तू पुकारेगा तो ऐ सहन ए हरम आएंगे
अब अबाबीलो के अंदाज़ में हम आएंगे
ले के आएंगे हाथों में सदाक़त के अलम
ये अलग बात है तादाद में कम आएंगे।
#FreePalastine#IsraelPalestineWar@Razbs
ईश्वर के
श्री चरणों में,
प्रेयसी की
जुल्फों में,
बचपन की
मुस्कुराहटों में,
अनकही सी
चाहतों में
किताब में सिमटी
यादों में,
बिसरी बिखरी
बातों में,
उम्र के हर पड़ाव
मैं कबूल
हो जाना चाहता हूँ,
मुरझा जाऊं
मुस्कुराते हुए
मैं इश्क़ में
इश्क़ सा
फूल हो जाना चाहता हूँ
@__Razb
@__S
चाँद उठे जिस चेहरे से
और ज़ुल्फ़ों में शब घुल जाए
ऐ काश घने इस कोहरे में
वो आ कर म��झसे मिल जाए
वो लाये शबनम होंठों पर
जब धूप ज़रा अलसाई हो
वो अल्हड़ मस्त हँसी उसकी
एक मौसम छू कर आई हो
जब सर्द हवा के झोंकें हो
और कली ओस की खिल जाए
ऐ काश घने इस कोहरे में
वो आ कर मुझसे मिल जाए
आंसू
बंधे बैठे हैं
गले की
ओट पर,
आंखे
खोई खोई
तन्हा
सी चौक पर,
भीगा भीगा
सा मन है
बेजतन सब
जतन है!
तुम बिन सब
अंधेरा घना
तुम बिन
बेचैन मन है!!
ये चुप्पियां मुझे
नोचती
खटोचती हैं
तुम कह दो
तो ये
मुझसे बात करें।
@00_Razb
#poems
जानें कब
बोलने लगेंगी आंखें
ख़ामोशियों में
बातें बेहिसाब होंगी
जाने कब,
ये इंतज़ार खत्म होगा
जाने कब
मन के अंधेरों में
वो उजले चांद सी
साथ होगी
#poems @00_Razb
ग़लतफ़हमियाँ हैं
कि वो भूल गए सब..
गाहे बगाहे
उन लम्हों की चमक
वक़्त से
वक़्त चुरा
आंखों में बह ही आती है
माना
जिक्र तक नहीं
प��रेम का
ज़िन्दगी में उनकी
किसी करवट तो
यादें उन सँग
रह ही जाती है
#love #poems
@00_Razb
तुम हो तो❤️
ये खिलती
मुस्कुराहटें हैं
हर दस्तक
खुशियों की
आहटें हैं
धूप गुनगुनी
दिन सुहाने
तुम्हारे ही रंगों में
भीगे तराने
तुम जो सहर हो
फिर क्या
फिकर हो
तुम हो तो
फूलों सा,
मन क��� जहाँ है
@00_Razb