मैंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लड़ते हुए नहीं देखा, लेकिन कल दिल्ली की सड़कों पर इस देश के भविष्य के लिए लड़ते हुए युवाओं को जरूर देखा। उनकी आँखों में उम्मीद थी, दिल में जुनून था और आवाज़ में बदलाव की गूंज थी। यही युवा भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। 🇮🇳
आजकल की गर्मी सिर्फ मौसम नहीं… ऐसा लग रहा है जैसे सर्वाइवल मोड चल रहा हो। 🌡️
बस 5 मिनट बाहर निकलो और अपने सारे फैसलों पर शक होने लगता है।
पानी पीते रहो, सुरक्षित रहो — ये गर्मी मजाक नहीं है। ☀️🔥
#Heatwave#StaySafe#Save_water#Save_plants#Save_wildlife
ये रूदन कलेजा चीर दे रहा है…बच्चा स्कूल से थोड़ा से लेट हो जाता है तो हम लोग परेशान हो जाते हैं।
“हमाय बच्चा नहीं मिल रहा..” इन माँ-बाप को कौन बताएगा कि अब तुम्हारा बच्चा कभी नहीं मिलेगा क्योंकि वो “वर्ल्ड क्लास सुविधाओं” की भेंट चढ़ गया…
10 अगस्त 2017 को #गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 बच्चों की मौत हो गई थी।
कल रात 15 नवंबर 2024 #झाँसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग में 10 नवजात बच्चे जलकर मर गए…
कड़े निर्देश धरे के धरे रह गए…इन 7 वर्ष 3 माह 5 दिन में कुछ भी नहीं बदला
#jhansimedicalcollage
मध्यप्रदेश के कटनी में दलित परिवार के 15 साल के बच्चे और उसकी मां के साथ थाना प्रभारी और पुलिस स्टॉफ की क्रूरता मानवता को झकझोर कर रख देने वाली है। यह घटना ना सिर्फ मप्र पुलिस की क्रूरता को दर्शाती है, बल्कि समाज में व्याप्त दलितों के प्रति हिंसा की मानसिकता को भी उजागर करती हैं।
26 जनवरी को #Hasdeo के हरिहरपुर धरना स्थल से हसदेव बचाओ पदयात्रा की शुरुआत हुई। आज पदयात्रा अभयपुर से होकर रघुनाथपुर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण, आदिवासी समाज और संगठनों से लोग शामिल हुए। मांग यही है कि छ.ग.की विधान सभा प्रस्ताव और हसदेव की ग्राम सभा के निर्णय का सम्मान हो✊
पेड़-पौधे, जीव-जंतु का विनाश हो रहा है और देश-विदेश में COP-28, ग्रीन हाउस कम करने के लिए सम्मेलन हो रहा लेकिन उसका कोई भी प्रभाव दिख नहीं रहा और जबरदस्ती का ढोंग दिखा रहे की 2070 तक 0 कार्बन उत्सर्जन करेंगे,ग्रीन हाउस प्रभाव कम करेंगे😔
#हसदेव_बचाओ_आदिवासी_बचाओ@ChhattisgarhCMO
मांस खाने पर प्रतिबंध लगाने वाले वो सब कहा गए जो जीव हत्या के विरोध में सड़क पर उतर आते हैं .... हसदेव अरण्य के विनाश से करोड़ों जीव जंतु मारे जाएंगे उसपे भी नजर लग जाता तो आपका यह मुहिम सफल माना जाता.... #हसदेव_जंगल_बचाओं
मैं रूढ़ी प्रथा से संचालित
पशु, पक्षी और वनस्पति टोटेमधारी
जिसकी मुझे जीवन पर्यंत रक्षा करना है। सदियों से चली आ रही इस रूढ़ीप्रथा को आज बचा नहीं पा रही जो मुझे विरासत रूपी ज्ञान के रूप में मिला था 😭😭😭
#हसदेव_जंगल_बचाओं@ChhattisgarhCMO@PMOIndia@rashtrapatibhvn
मेरा नाम अंशिका यादव है, आज मेरा जन्मदिन है, सरकार ने यही गिफ्ट दिया है कि मकान खाली कर दो। मेरे साथ अन्याय मत हो। हम योगी बाबा से यही चाहते हैं मेरा घर न गिरे। हम लोग कहां रहेंगे? RT इतना करिए सरकार बात सुने।
"मैंने देखा होती जात खून, पानी और घड़ों की,
बस जात नहीं होती दुनिया में पैसों और झगड़ों की!"
राहगीर की इस कविता पर विवाद नहीं होना चाहिए क्योंकि कवि ही दुनिया को उसकी सच्चाई दिखा सकता है।
मध्यप्रदेश के उमरिया में शिवराज सरकार की मंत्री मीना सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जाँच की माँग कर रहे आदिवासियों पर पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से लाठी चार्ज करना निंदनीय है। आदिवासी इस लाठीचार्ज का बदला भाजपा के खिलाफ वोट की चोट देकर लें। #Boycott_BJP
इसे स्थानिय भाषा मे तुम कहते है. कांकेर जिले के नीलेगोंदी गांव में 150 परिवार निवासरत है. आज तक यह पानी की सुविधा नही है. ग्रामीण इसी तुम (कुंड) से पानी पीते है. इस गांव में पहुंचने के लिए सड़क भी नही है.
@TribalArmy
मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक के सिर पर पेशाब करने के बाद अब बालाघाट ज़िले के वारासिवनी में आदिवासी युवक से पैर चटवाने की घिनौनी वारदात हुई है.एक बार आदिवासी के साथ साथ मनवाता को शर्मसार करने वाली घटना, आये दिन लगातार इस तरह की घटना आख़िर कैसे घट रही है ! @OfficeOfKNath