अयोध्या मेडिकल कॉलेज के उच्च चिकित्सा शिक्षा की ओर सशक्त होते कदम की देखिए एक झलक।
N.M.C द्वारा अयोध्या मेडिकल कॉलेज के 04 प्रमुख विभागों में 13 नई पीजी सीटों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को महत्वपूर्ण विस्तार मिला है। जनरल सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, इम्युनोलॉजी हिमैटोलॉजी एण्ड ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं एनेस्थीसियोलॉजी जैसे विभागों में पीजी कोर्स शुरू होने से प्रशिक्षण के साथ मरीजों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बेहतर इलाज।
#MeUP #UPGovt #HealthcareEducation
#QualityHealthcare
#NMCApproval
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में खुलेगा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ,इलाज से लेकर कृत्रिम अंगों तक मिलेंगी दिव्यांगजनों को सुविधा।
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोलने की तैयारी अंतिम चरण में है, जिससे दिव्यांगजनों को इलाज, थेरेपी, परामर्श, कृत्रिम अंग निर्माण और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जैसी सभी आवश्यक सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अब उन्हें विभिन्न जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा। चार कमरों में बनने वाले इस केंद्र में फिजियोथेरेपिस्ट, मनोवैज्ञानिक, स्पीच थेरेपिस्ट और कृत्रिम अंग विशेषज्ञ सहित 8 प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात होंगे। आधुनिक उपकरणों के साथ डिजिटल पंजीकरण और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे दिव्यांगजनों को समयबद्ध, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित होगी।
#meup #dgme #divyangjan #medicaleducation
मरीज़ को मिला सुरक्षित और भरोसेमंद इलाज,अयोध्या मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने आंख के पास से निकाला ट्यूमर।
अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में विदेश से लौटे 36 वर्षीय मोहम्मद जुनैद की बाईं आंख के पास मौजूद विशाल ट्यूमर का केवल एक घंटे में सफल ऑपरेशन किया गया। विदेश में डॉक्टरों पर भरोसा न होने पर उन्होंने अपने गृह जनपद में इलाज चुना। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज बरनवाल के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ टीम ने जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक करी, मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ और भविष्य में होने वाले भारी जोखिम से सुरक्षित है।
#meup #dgme #upmedicaleducation #upgovt #surgery
MeUP अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में भर्ती वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह का हाल-चाल जानने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। दोनों डिप्टी सीएम ने प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा से स्वास्थ्य सुधार की जानकारी ली। @myogiadityanath@brajeshpathakup
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में सभी के लिए समान स्वास्थ्य सेवाएं,वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम सिंह का हाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम।
संघ के वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम सिंह हृदयाघात के बाद दो दिन पहले दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए जहाँ बेहतर चिकित्सकीय उपचार से उनकी सेहत में अब सुधार हुआ,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम सिंह से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहाँ उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रहीं हैं जिससे आमजन को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
#upmedicaleducation #upgovt #dgme #ayodhya #ayodhyamedicalcollege
अयोध्या मेडिकल कॉलेज को NMC से मिली 3 नई PG सीटें। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का हुआ अयोध्या में शुभारंभ।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन से मेडिसिन विभाग में 3 नई पीजी सीटों की स्वीकृति मिली है जिससे कॉलेज की कुल PG सीटें बढ़कर 26 हो गई हैं। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा के प्रयासों से मिली यह उपलब्धि संस्थान की विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करेगी। हाल ही में कॉलेज को 4 डीएनबी सीटें भी मिली थीं जिससे राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ स्पेशलाइजेशन हब बन रहा है।
