दिनांक 31.07.2026 को थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की हत्या की घटना तथा आज दिनांक 01.08.2026 को मृतक के परिजनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हाईवे पर लगाए गए जाम एवं पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में #SP_शाहजहाँपुर की बाइट।
30 जुलाई, 2026
बरेली।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा जोनल कार्यालय, बरेली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु बरेली जोन में In-house विकसित किए गए Police Veterans Portal (सेवानिवृत्त पुलिस पोर्टल) का शुभारंभ किया गया।
यह पोर्टल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, सुरक्षा तथा विभाग के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से विकसित एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
30 जुलाई, 2026
बरेली।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग हेतु रिजर्व पुलिस लाइंस, बरेली में अधिष्ठापित नवीन जोनल कंट्रोल रूम (ICCC) का शुभारंभ किया गया। अत्याधुनिक जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से बरेली जोन के समस्त 09 जनपदों की एक साथ CCTV फीड, टीवी चैनल एवं सोशल मीडिया को देखने की सुविधा उपलब्ध है, जिसे जनपदवार अलग-अलग ग्रिडों में विभाजित किया गया है।
⚽🏆 #74वीं_अन्तर्जनपदीय_पुलिस_फुटबॉल_प्रतियोगिता_2026 (बरेली जोन) का भव्य समापन
जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर #पुलिस_उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, बरेली, #SP_शाहजहाँपुर एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में महिला एवं पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले संपन्न हुए।
🥇 पुरुष वर्ग विजेता – जनपद बरेली
🥇 महिला वर्ग विजेता – जनपद शाहजहाँपुर
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद रामपुर के नरेन्द्र सिंह एवं जनपद शाहजहाँपुर की सुधा रावत को "सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर" सम्मान से सम्मानित किया गया।
खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन ही पुलिस बल की वास्तविक शक्ति है। 🇮🇳⚽
#BareillyZone #PoliceFootball #TeamSpirit #Sportsmanship #FootballChampionship #74thPoliceFootball
जनपद शाहजहाँपुर मे आयोजित “74वीं अन्तर जनपदीय (पुरुष/महिला) फुटबाल प्रतियोगिता में बरेली जोन के सभी जनपदो की टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमें डीआईजी बरेली@ipsajaysahni द्वारा प्रतियोगिता के समापन मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर विजेताओ का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया।
#SP_शाहजहाँपुर द्वारा #SP_कार्यालय पर फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 03 शातिर वाहन चोर को 07 चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार।
🚦 यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही 🚔
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में "ड्रंकन ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न" के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 1843 चालान किए गए।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 03 शातिर वाहन चोर को 07 चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में #SP_RA, शाहजहाँपुर की बाइट।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में बालिका अपहरण एवं अपहर्ता का शव बरामद होने की घटना से संबंधित पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में #SP_CITY की बाइट।
#DGP_UP_महोदय द्वारा चलाए जा रहे CYVAJRA अभियान के अंतर्गत #SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी एवं संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा साइबर ठगी करने वाले 07 अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व साइबर जागरुकता के सम्बन्ध में #SP_CITY की बाइट।
CYVAJRA अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के विरुद्ध शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 07 अभियोग पंजीकृत, लगभग ₹7.20 लाख की साइबर फ्रॉड धनराशि से जुड़े मामलों में विधिक कार्यवाही।
जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं से झपटमारी की दो घटनाओं का सफल अनावरण, शातिर अभियुक्त सुहैल खान उर्फ अमन को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं से संबंधित लूटे गए पीली धातु के कुण्डल, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में #थाना_रोजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त की गई। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई।
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में #SP_RA द्वारा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ आगामी श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कलान क्षेत्रांतर्गत पटना देवकली मन्दिर परिसर में पैदल गस्त कर, काँवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का गहन जायजा लिया गया, तत्पश्चात थाना कलान परिसर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी बैठक आयोजित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
चढ़ावा चोरों को कतई उम्मीद नहीं थी कि,
जिस तरह से लोगो ने राम मंदिर के लिए चंदा देने की मुहिम चलाई थी,
ठीक उसी प्रकार से चोरों को जेल में पहुंचाने के लिए सड़को पर उतर जाएगी।
थैंक यू वकीलों।
चोरों को गद्दारों को,
गोली मारों सालों को
#SP_शाहजहाँपुर द्वारा #SP_RA एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ आगामी श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के काँवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
02 जुलाई, 2026
बरेली।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली एवं मुरादाबाद परिक्षेत्र तथा बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित कर आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक से सम्बन्धित दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें:
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में #SP_CITY के नेतृत्व में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षणरत रिक्रूट महिला आरक्षियों द्वारा सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया गया तथा स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।