अब भाजपा से त्रस्त होकर जनता कह रही है : भाई कुछ तो छोड़ दो!
उप्र भाजपा सरकार जिस प्रकार ‘LUCKNOW-LUNGS’ कहलानेवाले जनेश्वर मिश्र पार्क को बर्बाद करने पर तुली है, उससे पर्यावरण प्रेमियों में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। वो वीडियो बनाकर इस मुद्दे को जनता तक पहुंचा रहे हैं। यही है असली ‘Main Street Media’ जिसे ये दमनकारी भाजपाई कभी रोक नहीं पाएंगे।
भाजपा ये सब एक षड्यंत्र के तहत कर रही है क्योंकि ‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को देखकर जनता सुबह-शाम हमारे सकारात्मक काम को देखती और सराहती है और यही बात भाजपाइयों को नहीं सुहाती है।
दुनिया में शायद ही किसी देश में ऐसा विकास मॉडल देखने को मिले, जहाँ उत्तर प्रदेश में गरीब परिवार का नौजवान पढ़ाई का खर्च जुटाने, त्योहार मनाने और घर चलाने के लिए अपना खून बेचने को मजबूर हो चुका हो।
छात्रों, गरीबों और महिलाओं का खून पीने वाली भाजपा सरकार सत्ता से बेदखल हो !
पीडीए के लोग ये जानते हैं… उनके साथ भेदभाव होता है… और समय-समय पर उनका सम्मान छीना जाता है… हमें बदलाव लाना होगा… इसके लिए ‘साल लगे या सदी’, हम पीछे नहीं हटेंगे!
जिनके अंदर आत्मा नहीं है वो न तो महात्मा में विश्वास करते हैं, न परमात्मा में।
जिन पूजनीय महात्मा गांधी जी ने सत्य की लड़ाई जीवन भर लड़ी, उन्हें वो नकारात्मक लोग कैसे मान सकते हैं, जिनकी हर बात झूठी है।
ये ‘सत्य के प्रयोग’ बनाम ‘असत्य का दुरुपयोग’ करनेवालों के बीच का संघर्ष है।
जिन्होंने ‘राम-नाम’ को शक्ति माना उनका नाम मिटाकर; राम राज्य लाने का झूठ बोलनेवाले अब निरंतर पतन की ओर हैं।
मनरेगा में राज्यों पर खर्चे का भार बढ़ाकर दरअसल ग़रीब विरोधी भाजपाई लोग इस ग्रामीण आजीविका की योजना को अंदर-ही-अंदर ख़त्म करना चाहते हैं। भाजपाई तो पहले ही कह चुके हैं वो इसे स्मारक मानते हैं।
इस बात से खिन्न देशवासी कह रहे हैं कि कहीं ‘कोई’ महात्मा शब्द अपने लिए बचाकर तो नहीं रखना चाहता है।
#मनरेगा_नाम_परिवर्तन
मानव-वन्य जीव संघर्ष के लिए भाजपा सरकार की अवैध कटाई करवाने की मिलीभगत ज़िम्मेदार है। जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे जहाँ मानव जब डरकर अपना बचाव करेगा तो फिर संघर्ष होंगे, जिनमें से अधिकांश प्राणघातक साबित होंगे।
पूर्ण पतन की ओर बढ़ती भाजपा सरकार के इस अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही है।
अब तक उप्र भाजपा सरकार की पुलिस ‘हिरासत में मौत’ का जो रिकॉर्ड-पर-रिकॉर्ड बना रही थी, अब उसका शिकार सत्ताधारी दल के अपने लोग भी होने शुरू हो गये हैं। अब जब अपने लोग मारे गये तो भाजपाइयों को इतने सालों से मारे जा रहे लोगों का दर्द समझ आया है। हर मृतक किसी भी दल से पहले देश का नागरिक है और एक मानव भी, ऐसी हर मौत के लिए पुलिस की घोर निंदा करनी चाहिए और उससे भी ज़्यादा उन लोगों की जिन्होंने ऐसे कुकृत्यों को बढ़ावा दिया है।
सवाल ये भी है कि उप्र की पुलिस को भाजपा और उनके संगी-साथियों व अन्य आनुषंगिक संगठनों पर प्रहार करने के पीछे कौन है। आपसी और अंदरूनी लड़ाई का ख़ामियाज़ा कोई भी क्यों भुगते।
जिनके ज़िम्मे ‘ताना-बाना’ है वो ही ताना-बाना बिगाड़ने पर लगे हैं।
टैरिफ़ से त्रस्त अपना कपड़ा मंत्रालय संभल नहीं रहा, देश भर में मंत्रणा बाँट रहे हैं।
घोर निंदनीय!
प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय में आग लगी है या लगाई गई है, ये तकनीकी कारणों से घटित हादसा है या वजह कुछ और है, शंका समाधान के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच हो।
कुशीनगर के ग्राम सखवनिया खुर्द (झुगवा) में पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. शुकरुल्ला अंसारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की।
सांसद माननीय रामजी लाल सुमन जी के क़ाफ़िले पर टायर व पत्थर फेंककर, उनके ऊपर जो जानलेवा हमला हुआ है वो उस ऐक्सीडेंट का कारण बना है, जो प्राणांतक दुर्घटना में भी बदल सकता था। ये एक आपराधिक कृत्य है। इतने टायर एक साथ इकट्ठा करना, एक गहरी साज़िश का सबूत ख़ुद है। ये एक बार फिर इंटेलिजेंस की गहरी चूक है या फिर जानबूझकर की गयी अनदेखी है। अगर शासन-प्रशासन ये सब जानते हुए भी अंजान बनने की कोशिश कर रहा है तो वो ये जान ले कि अराजकता किसी को भी नहीं बख्शती है, एक दिन भाजपाई और उनके संगी-साथी भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे। देश में एक सांसद के ऊपर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेना वाला कोई है या फिर ‘पीडीए का सांसद’ होने के कारण वर्चस्ववादियों की सरकार शर्मनाक चुप्पी साधकर भूमिगत हो जाएगी।
अब क्या बुलडोज़र का दम बेदम हो गया है या उप्र की सरकार ने अराजकता के आगे समर्पण कर दिया है या फिर ये सब उप्र सरकार की रज़ामंदी से हो रहा है?
घोर, घोर, घोर निंदनीय!
पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!