#MeUP #UPGovt
#NMCapproval
#HealthcareUpgrade
#DNBSeats
#HealthcareDevelopment
अयोध्या मेडिकल कॉलेज के मधुमेह विशेषज्ञ की सलाह, श्रीअन्न से घटता है मधुमेह का खतरा।
विश्व मधुमेह दिवस पर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर के मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी जैसे श्रीअन्न का सेवन लंबे समय तक पेट भरा रखता है, रक्त शर्करा नियंत्रित करता है और मोटापे व मधुमेह के जोखिम को कम करता है। उन्होंने जागरूक करते हुए बताया कि मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचानना और जीवनशैली में सुधार, जिनमें नियमित व्यायाम, संतुलित वजन और तंबाकू-अल्कोहल से दूरी मधुमेह रोग की रोकथाम में बेहद महत्वपूर्ण हैं।
#MeUP #UPGovt
#WorldDiabetesDay
#ControlDiabetesNaturally
मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं,अयोध्या मेडिकल कॉलेज अब होगा और भी बेहतर।
अयोध्या मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने सभी विभागों को हाइटेक चिकित्सीय उपकरणों से लैस करने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए उपकरणों की सूची मांगी गई है, जिसके स्वीकृत होने के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। नए उपकरणों से न केवल इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि बढ़ते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
#MeUP #UPGovt
#ModernHealthcare
#AdvancedTreatment
#HealthcareDevelopment
अब अयोध्या में ही मिलेगा कैंसर का आधुनिक इलाज, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई कैंसर मरीजों की कीमोथैरेपी।
दर्शननगर के मेडिकल कॉलेज में अब ओपीडी के साथ कीमोथैरेपी सेवाएं भी शुरू हो गईं हैं जिसमें पहले ही दिन 5 मरीजों का सफल उपचार हुआ कीमोथैरेपी की यह सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रहेगी जिसमें कैंसर मरीज कीमो करवा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार और DGMEUP के प्रयासों से कैंसर उपचार अब और सुलभ हुआ।
#MeUP #CancerCare
#Chemotherapy
#MedicalExcellence
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में कैंसर ओपीडी की शुरुआत, अब मिलेगा बेहतर इलाज!
* अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए आज से विशेष ओपीडी शुरू।
* कैंसर की पहचान और इलाज अब मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध है, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।
* डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
* मरीजों को कीमोथेरेपी और अन्य आधुनिक सुविधाएं अब कॉलेज में मिलेंगी।
सोर्स: हिंदुस्तान, 10 सितम्बर 2025
#Ayodhya #MedicalCollege #CancerCare #OPD #Healthcare #MeUP #medicaleducation
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या में मरीजों के लिए कान के परदे की नि:शुल्क सर्जरी की शुरुआत की गई।
* आधुनिक माइक्रोस्कोप से इंडेंट सर्जन डॉ. साकेत गुप्ता ने पहला ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया।
* अब मरीजों को महंगे ऑपरेशन के लिए बाहर नहीं जाना होगा, मेडिकल कॉलेज में सुविधा उपलब्ध।
* 12 वर्षीय बच्ची के कान के परदे का सफल नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया।
* कॉलेज में जल्द ही हियरिंग ड्रामा सेंटर भी शुरू होने की संभावना।
* विभागाध्यक्ष डॉ. साकेत गुप्ता व टीम ने नि:शुल्क सेवाओं से मरीजों को राहत देने की पहल की।
सोर्स: अमृत विचार; 1 सितम्बर, 2025
#MedicalEducationUP #MeUP #AyodhyaMedicalCollege #FreeSurgery #ENTCare #AyodhyaMedicalCollege #MeUP #FreeSurgery #ENTCare #MedicalEducationUP #MeUP #HealthForAll #MeUP
MeUP के अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति 300वीं जयंती पर संतुष्टि एवं जन जागरूकता की रैली निकाली गई, उनके द्वारा देश भर में बनाए गए घाट मंदिर और धर्मशाला आज भी उनकी दूरदर्शिता और सेवा भावना की गवाई देता है
@brajeshpathakup@MeUPGovt#dgmeup
अयोध्या में लगभग 52 बच्चे थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिन्हें राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से रोज निशुल्क रक्त दिए जाते हैं। बच्चों को बचाने के लिए विशेषज्ञ शादी से पहले थैलेसीमिया कैरियर जांच की सलाह दे रहे हैं।
🩸 जिला अस्पताल में थैलेसीमिया मरीजों के लिए 4 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है।
