अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित “छात्रों की गूँज”कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष छोटे भाई नवनीत मिश्रा जी का प्रयास सराहनीय रहा। मंच संचालन जिला कांग्रेस के महासचिव भाई ज्योति मिश्रा जी ने किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष छोटे भाई परविंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बड़े भाई अशोक चौधरी जी, महामंत्री भाई विजय यादव जी, प्रवक्ता भाई राकेश तिवारी जी, सह सचिव भाई प्रिंस सिंह जी, वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान जी, ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रताप यादव जी, अशोक सिंह जी समेत कई गणमान्य नेता एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।आदिवासी छात्रावास के छात्र विशेष रूप से उपस्थित थे।
पत्रकार मित्रों की उपस्थिति ने हम सभी के उत्साहवर्धक रही।
@INCIndia@kcvenugopalmp@KRajuINC@INCJharkhand_
आज हर छात्र कह रहा है, पुलिसवाले कह रहे हैं, पूरा देश कह रहा है - मोदी सरकार को जाना पड़ेगा।
विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी हर भारतीय की आवाज़ बनना है - और उसके लिए हर कीमत छोटी है।
रांची महानगर में ASDD( अनुपस्थित, स्थान परिवर्तित, मृत एवं दुहरे नामों ) की सूचियों से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बूथ का दौरा करते प्रदेश प्रभारी श्री @KRajuINC जी।
@INCIndia@MahtoKeshavINC
सड़क हो या संसद - एक मुद्दा जो न थमेगा, न थमने देंगे।
युवाओं का भविष्य, छात्रों को इंसाफ - पेपर लीक बंद हो, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो, और छात्रों के गुनहगार इस्तीफा दें।
@RahulGandhi
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन @kharge जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में छात्रों के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के समर्थन में आज राजभवन, रांची के समक्ष आयोजित विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया।
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। हमारी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें और केंद्र सरकार की विफलता तथा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए।
@INCIndia पार्टी छात्रों के न्याय, पारदर्शिता और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। @INCJharkhand_ #StudentsJustice #Congress #Jharkhand
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो ✊🏼
NSUI और IYC के साथी मोदी सरकार की छात्र विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
ये सरकार चाहे कितना भी जोर लगा ले- कांग्रेस के बब्बर शेर रुकने वाले नहीं हैं। हम छात्रों का भविष्य तबाह करने वाली मोदी सरकार का ये करप्ट सिस्टम बदलकर ही रहेंगे।
आप भी इस जनआंदोलन से जुड़िए।
📞 मिस्ड कॉल दें: 9873036161
📱 QR Code स्कैन करें या https://t.co/7Dl79iDU78 पर जाकर जुड़ें।
हमारे देश के हजारों छात्र पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
लेकिन इस सरकार ने उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया।
उन्हें मारा-पीटा गया और उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे गए।
ये बहुत ही निंदनीय घटना है।
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।