छात्रों और युवाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आज नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के अभियान की शुरुआत कोटा से हो रही है।
देश निर्माण में युवाओं को अच्छी शिक्षा, सुरक्षित भविष्य और समान अवसर देना बेहद जरूरी है।
आइए, राहुल जी के इस महत्वपूर्ण कदम और संवाद से जुड़े।
राजस्थान की धरा और शिक्षा नगरी कोटा में राहुल जी आपका स्वागत एवं अभिनंदन है। छात्रहित के आपके इस मज़बूत संकल्प में हम सभी आपके साथ हैं।
#ChhatronKiGoonj
@INCIndia@INCRajasthan
NEET 2026 पेपर लीक और CBSE XII मूल्यांकन प्रणाली में कई अनियमितताओं से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
इसके बावजूद प्रधानमंत्री की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि — शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अब तक क्यों नहीं हुआ? सरकार जवाबदेही तय कब करेगी? क्या छात्रों और युवाओं के भविष्य की कोई कीमत नहीं है?
राजस्थान के होनहार छात्र उमेश माली ने NEET परीक्षा दोबारा होने के 6 दिन पहले तनाव में आत्महत्या कर ली। इससे पहले पेपरलीक के कारण परीक्षा रद्द होने पर राजस्थान सहित कई राज्यों में छात्रों के मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की जानकारी सामने आई थी। उन परिवारों पर क्या बीत रही होगी, जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया।
2024 में हुए पेपर लीक मामलों की जांच की सच्चाई आज तक सामने नहीं आई और अब 2026 के पेपर लीक मामले में भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब तक होगी?
@RahulGandhi जी और कांग्रेस पार्टी इस समय छात्रों और युवाओं के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और उनके हक की लड़ाई में शामिल हैं।
https://t.co/mSFp2WWFZW
कल नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी छात्रों और युवाओं के साथ NEET 2026 पेपर लीक तथा अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर संवाद करेंगे।
मैं सभी छात्रों और युवाओं से निवेदन करता हूँ कि वे कोटा, राजस्थान में आयोजित इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बनें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
🗓️ 17 जून । 📍दशहरा मैदान, कोटा
Tomorrow in Kota, the LoP Rahul Gandhi ji, will interact with young people and students in particular, regarding the NEET 2026 paper leak and several other important issues concerning their future.
It is deeply concerning that more than 22 lakh students were affected by this paper being leaked. Additionally, lakhs of students suffered due to CBSE evaluation system.
I urge students and young people to join Rahul ji for this important conversation and give strength to the demand for accountability and fairness.
#ChhatronKiGoonj
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले - इन्हीं औज़ारों से वो हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।
याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ - देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
पेपर लीक के खिलाफ होगा आगाज़—
शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ
@RahulGandhi जी के साथ इस महा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
🗓️ 17 जून । 📍दशहरा मैदान, कोटा
#ChhatronKiGoonj
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
पेपर लीक छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात है। यह उनकी लगन, तपस्या और मेहनत के साथ खिलवाड़ है।
NEET पेपरलीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के साथ अन्याय किया है। भाजपा सरकार ने केवल आश्वासन दिए है जाँच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी कोटा, राजस्थान से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
मेरा आप सभी से आग्रह है कि — छात्रों के भविष्य के लिए, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें।
🗓️17 जून ।📍दशहरा मैदान, कोटा
#ChhatronKiGoonj
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia@INCRajasthan
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह जी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार जी, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा जी, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत जी एवं अग्निवीरवायु दानिश आलम जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
The speech delivered by LoP @RahulGandhi ji is both pertinent and reflective of the thoughts and principles required to safeguard the fundamental pillars of our country — the Constitution and democracy.
In the last general election, the BJP raised the slogan of crossing 400 seats. However, the voters understood the intent behind it. They realized that an atmosphere was being created which could threaten the Constitution and democratic systems.
The Congress party faced enormous pressure and challenges. The party’s own accounts were frozen just before the elections in an attempt to weaken and stop its campaign. The intention behind this move was to prevent the party from taking its message to the people. Yet, the party continued its fight.
As Rahul ji rightly mentioned, this is the time for all those who believe in these fundamental principles to come together. Together, we must protect the Constitution and defend democratic values.
Listen to Rahul ji’s speech —
https://t.co/6ED6AYSqdo
राजस्थान से पुनः राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर श्री नीरज डांगी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से प्रदेश की जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से सदन के पटल पर उठाएंगे।
@NeerajDangiINC
पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान नेता स्व. #RajeshPilot जी की पुण्यतिथि पर दौसा में आयोजित “प्रेरणा दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा” में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश पायलट जी का सम्पूर्ण जीवन किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर जनसेवा को समर्पित रहा। उनकी सादगी, निडरता और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनके आदर्श, विचार और संघर्ष हमें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🌹🙏
#RajeshPilot #PrernaDiwas #Dausa #Tribute #राजेश_पायलट_अमर_रहे @SachinPilot
आज भण्डाना, दौसा में किसान मसीहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. राजेश पायलट जी का जीवन सदैव गाँव गरीब, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्षरत रहा। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। #राजेश_पायलट_अमर_रहे
@SachinPilot ji
आज स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर दौसा में आयोजित “प्रेरणा दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा” में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश पायलट जी का जीवन जनसेवा, साहस, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
उनके आदर्श, विचार और संघर्ष आज भी हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।
#RajeshPilot @SachinPilot
Remembering Late Shri Rajesh Pilot ji — a fearless leader, a true people’s voice, and a stalwart of the Congress.
His courage, simplicity, and straight-talking leadership continue to inspire generations.
Tributes to him. 🙏
.@SachinPilot#RajeshPilot ji .