#ट्रांसफर
साथियों हम जीत कर भी हार गए इस तानाशाही सरकार से और अपने उन साथियों से जिन्होने अपना साथ नहीं दिया।।
हम आए तो ट्रांसफर लेने के लिए थे पर आश्वासन को ही जीत मान लिया 🙃🙃
#मदन_दिलावर_इस्तीफा_दो#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
राजस्थान में सरकारें बदलती हैं, शिक्षा मंत्री बदलते हैं, लेकिन थ���्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले का 'स्क्रिप्ट' नहीं बदलता।
"नीति बनेगी, फिर ट्रांसफर होंगे।"
माननीय मंत्रियों, ये आश्वासन अब इतिहास की किताबों में दर्ज करने लायक हो चुका ��ै। कुछ धरातल पर भी बदलिए!
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_मांगे_ट्रांसफर
थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी बननी चाहिए और उनके ट्रांसफर तत्काल खोले जाने चाहिए। मैं इस न्यायोचित मांग का पूर्ण समर्थन करता हूँ और राजस्थान सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि अब शिक्षकों के साथ केवल आश्वासन और टालमटोल की राजनीति नहीं चलेगी।
राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं। चाहे पूर्ववर्ती सरकार रही हो या वर्तमान भाजपा सरकार, दोनों ने ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों को केवल आश्वासन देकर गु��राह करने का काम किया है।
कल जयपुर में शिक्षकों ने अपनी एकजुटता और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर एक बार फिर उन्हें निराश किया।
मैं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी से कहना चाहता हूँ कि या तो शीघ्र थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी लागू करें और उनके ट्रांसफर खोलें, ताकि शिक्षक अपने गृह जिले में जाकर अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक सेवा दे सकें, या फिर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दें, ताकि कोई ऐसा व्यक्ति यह जिम्मेदारी संभाले जो शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग का समाधान कर सके।
यदि सरकार अब भी शिक्षकों की मांगों की अनदेखी करती है, तो मैं सभी शिक्षक साथियों से आह्वान करता हूँ कि 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़े लोकतांत्रिक आंदोलन की तैयारी करें।
इंकला�� जिंदाबाद @BhajanlalBjp @madandilawar
तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन खत्म,
सभी शिक्षक लौट रहे अपने घर,
अंतिम 3 घंटों में तेजी से चल घटनाक्रम,
संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील महला से #ExposeNow ने की #Exclusive बातचीत
#BreakingNews
समझौते के मुद्दे पर बंटे तृतीय श्रेणी शिक्षक!
प्रदर्शनकारियों मै दो फाड़?
शिक्षकों में निराशा, कई इसमें जीत देख रहे, कुछ हार।
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
सरकार को अब तो मांगे मान लेनी चाहिए,,
जब शिक्षकों के साथ उनके परिवार के नन्हे बच्चे भी धरने में शामिल हुए है,,
उनकी भी मांगे है की उनके माता पिता ओर परिवार के लोगों के साथ जीवन यापन कर सके।
कई शिक्षक ऐसे है, जो अपने परिवार से सैकड���ों km दूर है..
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के एक धड़े का कहना है कि जब हमसे सारी चीजें लिखित में ली जाती है तो शिक्षा मंत्री भी लिखित में दे कि अगर आश्वासन के तय समय में वादा पूरा नहीं हुआ तो वे पड़ छोड़ देंगे।
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर