नवा रायपुर में हॉस्पिटैलिटी को नई पहचान, 111 कमरों वाला Ginger Hotel होगा विकसित
नवा रायपुर अटल नगर में देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL अपने प्रतिष्ठित Ginger Hotel की स्थापना करेगी। 111 कमरों वाला यह होटल ECHT Ventures के साथ साझेदारी में ब्राउनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा।
होटल में आधुनिक कमरे, Qmin ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मीटिंग रूम और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। इससे बिजनेस यात्रियों के साथ पर्यटकों और अवकाश के लिए नवा रायपुर आने वाले लोगों को भी बेहतर हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह परियोजना नवा रायपुर के बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को नई मजबूती देगी।
सुशासन सरकार नवा रायपुर को निवेश, रोजगार, पर्यटन और आधुनिक सेवाओं के विश्वस्तरीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://t.co/jAAC8LwTel
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#NavaRaipur #GingerHotel #IHCL #Tourism #Chhattisgarh #GoodGovernance
@vishnudsai@OPChoudhary_Ind@NavaRaipur
Frightening visuals of the region of Tibet adjacent to Nepal, from where the devastating flood entered.
At least 105 Indian tourists are among 291 foreign nationals reported missing after the flash floods in Nepal.
Meanwhile, HM Amit Shah spoke with Bihar CM Samrat Choudhary over the flood threat from Nepal, assured full support and directed the mobilisation of the NDRF.
कॉमरेड्स,
आठवें वेतन आयोग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहा हूं। नेशनल काउंसिल (JCM) के सेक्रेटरी के रूप में हमारी ओर से आठवें वेतन आयोग को तय समय सीमा से काफी पहले आज मेमोरेंडम भेज दिया गया है।
बढ़ती महंगाई और जीवन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम मांगें रखी गई हैं। इनमें फिटमेंट फैक्टर 3.833 प्रस्तावित किया गया है। इसी के आधार पर न्यूनतम वेतन ₹18000 के स्थान पर अब ₹69,000 करने का और अधिकतम वेतन ₹2,15,000 रखने का प्रस्ताव दिया गया है।
इसके साथ ही, फैमिली यूनिट को 5 करने की मांग की गई है। इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में पुरुष और महिला की यूनिट वैल्यू में असमानता को समाप्त करते हुए दोनों को समान रूप से एक-एक यूनिट देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही, माता-पिता को भी फैमिली यूनिट में शामिल करने की मांग की गई है।
सालाना वेतन वृद्धि के लिए 6% की मांग भी रखी गई है।
अधिकतम कर्मचारियों को अधिक लाभ पहुंचाने के मकसद से पे स्केल में संरचनात्मक बदलाव का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान पे स्केल 2 और 3 को मिलाकर नया पे स्केल 2 बनाया जाए। इसी प्रकार, पे स्केल 4 और 5 को मर्ज कर नया पे स्केल 3 बनाने का सुझाव दिया गया है। वर्तमान पे स्केल 6 को संशोधित कर पे स्केल 4 में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है, जबकि पे स्केल 7 और 8 को मिलाकर नया पे स्केल 5 बनाने की मांग रखी गई है।
