DNT समाज अपनी मांगों को लेकर पिछले 2 साल से प्रदर्शन कर रहा है। कभी जयपुर में महापड़ाव तो कभी कहीं और। कभी जनसभा तो कभी सरकार को चेतावनी सभा। कल जो सभा बुलाई गई थी उसमें लाठीचार्ज तक हो गया।
2 साल से भजनलाल सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगी है तो ना जाने अब क्या होगा ?
#rajasthan
शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे पशुपालक समाज पर किया गया लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पंडाल में घुसकर पुलिस प्रशासन द्वारा अपनाया गया रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं कहा जा सकता
मारुति सुजुकी की गाड़ियों को इस तरह से बनाया जा रहा हैं कि कोई ओर बना ही नहीं सकता हैं।
ये बंदा एक्सप्रेसवे से कही जा रहा था गाड़ी के परखचे उखड़ गए मात्र उस स्पीड पर जितनी एक्सप्रेसवे पर लागू है।
ऐसा लगता है मारुति सुजुकी अपनी गाड़ी को इस तरह बनाता है कि लोग लड़ने के बाद सीधा स्वर्ग की तरफ जाए अस्पताल नहीं जाए
थोड़ा पैसे ज्यादा लग जाए कम फीचर्स की गाड़ी ले लेकिन मारुति सुजुकी को न कहे इसी में भलाई है।
पिछले कुछ दिनों से जिस तरह कि व्यवस्थाएँ देख रहा हूँ, मेरा निष्कर्ष यही निकला है कि यदि आपके पास पैसे हो तो वारंटी के चक्कर में ना पड़ें। @jagograhakjago मंत्रालय के अंतर्गत समस्या-समाधान का जो भी तंत्र हो, पर ब्रांड और सेवादाता कंपनियों पर इनका कोई नियंत्रण नहीं है।
मुझे तो कुछ लोग जानते हैं, तो यहाँ टैग करता हूँ तो काम होने की संभावना बढ़ जाती है, पर सत्य यह है कि इस विषय में मंत्रालय, सरकार, कंपनियाँ, सर्विस सेंटर सब हरामी हैं। और आप सर पटक कर मर जाओगे, कुछ नहीं होगा।
@RelianceDigital से 3 AC लिए थे, तो वहाँ विकल्प था कि एक भुगतान के उपरांत 5 वर्ष की वारंटी मिलेगी। मैंने ले ली। इनका ResQ ऐप कभी काम नहीं करता। आप यदि रिलायंस में किसी को जानते हैं, तब आपका काम होगा, वरना सर्विस कब कम्पलीट बता दी जाती है, पता भी नहीं चलता।
दूसरा चक्कर है कि @MyLloydIndia का AC है, तो वो रिलायंस वालों के टेक्निशियन द्वारा उठायी समस्या का निवारण करने से पहले (जिसमें रिलायंस ने 8 दिन लिए), अपने टेक्निशियन को भेज कर यह देखने की बात करेंगे कि वही समस्या है या नहीं। इसमें भी, यदि आप किसी को जानते हों या मेरी तरह २० लाख फ़ॉलोवर्स हों, तब वो थोड़ा रिस्पांस देते हैं, वरना झेलते रहिए।
@havellsindia ने 7 दिन पहले मुझे एक रेफरेंस नंबर दिया, आज बोल रहे हैं कि वो हमने कब दिया? मेरे पास मेसेज है। इन्होंने कोई विजिट नहीं कराया, कॉल नहीं की। बस X पर पोस्ट देख कर तेल लगा रहे हैं कि प्रायोरिटी पर काम होगा। घंटा नहीं हो रहा काम!
अंततः, मैंने 8 दिन झेलने के बाद तय किया कि लोकल टेक्निशियन को बुलाओ, पैसे दो और सर दर्द ख़त्म करो। मान लो कि मंत्रालय, सरकार, न्यायपालिका सब केवल इसका लाभ लेती है कि कौन इतना लंबा लड़ेगा। और यह सत्य है कि मैं नहीं लड़ सकता, मुझे स्क्रिप्ट लिखनी है, शूट करना है। मेरे लिए मेरे समय का महत्व है।
और तो और, जब रिलायंस के टेक्निशियन आपके AC को खोलते हैं, तो वह वस्तुतः हिंसा कर रहे होते हैं उसके साथ। मेरे एक AC को सर्विस करने आए तो उसका लॉक तोड़ दिया। फिर लॉक ठीक नहीं हो पाया, दोबारा खोला तो बजर और डिस्प्ले खराब कर दिया। फिर बोले कि आधे दाम पर AC हमें दे दो यदि इतनी ही समस्या है तो।
फिर मैंने टेप से चिपका कर, टूटे कवर से हो रही आवाज़ को कम कर दिया है। अब मैं उसकी शिकायत नहीं करता।
तमिलनाडु के प्राचीन जैन मंदिर परिसर में अवैध तरीके से रातों रात दरगाह बन गई है 🤦🏻♂️
में तमिलनाडु के CM @CMOTamilnadu@tnpoliceoffl से आग्रह करता हूं कि मामले कि जांच हो और उचित कार्यवाही हो ..
