खुद से लड़ना पड़ता है खुद को संभालने के लिए
उम्र कम पड़ जाती है नादानियां खंघालने के लिए
भरी महफिल में अकेला महसूस होने लगता हैं
मां का आंचल और पिता की आहट भी नहीं मिलते
फिर आंसू संभालने के लिए ।
आज हम सबका एक ही धर्म है - छात्र धर्म
एक ही जाति है - छात्र
एक ही पार्टी है - शिक्षा
एक ही मुद्दा है - पीसीएस,आरो एक शिफ्ट में
एक ही नारा है - नो नॉर्मलाइजेशन
" #UPPCS_ROARO_ONESHIFT#uppcs_no_normalisation "
उत्तर प्रदेश लोक सेवा परीक्षा के नए फॉर्मेट के विरुद्ध चल रहे आंदोलन में विद्यार्थियों की चिंता और मांग जायज़ है। यह पूरी तरह न्यायसंगत है कि प्रिलिम्स की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित हो और विद्यार्थियों को नॉर्मलाइज़ेशन के भय से मुक्ति मिले।
एक विद्यार्थी की ओर से अच्छा सुझाव यह आया है कि अगर परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने की मजबूरी है तो आयोग प्रिलिम्स के परिणाम को दुगुना कर दे अर्थात दोनों पालियों से उतने-उतने विद्यार्थियों को चुने जितने कुल चुने जाने थे। मुख्य परीक्षा आयोजित करना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा और विद्यार्थियों के मन से यह शंका भी निकल जाएगी कि नॉर्मलाइज़ेशन से उन्हें नुकसान हुआ है।
मुश्किल स्थितियों में मौलिक समाधान अपेक्षित होते हैं। सबसे अच्छा यह होगा कि निर्णय प्रक्रिया में विद्यार्थियों को भागीदार बनाया जाए। जो युवा कुछ समय बाद प्रशासन चलाएंगे, क्या वे अभी एक समस्या के समाधान में हिस्सेदार नहीं हो पाएंगे?
टीम दृष्टि छात्रों की उचित मांग के समर्थन में है। निवेदन है कि वे अपनी मांगों को कानून के दायरे में रहकर ही उठाएँ।
जिस देश की सरकार एक ' one nation one election' की बात करती हो ,
फिर 'one exam one shift' में क्यों नहीं हो सकता ,
शायद आयोग की नियत ही सही नहीं है !!
#UPPSC_No_Normalization
दरिया अब तेरी खैर नहीं,
बूंदों ने बगावत कर ली है,
नादाँ न समझ बुजदिल इनको,
लहरों ने बगावत कर ली है,
हम परवाने हैं मौत समां,
मरने का किसको खौफ यहां,
रे तलवार तुझे झुकना होगा,
गर्दन ने बगावत कर ली है !
छात्र एकता जिंदाबाद!
#UPPSC_ROARO_ONESHIFT#UPPSC_No_Normalization
@kmrvivek14 दरिया अब तेरी खैर नहीं,
बूंदों ने बगावत कर ली है,
नादाँ न समझ बुजदिल इनको,
लहरों ने बगावत कर ली है,
हम परवाने हैं मौत समां,
मरने का किसको खौफ यहां,
रे तलवार तुझे झुकना होगा,
गर्दन ने बगावत कर ली है !
युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है।
इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब माँग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
हम युवाओं के साथ हैं।
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!