीके के प्रशासनिक भवन में दिखाया गया। #PMKisan@MRvskvv
आधुनिकीकरण और निवेश से कृषि में नया अध्याय!
कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश, नवाचार और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
11 अक्टूबर
सुबह 11:00 बजे
एनएएससी काम्प्लेक्स, दिल्ली
#PMDhanDhanyaKrishiYojana@PMOIndia@ChouhanShivraj
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों को देगा सीधा लाभ, फसल की 100% खरीद की गारंटी, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, नई तकनीक का प्रशिक्षण, खाली जमीन का सही उपयोग, आधुनिक भंडारण व प्रसंस्करण सुविधाएँ और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शी भुगतान। #PMDhanDhaanya
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में लागू किया जाएगा, जिसके लिए छह वर्षों में कुल 11,440 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। #PMDhanDhaanya
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 को मंजूरी दी गई। इस मिशन का उद्देश्य भारत को आने वाले समय में दहलन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। #PMDhanDhaanya
किसान उत्पादक संगठन (FPOs) छोटे और सीमांत किसानों को एकजुट करने का एक सशक्त मॉडल है। यह किसानों की सामूहिक शक्ति का उपयोग कर उत्पादन, विपणन और आय में सुधार करता है। #PMDhanDhaanya
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के माध्यम से भविष्य में किसान रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी, उत्पादन स्थायी होगा और आने वाली पीढ़ियाँ भी इसका लाभ उठाएंगी। #PMDhanDhaanya
यह मिशन किसानों की आय बढ़ाने, स्वास्थ्यवर्धक और पोषणयुक्त भोजन सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद करेगा। प्राकृतिक खेती मिशन के तहत खेती अधिक स्थायी और लाभकारी बनेगी। #PMDhanDhaanya
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत सभी किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार किए जाएंगे, जिससे प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रभाव की निगरानी और मूल्यांकन आसानी से किया जा सके। #PMDhanDhaanya
प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए PGS-भारत ऑनलाइन प्रणाली चालू है। अब तक 1.5 लाख पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। यह प्राकृतिक खेती मिशन के उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। #PMDhanDhaanya
प्राकृतिक खेती मिशन के तहत इस योजना से लगभग 18.75 लाख किसानों को प्रत्यक्ष सहायता मिलेगी और 1 करोड़ किसानों को इसके लाभ के बारे में जागरूक किया जाएगा। #PMDhanDhaanya
33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ICAR और NAARM, हैदराबाद द्वारा प्रस्तुत वार्षिक कार्य योजना को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मंजूरी दी गई है। यह योजना राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। #PMDhanDhaanya
PMDDKY योजना के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों की सभी कृषि योजनाओं को समन्वित रूप से लागू किया जाएगा ताकि प्रत्येक जिले में कृषि विकास के सभी पहलुओं को सशक्त बनाया जा सके। #PMDhanDhaanya
PMDDKY योजना के तहत किसानों को लघु और दीर्घकालिक ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे वे बीज, उर्वरक, सिंचाई और कृषि उपकरणों में निवेश कर सकें तथा उत्पादन बढ़ा सकें। #PMDhanDhaanya
PMDDKY योजना के तहत पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल उपरांत भंडारण सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा ताकि किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकें और बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें। #PMDhanDhaanya
PMDDKY योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादन में वृद्धि करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है। #PMDhanDhaanya
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, नीति आयोग के आकांक्षी जिलों कार्यक्रम से प्रेरित है और इसे कृषि विकास के क्षेत्र में नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। #PMDhanDhaanya
यह योजना उन जिलों पर केंद्रित है जहां कृषि उत्पादकता कम है, फसल क्षेत्र सीमित है और किसानों को ऋण वितरण पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा है। #PMDhanDhaanya
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना छह वर्षों (2025-26 से 2030-31) की अवधि के लिए लागू की जाएगी। इसका लक्ष्य चयनित जिलों में कृषि उत्पादकता, किसानों की आय और ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाना है। #PMDhanDhaanya
भारत सरकार ने #Budget2025-26 में किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की - प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना। इस योजना का उद्देश्य 100 आकांक्षी कृषि जिलों के समग्र विकास के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा देना है। #PMDhanDhaanya