अल्पसंख्यक जैन समाज को न्याय दीजिए @actorvijay जी
जालोर में एक ऐसी घटना हुई जिससे पूरे राजस्थान का सिर नीचे झुक गया।
प्रकाश भील के ऊपर पेशाब की गई और जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां दी गई।
SC ST के लोगों के ऊपर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है।
उम्मीद है भजनलाल जी इस मामले पर संज्ञान लेंगे।
#प्रकाश_भील_को_न्याय_दो
राजस्थान के अजमेर क्षेत्र में…
आदिल रशीद नामक युवक ने…
देवासी समाज के एक परिवार के साथ व्यवसायिक संबंध बनाए…
परिवार के बेटी को धर्म बहन बनाया…
सालों का विश्वास क़ायम करके उसे भगा ले गया…!!
प्यार, इश्क़, मोहब्बत, दोस्ती, यारी, विश्वास, भरोसा
ये सब छोटी चीज़ें है…
मक़सद बड़ा है सबसे….!!!
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय
आदरणीय डीजीपी साहब
थानों में फरियादियों के साथ कैसा व्यवहार होता है और किस भाषा में बात की जाती है, इसकी बानगी भीलवाड़ा के बनेड़ा थाने का यह वीडियो है। आप लोगों को हो सकता है कि वीडियो देखे बिना भरोसा ही नहीं हो कि आपको तनकर सलूट करने वाले और फिर 90 डिग्री तक झुक कर नमस्कार करने वाले ये थानेदार लोग थानों में आने वाले गरीब लोगों के साथ कैसे पेश आते हैं।
हालांकि पुलिस, अफसरों और नेताओं की भाषा गरीब और कमजोर लोगों के लिए हमेशा ऐसी ही रही है। इस जमाने में तो तथाकथित शिक्षक भी हल्की भाषा बोलने की होड़ कर रहे हैं। लेकिन साहब, जब कोई गरीब आदमी थाने में आता है, तो उसका कॉन्फिडेंस खाकी वर्दी और रौबीला चेहरा देखकर वैसे ही 50% पर आ जाता है। ऊपर से जब थाने के लोग मां बहन की गालियां देकर बात करते हैं तो फिर हिम्मत पूरी ही जवाब दे जाती है। ये थाने गरीबों और पीड़ितों की सुनवाई के लिए होने चाहिए। उल्टा हो रहा है।
साहेबान, वक्त बदल गया है। सरकारें 80 साल में भी गरीब आदमी को एंपावर नहीं कर पाई लेकिन ये जो कैमरा वाले फोन आए हैं, इन्होंने कमजोर लोगों को भी कुछ ताकत दी है। जरूरी नहीं है कि ये लोग कोई बहुत अच्छे वीडियो बना पाएं लेकिन जितना बन पाते हैं, व्यवस्था को नंगा करने के लिए काफी है। सुधार की जरूरत आप लोगों को है। कितना कर पाते हैं, यह आपके ऊपर ही है।
फिलहाल हम इस मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।
@Bhilwara_Police@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@Rajeev_ips
(कृपया हेडफोन लगाकर ही सुनें। वरना अचानक से आवाज कम करने या एग्जिट बटन दबाने की नौबत आ सकती है)
धीरे-धीरे सब जागरूक हो रहे हैं अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए जनता के मुद्दे इनडायरेक्ट उठा ही रहे हैं,,, भ्रष्टाचार को उजागर करता एक AC लगाने वाला लड़का, अधिकतर सरकारी भवनों की यही कहानी है 🙏
राहुल गाँधी ने सप्ताह भर पहले बंगाल के चीफ पोल ऑफिसर को सरकार में मुख्य सचिव नियुक्त होने पर लिखा था कि ‘यही है भाजपा-चुनाव आयोग वोट चोरी मॉडल, जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा पुरस्कार’।
अब केरल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को केरल सीएम ने अपना सचिव बनाया है, क्या अर्थ निकाला जाए?
इस पर आप कहीं चूँ-चपड़ नहीं देखेंगे।
सरकारों को कानून व्यवस्था की दुहाई देना बंद कर देना चाहिए।
वायरल वीडियो जालोर जिले के भीनमाल के महावीर चौराहे की घटना हैं। देख लीजिए और और अंदाजा लगाए की कानून व्यवस्था को किस तरह चुनौती दी जा रही हैं। जालोर पुलिस का इकबाल किस तरह खत्म हो चुका है जिसका जीता जागता उदाहरण उदाहरण प्रस्तुत हैं।
क्या भीनमाल पुलिस इन आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही कर पाएंगी?
क्या पुलिस इन आरोपियों का सरे बाजार जुलूस निकाला जाएगा? आखिर ये गुंडाराज क्यु कानून व्यवस्था पर हावी हैं?
अब देखने वालीं बात यह है कि जालोर पुलिस अधीक्षक किस तरह इन आरोपियों पर नकेल कसते है?
@JalorePolice@PoliceRajasthan@RajCMO@RajGovOfficial@arvindchotia@8PMnoCM
योगी जी @myogiadityanath
बस्ती जिले के लजघटा गाँव के इन युवाओं ने…
वाक़ई प्रोत्साहन मिलने जैसा काम किया है…
इनकी ये मेहनत यदि आप तक पहुँच जाए…
तो इन्हें Appreciate ज़रूर कीजिएगा…🙏
FSSAI वालों इस आदमी पर FIR करवाकर जेल में डलवाओ वरना ये तुमलोगो की नौकरी खा जाएगा।
केक को बोल रहा है कि केक नहीं कैंसर है। तुम लोगों जिस स्वादिष्ट केक को अप्रूवल दी थी ये बंदा बोल रहा कलर और पॉम ऑयल है।