इसके साथ ही, वर्तमान पे स्केल 9 और 10 को मर्ज कर नया पे स्केल 6 बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। इन बदलावों का मकसद वेतन संरचना को सरल बनाना और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ सुनिश्चित करना है।
इनके अलावे महिलाओं औऱ पेंशनभोगियों के हितों का ख्याल रखते हुये भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिये गये हैं। यह सभी प्रस्ताव कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिए गए हैं।
#8thpaycommission
यदि आप भी केदारनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो आपके लिए मेरी तरफ से कुछ जानकारी एवं सुझाव-
● आप जहाँ भी रहते हैं सबसे पहले आपको यदि ट्रेन से आ रहे हैं तो आप हरिद्वार आईये यदि फ्लाइट से आ रहे हैं तो आप देहरादून आईये ।
● हरिद्वार आपका सेंटर पॉइंट है इसके बाद आप यदि केदारनाथ के लिए बस से जाना चाहते हैं तो सबसे पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन हरिद्वार से गौरीकुंड की बस बुक कर लें क्योंकि आपको तुरंत टिकिट मिलना मुमकिन नहीं है और यदि आप कार से जाना चाहते हैं केदारनाथ तो 3 दिन के लिए कार होती है बुक और यदि केदारनाथ-बद्रीनाथ जाना चाहते हैं तो 5 दिन के लिए कार बुक होती है जो आपको हरिद्वार से केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन कराके वापिस हरिद्वार छोड़ देती है । (यदि आप कार को देहरादून बुलाना चाहें या ऋषिकेश तो वहाँ भी बुला सकते हैं)
● वैसे तो कार के रेट फिक्स नहीं है लेकिन फिर भी स्विफ्ट 3500 रुपये प्रतिदिन, अर्टिका और इनोवा 4500-5500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिल जाती हैं (यदि भीड़ कम हो तो और भी सस्ती मिल जाती हैं)
● यदि आप Helicopter से जाना चाहते हैं तो सिर्फ इसी वेबसाइट से ही बुक करें- https://t.co/Kz9sEihD8E
● आने से पहले अपने रजिस्ट्रेशन इस वेबसाइट से बुक करें- https://t.co/GmtlrEf5Yg बगैर रजिस्ट्रेशन के न जाएं वरना दिक्कते हो सकती हैं वैसे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हरिद्वार में भी होते हैं लेकिन आप अपनी चीज़े पहले से करके आएं तो ज्यादा बेहतर हैं।
● हरिद्वार से केदारनाथ के लिए यदि कार से जा रहे हैं तो आपको आपका कार वाला रुद्रप्रयाग तक ले जाएगा फिर वहाँ से आपको 50 रुपये देकर गौरीकुंड के लिए कार मिलेंगी ।
● गौरीकुंड में स्नान करने एवं माता पार्वती जी के दर्शन के बाद आप अपनी पैदल यात्रा चालू कर सकते हैं यदि घोड़े से जाना चाहे तो 3500 रुपये के लगभग आपको देने होने जो आपको घोड़ा पड़ाव से लेकर बेसकैम्प तक छोड़ेगा ।
● पैदल यात्रा के दौरान सामान जितना कम हो सके उतना कम ले जाये (लेकिन उल्टी,दस्त, बुखार,सिर दर्द,कपूर और ठंडी का पूरा सामान रखें अपने साथ)
● गौरीकुंड से केदारनाथ लगभग 21 किलोमीटर है इसको पैदल चढ़ने में सामान्य लोगो को 5-7 घण्टे लगते हैं बस इतना याद रहे रास्ते में ज्यादा चीज़ें न खायें बस लेकिन लिक्विड चीज़ें लेते रहे जिससे चढ़ने में आपको आसानी होगी । ज्यादा रुके नहीं धीरे-धीरे चढ़ते चले ।
● शुरुवात में ज्यादा कवर करने की कोशिश करें क्योंकि छोटी लिंचौली तक थोड़े जल्दी कवर कर सकते हैं क्योंकि उसके बाद आपको हर 200 मीटर पर रुकना होगा और स्पीड कम और थकावट ज्यादा महसूस होगी ।
● बेसकैम्प में ही GMVN के टेंट होते हैं वहाँ आप अपने यात्रा की डेट के अनुसार टेंट बुक कर सकते हैं GMVN WEBSITE- https://t.co/Lam5wM1NWO
