देर रात्रि 𝐍𝐃𝐀 सांसद वीणा देवी के मतदाता सूची में फर्जीवाडे से संबंधित एक और खुलासा:-
⛔️ श्रीमती वीणा देवी जी वैशाली से 𝐍𝐃𝐀 की सांसद है।
⛔️ इनके पास एक दो ��लग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है।
⛔️ इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
⛔️ इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
⛔️ दो अलग-अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है।
⛔️ 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे।
⛔️ मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अल��� साइन किए होंगे।
⛔️ इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि 𝐌𝐏 साहिबा ने ख़ुद साइन किए।
⛔️ चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए?
👉 क्या यह चुनाव आयोग द्वारा 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिली���गत नहीं है?
👉 क्या बीजेपी का “𝐓𝐑𝐎𝐋𝐋 आयोग” बन चु��ा केंचुआ आयोग इनका 𝐅𝐚𝐜𝐭 𝐂𝐡𝐞𝐜𝐤 कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?
#TejashwiYadav #india #Bihar #RJD #ElectionCommission
My letter to PM Sh. @narendramodi Ji.
The decision to conduct the caste census can be a transformative moment in our nation's journey towards equality. The millions who have struggled for this census await not just data but dignity, not just enumeration but empowerment.
▪️Reservation in the private sector
▪️Reservation in contracts
▪️Reservation in the judiciary
▪️Proportional Reservation based on caste census data
▪️Full implementation of pending Mandal Commission recommendations
#CasteCensus
देश की टूटी अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए मंदिर-मस्जिद तोड़े जा रहे हैं! भाजपा ने मान लिया है कि जनता को सिर्फ़ धार्मिक मुद्दों में फंसे रहना पसंद है!
बाक़ी देश में अराजकता, बेरोज़गारी और अपराध कितना भी बढ़े, कोई दिक़्क़त नहीं!
#India
BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्वीकारा कि कंबल किशोर पांडे बीजेपी की B टीम ही नहीं बल्कि A और C टीम भी है। बीजेपी के समर्थक सामाजिक समूह और पदाधिकारी ही इनके अगल-बगल है। इनके निर्माता, निर्द���शक और वित्तदाता भाजपाई है। सरकार को किरकिरी से बचाने एवं छात्रों के आंदोलन को कुचलने तथा संभ्रांत कोचिंग व पेपर माफिया को बचाने के लिए ही स्क्रिप्ट लिखी गयी।
पुलिस हिरासत में रहकर प्रेस वार्ता करना और शाम में जेल बंद होने के बाद भी रिहाई होना तथा एक दिन में कोर्ट का दो बार निर्णय बदलना यह जन्मजात श्रेष्ठता और प्रिविलेज नहीं है तो क्या है? दलित-पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के करोड़ों लोग इससे भी हल्के मामलों में जेलों में सड़ र���े है। नौकरशाही, मीडिया और न्यायपालिका जातिवाद के सबसे बड़े अड्डे है।
हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं से पूरा बिहार हिल गया है। ये चंद दिनों में ही 100 से ज्यादा अपराधों की पूरी लिस्ट है जो अपने आप में बयां करती है कि बिहार में अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है। #TejashwiYadav #Bihar #Crime
बहुजन समाज के हक़ की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने वाले मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के आह्वान पर एवं सामाजिक न्याय के स्तंभ आदरणीय श्री @laluprasadrjd के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल बिहार में बहुजनों के लिए आरक्षण को 65% किए जाने को नौवीं अनुसूची में नहीं डालने के विरोध में एवं देश भर में जातिगत आरक्षण जनगणना करवाने की मांग के साथ एवं केंद्र व बिहार की NDA सरकार की नीतियों के विरुद्ध कल दिनांक 01 सितंबर, 2024 को बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है।
कल आप सभी से अपील है कि आप बड़ी से बड़ी संख्या में इस धरना प्रदर्शन का हिस्सा बनकर एनडीए की केंद्र एवं राज्य सरकार को अपनी एकजुटता और ताकत के एहसास करवाएँ और बहुजन विरोधी नीतियों पर झुकने के लिए बाध्य करें।
#TejashwiYadav #Bihar
नीतीश सरकार और बिहार पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है!
अपराधी पुलिस से घबराते नहीं हैं क्योंकि उन्हें नीतीश सरकार का संरक्षण प्राप्त है और इसी कारण से आम नागरिकों को बिहार पुलिस पर विश्वास भी नहीं है!
पुलिस का काम केवल अपराधियों की धरपकड़ ही नहीं है, आपराधिक मामलों की अच्छे से जाँच कर सभी सबूत जुटाना, मजबूत केस बनाना, मामले को न्यायालय में मजबूती से पेश करना भी एक आधुनिक पुलिस बल का काम होता है!
बिहार पुलिस तो पहले ही चरण में असफल सिद्ध हो जाती है, अपराधियों व संदिग्धों की धरपकड़ में ही असफल हो जाती है। ऐसे में बिहार में अपराधियों का दुःसाहस सातवें आ��मान पर है।
@yadavtejashwi
#TejashwiYadav
#अपराध #Crime
“𝐓𝐡𝐞 𝐖𝐚𝐫𝐫𝐢𝐨𝐫 𝐨𝐟 𝟐𝟎𝟐𝟒 𝐄𝐋𝐄𝐂𝐓𝐈𝐎𝐍𝐄𝐄𝐑𝐈𝐍𝐆 - 𝐓𝐞𝐣𝐚𝐬𝐡𝐰𝐢 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯”
🎙️ 𝟐𝟓𝟏 Meetings
👉 𝟗𝟐 Meetings from 3rd April to 2nd May
👉 No Rest for 𝟓𝟕 Days
🦽 𝟏𝟓𝟗 meetings with 𝐒𝐏𝐈𝐍𝐄 𝐈𝐍𝐉𝐔𝐑��� for 𝟐𝟖 Days comprising 5 phases
🎥 More than 𝟏𝟔𝟎 Non Scripted, open media briefings & interviews (Not like Modi Ji)
Prior to Election announcement in the month of February @yadavtejashwi travelled all 𝟑𝟖 districts during Jan Vishwas Yatra in span of 𝟏𝟐 days covering 𝟑𝟓𝟎𝟎 KMs by road, doing 𝟖𝟎 mega Road Shows with 𝟏𝟗 big rallies at District Headquarters.
Jan Vishvash Yatra successfully culminated at Patna’s historical Gandhi Maidan on 3rd March with a mammoth gathering of more than 𝟏 𝐌𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧 people in Jan Vishwas Maha-rally.
We all are proud of #TejashwiYadav for steering a positive, progressive & issue based dignified campaign.
सुन लीजिए- जनता गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और सब्जियों का भाव बता रही है।
“म” शब्द से 𝐎𝐛𝐬𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 मोदी जी महंगाई का “म” भी नहीं बोल पा रहे है। #TejashwiYadav
प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?
आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है?
आप गरीब को औ��� अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है?
बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? #TejashwiYadav #Bihar #india
मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी के बारे में बोल रहा हूँ लेकिन प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है।
10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है। #Bihar #TejashwiYadav
डेढ़-दो महीने पहले तक आदरणीय नीतीश जी, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी को तू-तड़ाक व तुम-ताम करते हुए कहते थे कि ऊ लोग खाली झूठे प्रचार-प्रसार करता रहता है…ऊ सब कुछ किया है जी? ऊपर वालों ने यानि केंद्र सरकार ने सब मीडिया पर कब्जा कर लिया है।
हम जब नीतीश जी के साथ थे तब वे बोलते थे कि नयी पीढ़ी के लोग साथ आ गए है तो सबको नौकरियां दे रहे है। तेजस्वी अच्छा काम कर रहा है, 𝟏𝟎 लाख नौकर��� इसका वादा था, अब यही आगे सब देखेगा, यही भविष्य है। अब हम गलत हो गए और वो सब ठीक। नीतीश जी मेरे सम्मानित अभिभावक है लेकिन उनकी क्या परिस्थिति हो गई है अथवा चंद लोगों द्वारा कर दी गयी है कि उन्हें पैर छूना पड़ रहा है। हमें ही नहीं जदयू के भी 𝟗𝟗% लोगों को यह सब ठीक नहीं लग रहा है। #TejashwiYadav #Bihar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नवादा, बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी जी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएँगे कि:-
1. वो BJP के 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥, 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬��𝐝 और 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 को छुपाने के लिए हमेशा विपक्ष और विपक्षी नेताओं को ही भ्रष्टाचारी तथा घोटालेबाज क्यों बताते रहते है?
