विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक व्लादिमीर पुतिन कह रहे हैं, "मोदी जी के पास युद्ध रोकने के सुझाव हैं, जो दोनों पक्ष मान सकते हैं"
ये सिर्फ एक व्यक्ति की तारीफ नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की शांति-प्रिय सोच का सम्मान है। युद्ध की आग में भारत बना उम्मीद की किरण। मोदी है तो मुमकिन है🇮🇳
स्रोत: https://t.co/hAcblR2H3Z
इजरायल के PM नेतन्याहू ने कहा - कैप्टन स्मित मछार सच्चे हीरो हैं।
गंभीर घायल होकर भी 174 जिंदगियां बचा लीं। आज इजरायल झुका है उस भारतीय पायलट के जज्बे के सामने जिसने खून बहाकर दोस्ती निभाई। गर्व है कैप्टन, आप भारत-इजरायल की साझा शान हो! 🇮🇳❤️🇮🇱
जापान की धरती पर तिरंगा शान से लहरा रहा है!
आची-���ागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के 54 पदक -आठ स्वर्ण। आठ स्वर्ण जीतने वालों में पांच महिलाएं। नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक गोल्ड जीतकर नया एशियन रिकॉर्ड बनाया, तो महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची, विथ्या) ने 3:29.69 के साथ देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।ये सिर्फ पदक नहीं, करोड़ों सपनों की जीत है!
तीसरी बार 'हनुमान अंश' देखी... और हर बार एक नया दिव्य अहसास हुआ।
पहली बार कथा लगी, दूसरी बार भक्ति जगी, तीसरी बार तो रोम-रोम में शक्ति का संचार हो गया। यह फिल्म नहीं, बजरंगबली की जीवंत उपस्थिति है। जहां राम नाम है, वहां हनुमान हैं... जय सियाराम!
भ्रष्टाचार अब सीमाएं लांघ चुका है। उदयपुर से सामने आए प्लॉट घोटाले में दो करोड़ की रिश्वत मांगी गई, जैसे ईमानदारी की नीलामी चल रही हो। जब फाइलें रेंगती हैं, तब नोटों से ही रफ्तार पकड़ती हैं। अब लगाम जरूरी है। वरना सिस्टम से भरोसा ही खत्म हो जाएगा।
राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत। दस में से नौ निकायों में मेयर बनाना बड़ी उपलब्धि है। जनता ने भरोसा जताया है, अब इस भरोसे पर खरा उतरना होगा। शहरों की सफाई, पानी, सड़क और विकास पर फोकस जरूरी है। जीत का असली मतलब सेवा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अग्निपरीक्षा अब शुरू होती है। जनता की उम्मीदें आसमान ��र।
मध्य प्रदेश भाजपा को मिला कुशल संगठन शिल्पी! चंद्रशेखर जी भाईंसाहब को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना अत्यंत सुखद है। तेलंगाना से पूर्व राजस्थान में लंबी सफल पारी खेल चुके चंद्रशेखर जी अपने प्रबंधन कौशल व बूथ-स्तरीय पकड़ के लिए जाने जाते हैं। निश्चित ही MP संगठन को नई धार व गति मिलेगी। हार्दिक शुभकामनाएं!
राजस्थान में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी खुल गई। चुनाव आयोग अब अधिसूचना जारी करेगा। दर��सल पंचायत चुनाव सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं है। हमारे गावों के भाग्य का फैसला भी है। ये चुनाव राजनीति की पहली पाठशाला तो है ही लेकिन यहां से चुने जाने वाले पंच-सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख सभी तय करेंगे कि हमारे गावों की दिशा क्या रहेगी। आओ, गावों की ईमानदार सरकार बनाएं…अपना गाँव खुद बनाएं!
अमेरिका ने ईरान को फिर खुली धमकी दी है - डील करो वरना हमले के लिए तैयार रहो। ट्रंप प्रशासन का साफ संदेश है, परमाणु समझौते पर झुकना होगा। वहीं ईरान ने भी दो टूक कहा है, हम दबाव में नहीं झुकेंगें। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग के बादल गहरा रहे हैं।
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सिर्फ जीत नहीं, जनता का विश्वास है, सनातन और राष्ट्रवाद का भरोसा है। ये जीत केंद्र सरकार की नीतियों पर भी मोहर है। इस जीत के बाद राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी भी बढ़ गई है।
दरअसल निकाय चुनाव सेमीफाइनल है। 2028 में व��धानसभा चुनाव है। करीब दो साल बाद होने वाली परीक्षा में पास होने के लिए सरकार को मतदाताओं का दिल जीतने के लिए विकास की नई लकीर खींचनी ही होगी।
जयपुर ने जिसे दिल से चाहा, भाजपा ने उसे ही मेयर उम्मीदवार के लिए चुना!
सुनील कोठारी - ईमानदारी जिनकी पहचान, संवेदनशीलता जिनका स्वभाव और ज��ीन से जुड़ाव जिनकी ताकत है। न दिखावा, न घमंड, बस सबके अपने।यह उम्मीदवारी जयपुर की भावना का सम्मान है। जयपुर का बेटा, अब जयपुर का मेयर बनेगा!
प्रधानमंत्री और NSA अजीत डोभाल का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए. यह छोटी सोच है।
याद रखिए एक ने स��्जिकल स्ट्राइक से देश की रक्षा की, दूसरे ने दुनिया में भारत का सिर ऊंचा रखा। जिनका जीवन देश के लिए समर्पित है, उनका उपहास छोटी मानसिकता है। इसमें न राजनीतिक लाभ है, न राष्ट्रहित। देश सब देख रहा है।
जन्मदिन की शुभकामनाएं आदरणीय श्री मोदी जी @narendramodi
धारा 370 से राममंदिर ��क, सर्जिकल स्ट्राइक से चंद्रयान तक, उज्ज्वला से हर घर जल तक - आपने असंभव को संभव किया। आपने सिर्फ योजनाएं नहीं दीं, भारत को आत्मसम्मान दिया है। ईश्वर आपको दीर्घायु दे, भारत को आपका नेतृत्व मिलता रहे।
निकाय चुनावों का रिजल्ट आ चुका है। अब असली परीक्षा है। जीत का जश्न तो होना ही चाहिए । फिर हमें शहर की सड़कों, सफाई, सुशासन और मतदाताओं के उन मुद्दों पर फोकस करना होगा जिससे बड़ी आबादी पीड़ित है।
एजेंडा एक ही होना चाहिए - विकास, सबका विकास...।
क्या 80% भारतीय नॉनवेज खाते हैं?
इस सवाल का जवाब एक और नंबर से नहीं दिया जा सकता। दरअसल नानवेज पालिटिक्स की यह बहस ही हिंदू आस���था को नीचा दिखाने की नेगेटिव राजनीति है। जो लोग सावन में चिकन बनाकर दिखाते हैं, वो क्या जानें भारत की संस्कृति?
शाकाहार हमारा संस्कार है, वोट बैंक का हथियार नहीं।