उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के महारा गांव में सहरिया आदिवासी परिवारों को उनकी बस्ती और ग्राम पंचायत की भूमि से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज, महिलाओं के रास्ते बंद करने और बस्ती में आग लगाने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। क्या उत्तर प्रदेश में आदिवासियों का जल, जंगल, जमीन और सम्मान सुरक्षित है? प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
सपोटरा की जामा मस्जिद में आज ईद के मौके पर मुस्लिम भाईयों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता ही हमारे समाज की असली पहचान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप का इतना डर है कि हमारे दोस्त देश ईरान के नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन पर शोक संदेश तक नहीं दे पाए। भारत की विदेश नीति स्वाभिमान से चलेगी या वाशिंगटन की इजाज़त से? क्या जेफ़्री एपस्टीन फाइल को हथियार बनाकर दबाव डाला जा रहा है, और भारत का नेतृत्व उसी दबाव में झुका हुआ है?
पिछले दो हफ्तों में माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आधिकारिक अकाउंट से कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री और उनके प्रवचन पर 80 से अधिक ट्वीट किये लेकिन प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों के खराब हालात, पेपर लीक, बकाया छात्रवृत्ति, शिक्षकों की कमी और विद्यार्थियों की समस्याओं पर सन्नाटा।
राज्य का युवा एवं समझदार व्यक्ति देख रहा है कि हमारे राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए लगातार बैठक करके अधिकारियों को दौड़ाया जा रहा है।
लेकिन यही सक्रियता झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद तो कभी दिखी नही ? आखिर राज्य में शिक्षा मंत्री की प्राथमिकता शिक्षा है या कथावाचन ? शिक्षा मंत्री महोदय, क्या गुणवत्तायुक्त शिक्षा से राज्य की प्रगति होगी या बाबाओ के कथावाचन करवाने से राज्य की प्रगति होगी ?
मेरे इस लेखन पर कुछ महामानव कहेंगे कि ये धर्म विरोधी है ? उनको भी कहना चाहूंगा कि धर्म एक आस्था का विषय है। हम किसी भी धर्म के विरोधी नही, लेकिन यहां धर्म की आड़ में राज्य की शिक्षण व्यवस्था बर्बाद होती नजर आ रही है, उस पर सवाल किया जा रहा है।
पन्या सेपट राजस्थान के प्रसिद्ध कॉमेडियन हैं, लेकिन आज वे अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध मौत में अब तक इंसाफ नहीं मिलना राजस्थान सरकार की विफलता को दर्शाता है। यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे प्रदेश के न्याय तंत्र का सवाल है। #Justice_For_Godeep
ग्रेट निकोबार के पर्यावरणीय विनाश पर आर्टिकल लिखने के बाद अब श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अरावली के संकट पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार को आगाह किया है। मैं ऐसे नेताओं की बहुत इज्जत करता हूं जो कॉर्पोरेट और सत्ता के दबाव से ऊपर उठकर प्रकृति, जंगल, पहाड़ और आने वाली पीढ़ियों की बात करते हैं। पर्यावरण बचाना राजनीति नहीं, इंसानियत है।
1 थप्पड़, फ़िर 8 महीने जेल !
पिपलोदी स्कूल हादसे मे मृत बच्चों के लिए 1 महीना जेल!
जयपुर में शहीद स्मारक पर धरना!
मासूम बच्चों को न्याय दिलाने हेतु 15 दिन आमरण अनशन.!
फ़िर उसके बाद आज का जनसमर्थन.!
@NareshMeena__
अंता उपचुनाव -
बताया जा रहा है कि कुछ नेताओं ने साजिशन अपने समर्थकों को नरेश मीणा के साथ खड़ा किया, अपने लोगों को भेजकर भारी जनसमर्थन दिखाया है, इसके पीछे भी इन नेताओं के अलग अलग उद्देश्य बताए जा रहे हैं!
– अंता विधानसभा उपचुनाव में नरेश मीणा की नामांकन रैली
#अंता_विधानसभा_उपचुनाव
#नरेश_मीणा केवल उन्हीं के लिए खतरा है जो गरीबों का हक खा रहे है चाहे वो अधिकारी हो या नेता..
वरना गरीब जनता के लिए तो नरेश मीणा मसीहा है ~ युवा नेता प्रहलाद खटाना
#अंता_मांगे_नरेश_मीणा
कांग्रेस नेताजी मुझे 100% विश्वास है नरेश मीणा का रेला देख लिया ।
अभी तो रुकों 2028 में एक कोने में कांग्रेस तो सिमटकर रखेंगे।
नरेश मीणा को जनता मानती है
रंधावा जी पाजी आज जान गए होंगे कि नरेश कौन है ? ....
विधानसभा #अंता - #मांगरोल से निर्दलीय प्रत्याशी भाई नरेश जी मीणा के समर्थन में आए विशाल जनसमूह ने इतिहास रच दिया आज विराट और विशाल नामांकन रैली में शामिल होकर समर्थन एवम् ताकत प्रदान किया
आप सभी @NareshMeena__ जी को वोट एवम समर्थन देकर विजय श्री का आशीर्वाद प्रदान करें...🙏
अंता-मांगरोल विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार साथी युवा नेता,क्रांतिकारी श्री नरेश मीणा के समर्थन में ,नामांकन रैली में कल अंता पहुँच रहें हैं । तो आप सभी से आग्रह की आप भी पधार कर साथी का मनोबल बढ़ाए ।
🕚 समय:-11 बजे
📅 दिनांक:- 14 अक्टूबर (मंगलवार)
📍 पता:- धोलिया मैरिज गार्डन (बारां रोड) #NareshMeena Naresh Meena