🩸 मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया के लिए नया वार्ड बनाने की योजना है।
#MeUP #MedicalEducation #Healthcare #thalassemia #उत्तर_प्रदेश #Medicalcollege #UttarPradesh #Ayodhya @UPGovt@MoHFW_INDIA@rdasmcayodhya@nhm_up
अयोध्या के दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में 60 वर्षीय महिला के गले से सांस का रास्ता बनाकर ब्रेन ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ट्यूमर के कारण महिला के दिमाग में पानी भर गया था और सांस-खाने में दिक्कत हो रही थी।
▪ आठ घंटे चली इस सर्जरी के बाद मरीज सांस लेने व पानी पीने में सक्षम है।
▪ न्यूरो सर्जन डॉ. विक्रांत यादव के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन किया।
▪ प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह व अन्य ने टीम को बधाई दी।
#MeUP #MedicalEducation #Healthcare #brainTumor #उत्तर_प्रदेश #Medicalcollege #UttarPradesh #Ayodhya @UPGovt@MoHFW_INDIA@rdasmcayodhya
MeUP के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या में सभी एम० बी० बी० एस० के छात्र एवं छात्राओ को प्रधानाचार्य द्वारा टेबलेट वितरण किया गया l जिससे डिजिटल तकनीकियो से जुड़ सके और उनकी पठन पठान को और प्रभावी बन सके l
@myogiadityanath@brajeshpathakup@MeUPGovt@DMAyodhya#dgmeup#Ayodhya
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज की दंत विभागाध्यक्ष ने दी दांतों की सुरक्षा संबंधी सलाह
▪ दांतों की देखभाल में लापरवाही बन सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण
▪ रात में सोने से पहले मीठा खाने के बाद ब्रश करना आवश्यक
▪ बिना दर्द वाले मुख के छाले अनदेखे करने से बढ़ सकता है मुख कैंसर का खतरा
▪ दांतों में समस्या होने पर डेंटिस्ट से करें परामर्श
@rdasmcayodhya #Ayodhya #MeUP #Medicaleducation #Cancer #MedicalCollege #Healthcare #UttarPradesh
सोर्स : दैनिक जागरण, अयोध्या, 21 फरवरी 2025
नीट यूजी बीडीएस 2019 बैच के अभ्यर्थियों की सत्यापित सूची विभागीय वेबसाइट पर है। यदि किसी संशोधन/परिवर्तन की आवश्यकता हो तो 26.03.2025 तक साक्ष्य सहित महानिदेशालय, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, जवाहर भवन, लखनऊ में दिनांक 26.03.2025 को सायं 05:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या ई-मेल [email protected] पर अनुरोध करें।
निर्धारित तिथि के उपरांत अभ्यर्थियों के प्रार्थना पत्र/ई-मेल पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
जिन अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप तिथि कॉलेज ने विस्तारित की है, उनके लिए बदलाव संभव है।
🔗https://t.co/2FCPpkhbMa
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या में मिलेंगी केजीएमयू जैसी जांच सुविधाएं
➡ डीजीएमई ने 9.84 करोड़ की 39 जांच मशीनों की स्वीकृति दी है।
➡ इनमें काला मोतियाबिंद की जांच के लिए पेरिमीटर मशीन भी शामिल है।
➡ इस नई सुविधा से मरीजों को अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
➡ नए वित्तीय वर्ष में इन सुविधाओं के शुरू होने की संभावना है।
#MeUP #DGME #cataracts #Medicaleducation #MedicalCollege #Healthcare #UttarPradesh #KMGU #Ayodhya
@rdasmcayodhya@UPGovt@CMOfficeUP@nhm_up@MoHFW_INDIA@kgmu_medical
सोर्स : अमृत विचार, अयोध्या
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए अनूठी पहल, ओपीडी की टाइमिंग को प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा डिस्प्ले
▪ अयोध्या के अस्पतालों में राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी केवल चार घंटे (सुबह आठ से दोपहर 12 बजे) की रहती है
▪ जानकारी नहीं होने पर मरीजों को नाराजगी होती है।
@rdasmcayodhya #Ayodhya #MeUP #Medicaleducation #MedicalCollege #Healthcare #UttarPradesh
सोर्स : अमृत विचार, अयोध्या
उपचार के साथ-साथ शोध में भी प्रगति करता राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या। एसटीएसए प्रोजेक्ट के तहत यूरिन कैथेटर से होने वाले संक्रमण पर शोध को मिली मंजूरी।
➡ माइक्रोबायोलॉजी विभाग की छात्रा वैशाली का प्रोजेक्ट आईसीएमआर द्वारा स्वीकृत हुआ।
➡ शोध में संक्रमण के कारण, रोकथाम, इलाज और सावधानियों पर अध्ययन किया जाएगा।
#urinarycatheter #MeUP #Medicaleducation #MedicalCollege #Healthcare #UttarPradesh #microbiology #ayodhya
@UPGovt@MoHFW_INDIA@rdasmcayodhya@ICMRDELHI
सोर्स : अमर उजाला, अयोध्या, 04 मार्च 2025