मैं पूजा इसलिए नहीं करती क्योंकि मुझे लगता है
कि अगर ईश्वर है,तो उसे फूल,धूप और घंटियों से ज़्यादा एक सच्चा दिल पसंद होगा
वह अगर कहीं होगा
तो मंदिरों की भीड़ में नहीं,किसी भूखे को रोटी देने वाले हाथ में होगा
मैं पूजा इसलिए नहीं करती क्योंकि मेरा यक़ीन कर्म , इंसानियत पर है।
प्रेम में पड़ी स्त्री को, तुम्हारे साथ सोने से ज्यादा अच्छा लगता है...
तुम्हारे साथ जागना, जागकर तारे गिनना, बैठकर ख्वाब बुनना, अपने डर से भरे हृदय को तुम्हारे आगे खोलना, अनकही सारी बातें तुमसे बोलना,
प्रेम में पड़ी स्त्री को अच्छा लगता है, तुम्हारा उसकी आंखों में खुद को टटोलना।
जिन्होंने पिता के घर वैभव की ऊंचाइयां और संस्कारों का आसमान देखा हो, वो महलों की मोहताज नहीं होतीं।
वो ज़िंदगी के हर कड़े इम्तिहान में भी अपनी गरिमा के साथ 'महारानी' बनकर खड़ी रहती हैंl
अब गिरती हूँ तो उठाने वाला कोई नहीं, परेशान होती हूँ तो समझने वाला कोई नहीं, साथ देने वाला, हाल पूछने वाला कोई नहीं... क्योंकि वो सुकून मैंने खो दिया, जिसे दुनिया "पिता" कहती है
#missyoupapa😭😭💔