भाजपा सरकार के ख़िलाफ आम आदमी पार्टी के कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने पानी की समस्या को लेकर दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय मयूर विहार फेज-2 में मटका फोड़ प्रदर्शन किया.
#AAP#Delhi#DelhiJalBoard#WaterCrisis#BJP | @AamAadmiParty
BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला द्वारा कल टीवी डिबेट में मुझे मेरी जाति के आधार पर “नीच” कहकर अपमानित किया गया। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है जो आज भी दलित समाज को नीचा दिखाने में विश्वास रखती है।
उन्हें लगता है कि जाति जन्म से तय होती है, लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूँ कि मेरी पहचान मेरी मेहनत, काबिलियत और संघर्ष से है।
@ArvindKejriwal जी ने मुझ जैसे साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति को अवसर दिया, मेरी क्षमता पर भरोसा किया और मुझे विधायक से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की जिम्मेदारी दी यही असली लोकतंत्र है।
लेकिन इसके बावजूद RSS-BJP की सामंतवादी और मनुवादी सोच आज भी लोगों को जाति के आधार पर अपमानित करने से बाज नहीं आती।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ
यह अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है।
यह देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलता है, मनुस्मृति की सोच से नहीं।
और ऐसी मानसिकता का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से समय आने पर जरूर दिया जाएगा।
हम तर्क और मुद्दों पर बहस करते हैं, कुतर्क और जातिगत घृणा पर नहीं।
जय भीम। जय संविधान !
आज फिर एक अज्ञात नंबर से मुझे जान से मारने की धमकी मिली। यह पिछले एक हफ्ते में दूसरी धमकी है।
पिछले हमले में अभी तक न कोई कार्रवाई हुई है और न ही अपराधी पकड़े गए हैं। क्या कानून का डर खत्म हो गया है?
थाना कल्याणपुरी में शिकायत दर्ज करवा दी है।
@CPDelhi और Delhi Police कब तक कार्रवाई करेगी?
अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
भाजपा की नफरत की राजनीति अपनी पैठ बना रही है। जबसे इनकी सरकार बनी है, पूर्वांचल के लोगों को टारगेट किया जा रहा है।
अब एक नौजवान को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वो बिहार का था। उसे मारने से पहले ये बोला गया कि ये बिहारी यहां गंदगी फैलाते हैं।
भाजपा से हमारा सवाल है कि क्या बिहार भारत का हिस्सा नहीं है। क्या किसी नागरिक को सिर्फ इसलिए मार दिया जाए क्योंकि वो बिहार से है।
ये सरासर अन्याय है। हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को ₹ 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
@gupta_rekha@CMODelhi जिन सरकारी घरों मे इतना पैसा लगा तो बीजेपी के मंत्री तुरंत घर छोड़ दे उसमे रह क्यों रहे है मोदी के राजमहल पर भी ज्ञान दे दो कितना खर्चा हुआ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी मजबूरियों के चलते अमेरिका के सामने झुक जाने की नीति और उनकी गलत कूटनीति के कारण आज पूरे देश में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है, जिससे जनता परेशान है।
इसी मुद्दे को लेकर पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज विधायकों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शर्मनाक!!
शिक्षा माफिया के हक में खड़ी बीजेपी सरकार ने दिल्ली पुलिस भेजकर AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष @Saurabh_MLAgk और नेताओं को किया गिरफ्तार।
AAP नेताओं का गुनाह बस इतना था कि वो APEEJAY School से बच्चों को Admit Card दिलाने के लिए आवाज़ उठा रहे थे।
बच्चों को उनका हक दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा✊
बीजेपी सरकार को गुंडागर्दी करने वाले Apeejay स्कूल के खिलाफ एक्शन लेना था और बच्चों को उनका संवैधानिक हक, उनकी परीक्षा के admit card दिलवाने थे।
लेकिन इसकी जगह बीजेपी की दिल्ली पुलिस AAP प्रदेश अध्यक्ष श्री @Saurabh_MLAgk जी व अन्य साथियों को गिरफ्तार करके ले गई क्योंकि वो इन बच्चों के हकों की लड़ाई लड़ रहे थे।
शर्म आनी चाहिए बीजेपी को...
शिक्षा हमारे बच्चों का संवैधानिक अधिकार है।
यदि ये प्राइवेट स्कूल ऐसा सोचते हैं कि बीजेपी सरकार और शिक्षामंत्री के सरंक्षण के चलते किसी भी बच्चे का एडमिट कार्ड रोक देंगे तो ये उनकी गलतफहमी है।
आम आदमी पार्टी ऐसा हरगिज होने नहीं देगी।
बीजेपी सरकार तानाशाही कर रही है। लेकिन हम भी Apeejay स्कूल वालों को बता दें कि चाहे रात के 12 बज जाएं, बच्चों के एडमिट कार्ड तो हम लेकर ही जाएंगे।