● बेसकैम्प से केदारनाथ मंदिर लगभग 1.5 किलोमीटर है,मंदिर के पास भी रूम ले सकते हैं लेकिन उनका कोई रेट फिक्स नहीं होता ।
● मंदिर में दर्शन के लिए आप बाहर से घी ले लें क्योंकि यहाँ घी लगाने और केदारेश्वर को टच करने का बहुत महत्व है दर्शन के पश्चात आप जो बाहर नन्दी जी विराजमान हैं उनके दर्शन करें और लगभग 15/30 मिनट वहाँ बैठे फ़ोटो/मोबाइल से दूर थोड़ी बाबा से भी तो बातें करना हैं न अपने को क्योंकि यहाँ (केदारनाथ) और महाकालेश्वर में जो एनर्जी है वो मैंने अभी तक कहीं महसूस नहीं कि तो मेरे कहने पर यहाँ बैठिएगा जरूर शांति से आँखे बंद करके कुछ समय ।
● गर्भगृह से दर्शन सुबह से दोपहर 12 बजे तक ही होते हैं उसके बाद बाहर से ही दर्शन होते हैं पूजा और VIP दर्शन के लिये आप मंदिर के पास से ही पास ले सकते हैं एक दिन पहले या कई बार तुरन्त भी ।
● इसके बाद मंदिर के पीछे भीम सिला है और शंकरचार्य जी की समाधि वहाँ भी दर्शन कर सकते हैं फिर उसके बाद आप लगभग मंदिर से 600 मीटर दूर भैरवनाथ जी के दर्शन भी कर सकते है ।
● यात्रा के दौरान पैसे कैश ही रखें क्योंकि कई बार नेट नहीं चलता तो चीज़ें दिक्कत करती हैं और आधारकार्ड भी साथ रखें कई बार जरूरत पड़ सकती है ।
● दर्शन के बाद शाम को सन्ध्या आरती भी देख सकते हैं वो लगभग 7 बजे होती है ।
● केदारनाथ जाने का सबसे सही समय पट खुलने से लेकर जून तक फिर सितंबर से पट बंद होने तक (बीच के समय बारिश होती है तो थोड़ा रिस्की होता है)
● यात्रा से आने के बाद आपको बार-बार लगेगा कि कब आएं दोबारा क्योंकि शिव जहाँ स्वर्ग वहाँ ।
● बाकी मर्यादाओं का ख्याल रखें ये पिकनिक स्थल नहीं है यह शिव की तपस्या की भूमि है 🙏🏻
जानकारी अच्छी लगी हो तो आप ज्यादा से ज्यादा शेयर करें बाकी कुछ लगे तो पूछ सकते हैं ।
जय केदार..कृपा अपार 🙏🏻
#Kedarnath #KedarnathTrip
बनारस आया था एक सीनियर की शादी में.... लड़का फिलहाल बेरोज़गार है।
शादी धूमधाम से हो रही है, खाना बढ़िया है, फोटो सेशन ज़ोरों पर है…बस एक चीज़ खटक रही है दूल्हे को वो इज़्ज़त नहीं मिल रही जो मिलनी चाहिए।
हँसी-मज़ाक में सब बोल रहे हैं,
“लड़का तो अच्छा है बस जॉब नहीं है”
जैसे इंसान का अच्छा होना कोई optional feature हो।
कहीं हल्की मुस्कान, कहीं तिरछी नज़र, समझ नहीं आता शादी दो लोगों की होती है या फिर नौकरी की,
सरकारी नौकरी को लोग संस्कार समझ बैठे हैं
और बेरोज़गारी को अपराध।
खैर आज नहीं तो कल
या तो लड़के को नौकरी मिल जाएगी
या लोगों को थोड़ी अकल।
दोनों में से कुछ न कुछ तो होना ही है 😌
अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है तो आपके पास एक ऐसा लाइफ इंश्योरेंस पहले से है जिसके लिए आपने कभी कोई प्रीमियम नहीं भरा है
ज़्यादातर लोगों को इसका नाम तक नहीं पता है और कई HR इसे कभी बताते भी नहीं है
इस स्कीम को EDLI Employees Deposit Linked Insurance Scheme कहते है
ये स्कीम EPFO की है और EPF मेंबर होते ही अपने आप लागू हो जाती है।
अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाती है, तो उसके nominee या परिवार को ₹7 लाख तक की रकम मिल सकती है
यह रकम पिछले 12 महीनों की औसत सैलरी ₹15,000 की ceiling तक के फॉर्मूले से तय होती है लेकिन अधिकतम सीमा ₹7 लाख ही रहती है
