राजस्थान के होनहार छात्र श्री प्रदीप मेघवाल NEET 2026 में शामिल हुए थे। पेपर लीक होने से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
कल देर रात NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी ने परिवार से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी से उनकी बात कराई।
आज यह परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। कल, दिनांक 24 मई को मैं स्व. श्री प्रदीप मेघवाल के परिजनों से गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनूं में मुलाकात करूँगा और उनके दु:ख में शामिल होऊँगा।
#JusticeForNeetStudents
भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के विशेष योग्यजनों को पूरी तरह निराश किया है।
हमारी सरकार ने 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते।
विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है।
दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं।
समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आशा करता हूं कम से कम एप्रोपिएशन बिल में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करनी चाहिए।
साथ मिलकर कदम बढ़ाएँ,
सभी का जीवन बेहतर बनाएँ!
स्व. श्री राजेश पायलट जी की जयंती के अवसर पर
विशाल निःशुल्क दिव्यांग सामग्री वितरण शिविर
संस्था — श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति
दिनांक — 10 फरवरी से 12 फरवरी
स्थान — अग्रवाल धर्मशाला, टोंक
भाजपा सरकार कथनी नहीं, करनी में विश्वास रखती है। संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि वर्ष 2026 में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया हेतु भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है, साथ ही बीते दो वर्षों में हमारी सरकार ने 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं।
यह हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत हैं।
#NationalYouthDay
नई LDC वाले संयम रखें जल्द बहुत अच्छे पदों पर वित्तीय स्वीकृति मिल जायेगी ।।
नई LDC (4/5 हजार + ) और नई VDO (4300 के आस पास ) दोनों अच्छे पदों पर आएगी ॥॥
संयम रखें 👍👍👍👍👍👍
#हनुमान_किसान#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
बीकानेर में MBBS की शिक्षा के दौरान मेरे सहयोगी रहे श्री नारायण जी मोदी के निवास पर पहुँचकर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। @narendramodi