उस के दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा
वो भी मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे
रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा
- निदा फाजली
गावरान मसाल्याची चव, चुलीचा धूर आणि रस्सेदार मटण !
या ताईंनी काय सुरेख मटन बनवले बघूनच असं वाटतंय जेवायला बसलं पाहिजे
तोंडाला पाणी सुटलं राव 😋
(Vedio credit - sita pichatd ताई )
#मटण_भाकरी
🚨 महत्वपूर्ण साइबर अलर्ट:
साइबर फ्रॉड पीड़ित अब ऑनलाइन कर सकेंगे रिफंड के लिए आवेदन
साइबर अपराध पीड़ितों के लिए बड़ी राहत!
गृह मंत्रालय (I4C) ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अंतर्गत Money Restoration Module (MRM) शुरू किया है। अब पीड़ित बिना किसी कार्यालय या बैंक के चक्कर लगाए घर बैठे रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
🔹 कौन कर सकता है आवेदन?
✅ वे पीड़ित जिन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज की हो:
📞 1930 साइबर हेल्पलाइन पर या
🌐 NCRP पोर्टल पर
✅ शिकायत का 14 अंकों वाला Acknowledgement Number होना आवश्यक है।
✅ धोखाधड़ी की रकम अपराधी के बैंक खाते में सफलतापूर्वक Hold/Frozen होनी चाहिए।
⚠️ महत्वपूर्ण:
यदि साइबर अपराधी पहले ही पैसा निकाल चुके हैं, तो इस मॉड्यूल के माध्यम से रिफंड संभव नहीं होगा।
⚖️ रिफंड प्रक्रिया की श्रेणियां:
🔹 श्रेणी 1: एक बैंक खाते में ₹50,000 तक की राशि फ्रीज है
FIR या कोर्ट आदेश की आवश्यकता नहीं होगी। पुलिस रिपोर्ट और Indemnity Bond के आधार पर रिफंड प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
🔹 श्रेणी 2: कुल फ्रीज राशि ₹50,000 से अधिक है, लेकिन किसी एक बैंक खाते में ₹50,000 से अधिक नहीं है
पुलिस रिपोर्ट के आधार पर रिफंड प्रक्रिया की जाएगी।
🔹 श्रेणी 3: किसी एक बैंक खाते में ₹50,000 से अधिक राशि फ्रीज है
FIR दर्ज करना आवश्यक होगा, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
💻 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
1️⃣ वेबसाइट पर जाएं: https://t.co/ibHbQm7UpS
2️⃣ Citizen Login पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP द्वारा लॉगिन करें
3️⃣ “Raise Refund Request” पर जाकर 14 अंकों की शिकायत संख्या दर्ज करें
4️⃣ PAN कार्ड और बैंक खाते की जानकारी भरें
5️⃣ आवेदन Submit करें और प्राप्त Request ID सुरक्षित रखें
👮 पुलिस की भूमिका:
आवेदन के बाद संबंधित पुलिस टीम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके बाद बैंक द्वारा पात्र राशि सीधे पीड़ित के खाते में वापस की जाएगी।
🚫 सावधान रहें:
यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है। रिफंड दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।
किसी भी सहायता के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल से संपर्क करें।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत:
📞 1930 पर कॉल करें
🌐 https://t.co/tfXc3fZq2h पर शिकायत दर्ज करें
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#CyberAwareness #MRMPortal #I4C #MHA #CyberSecurity