2. 𝐏𝐌 बताएँगे कि कैसे विपक्ष के सभी कथित भ्रष्टाचारी नेताओं ने 𝐂𝐁𝐈/𝐄𝐃/𝐈𝐓 की मदद से 𝐁𝐉𝐏 ज्वाइन की?
3. 𝐏𝐌 बताएँगे कि कैसे और क्यों कथित विपक्षी भ्रष्टाचारी कमल छाप साबुन से नहाने एवं नारंगी वाशिंग मशीन में धुलने के बाद बेईमान,भ्रष्ट और नकारे से ईमानदार, कर्मठ व सुयोग्य बन सभी केसों से बरी हो जाते है?
4. 𝐏𝐌 बताएँगे कि जाँच एजें��ियों की मदद एवं छापे के बाद 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 𝐁𝐨𝐧𝐝𝐬 के ज़रिए कैसे और क्यों बड़ी कम्पनियाँ हजारों करोड़ रुपए 𝐁𝐉𝐏 के खाते में डालती है?
5. 𝐏𝐌 बताएँगे की कोई भी विपक्षी नेता कितना भी ईमानदार, नौकरीदाता, समतावादी, लोकतांत्रिक, लोकप्रिय, सच्चा, अच्छा और परिणाम उन्मुखी हो लेकिन प्रधानमंत्री जी उसे बेइमान, भ्रष्ट, निकम्मा और बुरा क्यों बताते रहते है?
6. 𝐏𝐌 बताएँगे की क्यों 𝐁𝐉𝐏 ने देश में सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकटें दी है?
7. 𝐏𝐌 बतायेंगे कि क्यों जाँच एजेंसियां 𝐁𝐉𝐏 नेताओं के घर छापा नहीं मारती? BJP नेताओं की जाँच क्यों नहीं होती?
8. 𝐏𝐌 बताएँगे कि 𝐁𝐉𝐏 नेताओं का काला कारोबार, भ्रष्टाचार, कदाचार, दुराचार और अत्याचार माफ क्यों होता है?
9. वो बताएँगे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन कम हुआ की नहीं? उन्होंने नोटबंदी में 𝟏𝟎𝟎𝟎₹ का नोट बंद कर 𝟐𝟎𝟎𝟎₹ का नोट शुरू क्यों किया था तथा बाद में उसे भी बंद क्यों किया था?
10. 𝐏𝐌 बताएँगे कि उन्होंने 𝟐𝟎𝟏𝟒 में युवाओं को प्रतिवर्ष 𝟐 करोड़ नौकरियां ��था बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा क्यों की थी लेकिन अब उस वादे को क्यों भूल गए?
𝟗𝟗.𝟗𝟗% बिहारी यह भी जानते है कि प्रधानमंत्री जी देशभर में 𝟏𝟎 वर्षों से हो रहे 𝐁𝐉𝐏 के संस्थागत, संगठित एवं व्यवस्थित भ्रष्टाचार पर नहीं बोलने की बजाय उलटे ही विपक्ष को भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज बोलेंगे ताकि लोगों का ध्यान 𝐁𝐉𝐏 के भ्रष्टाचार पर ना जाएं। #TejashwiYadav
आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी समय मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता।
हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के कारण बचपन से ही गहरा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है। #TejashwiYadav #bihar
वह सत्य है, अनंत है अनादि है,
भोले दानी है, दया के सागर है,
भगवंत है, ओंकार है, विश्वास है
आस्था है, सिद्धि है, शक्ति है, भक्ति है।
हर-हर महादेव! #mahadeva#trending#TejashwiYadav#RJD#Bihar#shiv
प्रधानमंत्री जी वर्षों से लंबित एक ही परियोजना की कई बार पैकेजिंग, रीपैकेजिंग करते रहते है, कभी रैपर बदल देते है, कभी कवर व कलर बदल देते है।
वर्षों से लंबित एक ही आधे-अधूरे प्रॉजेक्ट का कई-कई बार शिलान्यास और उद्घाटन होता रहता है। हर बार उसी प्रोजेक्ट लागत को दुहरा कर तथाकथित विशेष पैकेज बता, नया पैकेज बना, जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया जाता है। निर्माण पूरे किए बिना एक ही सड़क का कभी एक लेन का शिलान्यास, कभी सर्विस लेन का उद्घाटन, कभी दूसरी लेन का कार्यारंभ कर दिखावा किया जाता है।
यह बिहार है, यहाँ की जनता ऐन चुनाव पूर्व की जाने वाली सब चालाकियाँ समझती है।#Bihar