Advocate | SC • Delhi HC • Patna HC | Civil • Criminal • Public Law | AAP Legal Cell| Ex AddlStanding Counsel, Delhi Govt| RK Law Associates.| ❤️Arvind Kejriwal
ये विरोधी आपस में चाहे जितने गठबंधन कर लें, लेकिन आम आदमी पार्टी का गठबंधन सिर्फ़ 3 करोड़ पंजाबियों के साथ है। आम लोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।
— @BhagwantMann, मुख्यमंत्री, पंजाब
#BhagwantMannDobara
हरसिमरत बादल को केंद्रीय मंत्री बनवाने के लिए बादल परिवार ने बीजेपी के साथ मिलकर पंजाब की किसानी का सौदा किया है।
— @BhagwantMann, मुख्यमंत्री, पंजाब
#BhagwantMannDobara
खुशहाल पंजाब महारैली में उमड़ा जनसैलाब!!
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आज मोगा के गांव मटवानी में आयोजित खुशहाल पंजाब महारैली में उमड़ी लोगों की भीड़ ने नया इतिहास रच दिया।
बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने भी पंजाब की पांच साल की तरक्की के इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे पंडाल में गूंजते ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों ने 2027 के चुनाव का बिगुल बजा दिया।
#BhagwantMannDobara
विरोधियों द्वारा पंजाब की बर्बादी का, पंजाब मांग रहा जवाब!!
👉 एक-दूसरे को बुरा-भला कहने वाले आज पंजाब को लूटने के लिए फिर एकजुट हो गए हैं।
👉 25 साल तक हमें आपस में लड़ाने वाले अब मंचों पर एक साथ बैठा करेंगे।
— @BhagwantMann, मुख्यमंत्री, पंजाब
#BhagwantMannDobara
1949 में बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था सबकी बराबरी; 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी ने उस सपने को साकार करने की ज़िम्मेदारी ली और कहा अब आम आदमी की बारी!
अब नेता नहीं चलाएँगे देश, आम आदमी चलाएगा।
-@ArvindKejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
#BhagwantMannDobara
सशक्त नारी, सशक्त पंजाब!
खुशहाल पंजाब महारैली के दौरान मंच से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर बहनों ने CM भगवंत मान का धन्यवाद किया। साथ ही, पंजाबियों से 2027 में मान सरकार को दोबारा लाने की अपील की।
#BhagwantMannDobara
आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी,
आप को बहुत बहुत बधाई। डेढ़ दशक पहले आप ने संघर्ष कर के भारत में "बदलाव हो सकता है" नाम का एक नया विश्वास देने का काम किया।
इस पथ पर मेरे जैसे कई युवा आगे बढ़े, समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। यह सब आप के संघर्ष को प्रयास के कारण संभव हुआ।
आम आदमी पार्टी के लाखो कार्यकर्ता और इस बदलाव की मुहिम को समर्थन करनेवाले करोड़ो भारतवासीओ को आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामना।
26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की शुरुआत एक ऐसे विजन के साथ हुई, जिसमें राजनीति का मतलब सत्ता नहीं, बल्कि आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाना था।
इसी सोच के साथ दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में काम हुआ। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने, मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने और लोगों को मुफ्त बिजली देने जैसे कदम उठाए गए।
दिल्ली के बाद पंजाब में भी इसी विजन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम आगे बढ़ा।
14 साल का यह सफर आम आदमी की उम्मीदों, भागीदारी और बेहतर भविष्य के सपने से जुड़ा है।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं।
26 नवंबर 2012 आम आदमी पार्टी की स्थापना का वह ऐतिहासिक दिन। पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाने की यह तस्वीर आज भी उन संघर्षों और सपनों की याद दिलाती है।
14 साल बीत गए, वक्त बदला, परिस्थितियाँ बदलीं, लेकिन मेरा विश्वास और समर्पण आज भी वही है।
तब भी एक कार्यकर्ता था, आज भी एक कार्यकर्ता हूँ और हमेशा एक कार्यकर्ता बनकर पार्टी के लिए संघर्ष करता रहूँगा।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️
#AAPFoundationDay
Delhi: AAP Delhi President @Saurabh_MLAgk says, "It is a matter of great pride—both for us and, in particular, for the people of Delhi—that a party which began in Delhi has gone on to form governments in two states. We have MLAs in Goa and Gujarat, and we have won local body elections in several other states... On Constitution Day, I saw a photograph of the Prime Minister in the newspapers, in which he was holding the Constitution to his forehead. But merely holding the Constitution to one's forehead is not enough. When a government is seen acting in a manner that runs counter to the core spirit of the Constitution, such gestures appear to be nothing more than mere posturing."
He further says, "A major rally is being organised in Moga today. Approximately 2,50,000 people from the surrounding areas are expected to join this rally... Under the leadership of Bhagwant Mann, the Aam Aadmi Party will form the government once again."
आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है।
बहुत कम समय में एक लंबा सफ़र तय किया है हमने। जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे.. क्या हम कुछ कर पाएंगे? ये पार्टी कितने दिन टिकेगी? भला इन लोगों को राजनीति की क्या समझ?
लेकिन हम टिके भी रहे और पूरे देश का दिल भी जीता। हमने दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला। हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की। हमें राजनीति बदल नहीं पाई, बल्कि हमने राजनीति को बदल दिया।
अभी बहुत कुछ करना है। देश के लिए बहुत काम करना है। हम न डरेंगे न पीछे हटेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हमारे समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
26/11 के मुंबई आतंकी हमले को हमारा देश कभी नहीं भुला सकता। मैं उन सभी वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की रक्षा की।
अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और इस कायराना हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
संविधान है, तो हमारे अधिकार हैं। संविधान है, तो न्याय है। और संविधान है, तो हम हैं... ये देश है।
आइए, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए इस महान संविधान के सच्चे प्रहरी बनें। सत्ता और पार्टियाँ बदलती रहेंगी, लेकिन हमारा संविधान हमेशा अटल और मज़बूत रहना चाहिए।
जय संविधान, जय हिंद 🇮🇳
26/11 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। देश उनके साहस, बलिदान और सर्वोच्च कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। 🙏
26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की शुरुआत एक ऐसे विजन के साथ हुई, जिसमें राजनीति का मतलब सत्ता नहीं, बल्कि आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाना था।
इसी सोच के साथ दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में काम हुआ। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने, मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने और लोगों को मुफ्त बिजली देने जैसे कदम उठाए गए।
दिल्ली के बाद पंजाब में भी इसी विजन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम आगे बढ़ा।
14 साल का यह सफर आम आदमी की उम्मीदों, भागीदारी और बेहतर भविष्य के सपने से जुड़ा है।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं।
राजनीति में जनता को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ शुरू हुआ सफ़र, आज बदलाव की मिसाल बन चुका है। आम आदमी पार्टी के 14वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!