ये प्रदर्शन की तस्वीरें BHU की हैं, ���ो यह बताती हैं कि यह आंदोलन सिर्फ़ एक माँग नहीं, बल्कि शिक्षा के भविष्य, छात्रों के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई है।
#UGC_लागू_करो
दिशा छात्र संगठन के छात्रों का कहना है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बजरंग दल व ABVP के गुण्डों द्वारा हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रों के साथ प्रयागराज पुलिस खुला अन्याय कर रही है न तो पीड़ितों की FIR दर्ज की जा रही है और न ही उनका मेडिको-लीगल परीक्षण (MLC) कराया जा रहा है, जबकि यह कानून��� अनिवार्य है।
छात्रों का आरोप है कि कर्नलगंज पुलिस जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और हमलावरों को संरक्षण दे रही है। जातीय सूचक गालियाँ, संगठित हमला और गंभीर चोटों के बावजूद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज न करना पुलिस की पक्षपातपूर्ण और असंवैधानिक भूमिका को उजागर करता है।
दिशा छात्र संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रयागराज पुलिस ने शीघ्र ही इस प्रकरण में
उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया,
दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की,
तथा घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया, तो इस घोर अन्याय और पुलिसिया संरक्षण के विरुद्ध बड़ा छात्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी।
@Uppolice @dgpup @myogioffice
JNU में UGC गजट नोटिफिकेशन–2026 को तत्काल लागू करने की माँग के समर्थन में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जा रहा है।
हज़ारों छात्र मशालों के साथ सड़कों पर उतरकर यह साफ़ संदेश दे रहे हैं कि यह आवाज़ दब���गी नहीं, क्योंकि यह इंसाफ़ की आवाज़ है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर जातिवादी हिंसा और संगठित गुंडागर्दी का अखाड़ा बना, जहाँ दिशा छात्र संगठन के छात्र शांतिपूर्वक बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे उनका “अपराध” सिर्फ इतना था कि उन्होंने पूर्व में UGC के समता नियमों के समर्थन में आवाज़ उठाई था।
इसी बात से बौखलाए बजरंग दल और ABVP से जुड़े तत्वों ने छात्रों पर सुनियोजित हमला किया। हमलावरों ने न सिर्फ जातीय सूचक गालियाँ दीं, बल्कि बेरहमी से मारपीट कर कई छात्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हमला किसी तात्कालिक विवाद का नहीं, बल्कि वैचारिक और जातिगत नफरत से प्रेरित एक पूर्व नियोजित हिंसक हमला था।
सबसे चिंताजनक और शर्मनाक भूमिका कर्नलगंज, प्रयागराज पुलिस की सामने आई है पीड़ित छात्रों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया और हमलावरों को बचाने में जुट गई। सवाल यह है कि:-
♟️क्या अब विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ाई करना भी अपराध हो गया है?
♟️क्या UGC के पक्ष में बोलना इतना बड़ा जुर्म है कि उसकी सज़ा जातीय गालियाँ और लाठियाँ हों और क्या पुलिस का काम अब संविधान की रक्षा नहीं, बल्कि सत्तासंरक्षित संगठनों के गुंडों को बचाना रह गया है?
यह घटना केवल कुछ छात्रों पर हमला नहीं है, बल्कि यह संविधान, सामाजिक न्याय, अभिव्यक्ति की आज़ादी और विश्वविद्यालय की आत्मा पर सीधा हमला है अगर इस मामले में तुरंत FIR दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो यह साफ संदेश होगा कि प्रयागराज में कानून नहीं, बल्कि मनुस्मृति और संघ–परि��ार की लाठी चल रही है।
@Uppolice @prayagraj_pol @dgpup
कल 29 जनवरी 2026 को दिन में 2 बजे, जिलाधिकारी कार्यालय (प्रयागराज) इलाहाबाद आइये, रोहित बेमुला, पायल तांडवी, दर्शन सोलंकी, अपेक्षा प्रियदर्शिनी और वैभव ��ाधव जैसे हजारों छात्रों की शहादत से प्राप्त यूजीसी एक्ट 2026 का मिलकर समर्थन करते हैं, जाति नही न्याय चाहिए -परंपरा नही संविधान चाहिए
देश की वर्तमान स्थिति पर ये गीत आज पूरे भारत के लोगो को सुनना चाहिये , ये महज एक गीत नहीं बल्कि युवाओ , बेरोजगारो , किसानों के दर्द की आवाज है ,
" देश हमारा कहाँ जा रहा है ,
कहो नरेंद्र मजा आ रहा है ",
कहो नरेंदर,मज़ा आ रहा?
इलाहाबाद परियाग हो गया
और बनारस क्योटा
धनीराम का खेत बिक गया
थार बचा ना लोटा
टूटी चप्पल पहन के मनसुख
बो���ा उठा रहा है
और हमारा देसी नीरो
बंशी बजा रहा है
देश हमारा कहां जा रहा!
कहो नरेंदर,मज़ा आ रहा ?