एक ज़रूरी बात ये पैसा कर्मचारी की सैलरी से नहीं कटता है पूरा योगदान employer देता है इसलिए कर्मचारी के लिए यह बीमा पूरी तरह मुफ्त है
कुछ और जरूरी शर्तें हैं बीमा तभी मिलता है जब मौत service period के दौरान हुई हो रिटायरमेंट के बाद EDLI लागू नहीं होता है क्लेम आमतौर पर 20 से 30 दिनों में सेटल करने का लक्ष्य रहता है
2025 के अपडेट्स में नए कर्मचारियों के लिए ₹50,000 का minimum benefit भी जोड़ा गया है ताकि short service वालों को भी कुछ सुरक्षा मिल सके
सीधी बात ये है अगर आपका PF कटता है और UAN एक्टिव है तो आपके परिवार के लिए ₹7 लाख तक की एक सुरक्षा पहले से मौजूद है
बस एक काम ज़रूर करें EPFO पोर्टल पर जाकर
nominee अपडेट कर लें क्योंकि क्लेम के समय यही सबसे ज़्यादा काम आता है
कई लोग बीमा ढूँढते रहते हैं और जो पहले से मिला है उसे जानते तक नहीं है
🚨 Jeremy Wade: Ganga in Varanasi is full of human waste.
Professor Mishra 😔: Solutions exist.
Government will doesn’t.
Jeremy: Water isn’t just physical health.
It’s mental well-being too. 🎯
The river worshiped everywhere,
protected nowhere. 😢
An #Indian television channel interviewed the deputy Prime Minister of Somalia, and guess what happened 😀
The interviewer was shocked because the Prime Minister spoke perfect Indian. @SalahJama
‘सभी के लिए एआई’ — 6 निःशुल्क कोर्स, अब पूरी तरह हिंदी में।
एआई सीखें, वो भी बिना किसी कोडिंग या पूर्व एआई ज्ञान के। आईआईटी मद्रास के ‘सभी के लिए एआई’ के तहत 6 कोर्स - एआई फॉर एजुकेटर्स, एआई इन फिजिक्स, एआई इन केमिस्ट्री, एआई इन अकाउंटिंग, क्रिकेट एनालिटिक्स विद एआई और एआई/एमएल यूजिंग पायथन— अब मुफ़्त और हिंदी में उपलब्ध हैं।
इस ऐतिहासिक पहल को संभव बनाया है आईआईटी मद्रास के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म SWAYAM Plus ने, ताकि भाषा कभी भी सीखने में बाधा न बने।
देशभर के विद्यार्थी, शिक्षक और प्रोफेशनल्स अब अपनी चुनिये भाशा में एआई की बुनियादी समझ से लेकर वास्तविक जीवन में उसके उपयोग तक सीख सकते हैं।
आईआईटी मद्रास इकोसिस्टम के विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए गए ये कोर्स रियल डेटा, केस स्टडी और प्रैक्टिकल लर्निंग पर आधारित हैं— जो सीखने के साथ-साथ रोज़गार-योग्यता और स्किल्स भी बढ़ाते हैं।
📅 26 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन खुले हैं
🔗 https://t.co/vgff1QnJgU
📩 प्रश्न या कॉलबैक के लिए: [email protected]
यह सिर्फ एक कोर्स लॉन्च नहीं, बल्कि एआई शिक्षा को सच में “सभी के लिए” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
@iitmadras
The mind is anchored by practice and released by detachment. When combined, they produce internal stability.
According to Patañjali, abhyāsa (consistent effort) and vairāgya (non-attachment) are the two pillars that support a steady mind.
"Haste satisfies society, but patience protects the child."
AIIMS experts Dr. Vandana Jain & Dr. Rajesh Sagar advise against rushing a baby’s sex assignment in DSD cases to avoid lifelong physical & psychological complications
#PublicHealthAwareness
🔗: https://t.co/Y1KVwdnSko