गुजरात के कच्छ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
अपनी निजता को किसी कीमत पर खोना मत। कोई सौदा मत करना कोई समझौता मत करना सिर्फ अपने ढंग से जीना जैसा तुम जीना चाहते हो, टूटना हो टूट जाना मगर झुकना मत।
हंसो खेलो और ध्यान करो, हंसते खेलते ध्यान करो वैसे भी लोग ���हुत उदास है और तुम और उदासीन होके बैठ गए। अब और उदासीनो को ये पृथ्वी नहीं सह सकती।
अब इस पृथ्वी को चाहिए नाचते हुए, गाते हुए, मुस्कराते हुए ध्यानी लोग जो कि जीवन को ही उत्सव बना दें, जो आंसुओं को भी गीत बना दें, जो इस टेंशन भरी दुनिया में ठसक के साथ जिए, एक विद्रोह के साथ जिए।
जीवन एक यात्रा है!!
चलते रहो, जागते रहो...🚶♂️
युद्ध के बीच इजरायल पहुंचे भारतीय पत्रकार... लेकिन क्या आपने 5 महीनों में किसी टीवी चैनल को मणिपुर में देखा है?
क्या कोई बता सकता है कि भारतीय मीडिया के लिए #इसरायल अपना और #मणिपुर पराया कैसे हो गया?
#Manipur#SaveManipurTribals
5 अक्टूबर 2022 को हुए ऐतिहासिक दीक्षा समारोह को आज 1वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी को हार्दिक मंगल कामनाएं।
बाबा साहेब का यह कारवां अब रुकने वाला नही है।
भारत चला बुद्ध की ओर!
जय भीम नमो बुद्धाय!
नमस्ते राष्ट्रपति महोदय 🙏🏻
मैं रोहिणी घावरी India that is भारत से हूँ
आज मैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सफल संविधान की विशेषताएं प्रदर्शित करना चाहती हूं।भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है।
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, जिन्हें "भारतीय संविधान के जनक" के रूप में जाना जाता है, ने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि संविध��न सभी नागरिकों को उनकी जाति या धर्म की परवाह किए बिना मौलिक अधिकारों और कानून के समक्ष समान सुरक्षा की गारंटी देता है।
हम भारतीय महिलाएं बी.आर. अंबेडकर जी का शुक्रिया अदा करती हैं। हमें संविधान के तहत अधिकार देने के लिए जिसमें मुख्य रूप से समानता, सम्मान और भेदभाव से मुक्ति शामिल है। यहां तक कि इसरो के चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन की सफलता ने भी भारतीय महिला वैज्ञानिकों की क्षमताओं को प्रदर्शित किया।
एक दलित लड़की होने के नाते मैं कहना चाहूंगी कि संविधान के बिना हमारे जीवन में बदलाव असंभव था।हम दलित अपने संविधान की पूजा करते हैं क्योंकि यह वह चमत्कारी पुस्तक है जिसने हमें छुआछूत की बेड़ियों से मुक्त कराया और समान जीवन जीने का अधिकार दिया।
आइए हम भारतीय संविधान से प्रेरणा लें और एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए जिम्मेदार विश्व नागरिक के रूप में मिलकर काम करें जो समतापूर्ण, समावेशी और न्यायसंगत हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान 🇮🇳
धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय
मेरी आज की #UnitedNations की स्पीच का हिन्दी अनुवाद 🙏🏻
बाटी का अविष्कार कैसे हुआ…..😋
बाटी मूलत: राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है। ऐसा माना जाता है कि इस की उत्पत्ति राजस्थान में मेवाड़ साम्राज्य के संस्थापक बप्पा रावल के शासनकाल के दौरान हुई थी।
जंग के मैदान में डटे राजपूत लोग युद्ध के लिए जाने से पहले गुंथे हुए आटे की गोलियों को रेत में दबा कर छोड़ देते थे।
जब तक वे लौटते तब तक सूरज की चिलचिलाती धूप से रेत में रखी गोलियाँ पक चुकी होतीं। इसके बाद वे इन पकी हुई बाटियों को खोदकर निकालते थे और उन्हें चटनी, अचार और रणभूमि में उपलब्ध ऊंटनी व बकरी के दूध से बने दही के साथ खाते।
गुप्त साम्राज्य के कुछ व्यापारी मेवाड़ में रहने आए तो उन्होंने बाटी को दाल के साथ चूरकर खाना शुरू किया। यह जायका प्रसिद्ध हो गया और आज भी दाल बाटी का गठजोड़ बना ��ुआ है।
अब चूरमा की बारी आती है। यह मीठा पकवान अनजाने में ही बन गया। दरअसल एक बार मेवाड़ के गुहिलोत कबीले के रसोइये के हाथ से छूटकर बाटियां गन्ने के रस में गिर गई। इससे वे नरम हो गई और स्वादिष्ट भी। इसके बाद से इसे गन्ने के रस में डुबोकर बनाया जाना लगा।
मिश्री, इलायची और ढेर सारा घी भी इसमें डलने लगा। बाटी को चूरकर बनाने के कारण इसका नाम चूरमा पड़ा।
☘️☘️