काकोरी ट्रेन एक्शन और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के महान त्याग की अमर कहानी!
शाहजहांपुर कोतवाली से भागने का मौका होने के बावजूद बिस्मिल जी ने एक निर्दोष सिपाही का विश्वास क्यों नहीं तोड़ा? जानिए भारत के इस महान क्रांतिकारी की नैतिकता, शौर्य और अमर बलिदान का पूरा सच।
#RamPrasadBismil #Kakori #IndianHistory #FreedomFighter #KakoriTrainAction #VandeMataram
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दान और ऑडिट को लेकर सामने आई SIT जांच की पूरी सच्चाई!
स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट और एसआईटी जांच से साफ हुआ है कि ₹3,300 करोड़ का पूरा हिसाब-किताब पारदर्शी और सुरक्षित है। मंदिर निर्माण और भूमि खरीद के सभी लेन-देन बैंक-टू-बैंक किए गए हैं। भ्रम और अफवाहों का सच जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
#RamMandir #AyodhyaRamMandir #FactCheck #SITReport #RamJanmabhoomiTrust #AuditReport #AyodhyaNews
अमृतसर पुलिस कमिश्नर के तबादले पर गरमाई राजनीति!
जंतर-मंतर से जुड़ी गतिविधियों के खुलासे के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर को लेकर उठ रहे सवालों की पूरी रिपोर्ट देखिए इस वीडियो में।
#punjaban#amrîtsar#gurpreetbhullar#punjabpolitics#aap
भारत में AI नौकरी छीन नहीं रहा बल्कि दे रहा नए अवसर, 1 के बदले मिला 2 से ज्यादा लोगों को काम: नोमुरा रिपोर्ट
नोमुरा की तरफ से ग्लोबल लेवल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार जहां भारत में AI की वजह से 31,921 नौकरियां गईं या प्रभावित हुईं, वहीं इसी टेक्नोलॉजी से 83,100 नई भर्तियां भी हुईं हैं।
इससे पता चलता है कि AI से 2.6 नई नौकरियां मिली भी हैं। इस रिपोर्ट में भारत की वर्कफोर्स का विस्तार से चित्रण किया गया है। AI इन कामों के इकोनॉमिक्स को बदल रहा है।
सैंपऊ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़: श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
राजस्थान के धौलपुर स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में 8 अगस्त को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दूर-दराज से आए भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
संभल में 137 बीघा जमीन कब्जामुक्त... तालाब-झील की जमीन पर उगाई थी फसल, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
यूपी के संभल में प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर जमीन को करीब 137 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया है। चंदौसी तहसील के बनियाठेर क्षेत्र के जनेटा और नरौली गांव में राजस्व रिकॉर्ड में तालाब, झील और वृक्षारोपण के नाम पर जमीन दर्ज थी।
इस जमीन पर लोगों ने फसल उगाकर कब्जा कर रखा था। प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की समय-सीमा निकल जाने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर हुई है। याचिका में 19 अप्रैल की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने और CBI या स्वतंत्र समिति से जांच की मांग की गई है।
मामला वायरल OMR कॉपी, परीक्षा पारदर्शिता और CID जांच से जुड़ा है। याचिका में OMR स्कैनिंग, कोडिंग, मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने वाली प्रणालियों का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग भी की गई है।
POK के बाद पाकिस्तान का एक और सिरदर्द बढ़ा, पेट्रोल-डीजल पर बवाल, देशभर में चक्का जाम
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों व जुर्मानों के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। सरकार व ट्रांसपोर्ट संगठनों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 7 अगस्त 2026 से कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट सेवाएं रोक दी गईं।
8 अगस्त 2026 से हड़ताल पूरे देश में लागू होगी, जिससे आयात-निर्यात व घरेलू माल ढुलाई ठप पड़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि कीमतें मासिक आधार पर तय की जाएं।
बॉर्डर पर उड़कर पहुंचेंगे गोला-बारूद और रसद, सेना खरीदेगी 2715 लॉजिस्टिक ड्रोन
भारतीय सेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 2715 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू करते हुए RFI जारी किया है। चीन (LAC) और पाकिस्तान (LoC) सीमाओं की अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों तक राशन, दवाइयां और गोला-बारूद पहुँचाने के लिए यह ड्रोन खरीद की जा रही है।
हिमालयी इलाकों में कुलियों व खच्चरों पर निर्भरता कम करने के लिए ये ऑटोमैटिक ड्रोन -30 से 50 डिग्री तापमान में 10 से 20 किमी तक उड़ान भर सकेंगे।
गैस बिल अपडेट के नाम पर गाजियाबाद में ठगी, मोबाइल हैक कर खाते से 8 लाख रुपये उड़ाए
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से साइबर फ्रोड का गंभीर मामला सामने आया, जहां गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने ठगी की। ठगों ने पहले व्यक्ति का फोन हैक किया और बाद में पीड़ित से ही स्क्रीन शेयर कराई।
इस दौरान व्यक्ति के खाते से करीब 8 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।
Shivbadi Temple: आज से करीब 150 साल पहले ऐसे होता था शिव का रुद्राभिषेक, बीकानेर की बही में दर्ज है कहानी
राजस्थान की बीकानेर रियासत में वर्ष 1876 में सावन के सोमवार को प्रसिद्ध शिवबाड़ी मंदिर में शिव पूजन के लिए राजकोष से राशि जारी की जाती थी।
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. नितिन गोयल के अनुसार महाराजा डूंगरसिंह के शासनकाल में जलेरी भरकर भव्य रुद्राभिषेक कराया जाता था। दूध, दही, घी और शहद के लिए राजकोष से कुल 331 रुपये 6 आने स्वीकृत किए गए थे।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नागालैंड के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की यार्न बैंक योजना का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।
नागालैंड के मुख्यमंत्री ने बुनकरों के लिए बड़ी पहल शुरु की है। सीएम नेफियू रियो ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री यार्न बैंक योजना लॉन्च की। इसके तहत कपास, एरी-मूगा रेशम और फाइबर जैसे प्राकृतिक धागे मिल-गेट कीमत पर मिलेंगे, साथ ही सरकार 15% सब्सिडी देगी।
योजना से हर साल 5,000-10,000 बुनकरों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह कपड़ा मात्र नहीं बल्कि नागालैंड की पहचान व विरासत भी है।