भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल तस्वीर शेयर की है। जिसमें पवन सिंह उन्हें गले लगाए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ पवन सिंह ने लिखा- 'माई हमार दुनिया।'
सुल्तानपुर में जवान का शव लेकर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में जवान के 18 वर्षीय इकलौते बेटे, भाई, रिश्ते के भतीजे और चालक समेत चार की मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास हुआ।
हरदोई में बारिश से परेशान एक युवक ने बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ ही जिलाधिकारी (DM) से शिकायत कर दी।
यह शिकायत IGRS यानी जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है। शिकायतकर्ता का नाम सूरज तिवारी है। वह पेशे से समाजसेवी हैं। सूरज मल्लावां ब्लॉक के नेवादा परस गांव के रहने वाले हैं।
40 घंटे की लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी, जिस धान की बालियों में किसान ने अपने परिवार की उम्मीदें देखी थीं, वही फसल अब खेत में बिखरी पड़ी है।”
कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में ऑयल टैंक में लोडिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। चपेट में आकर 2 मजदूर जिंदा जल गए। जबकि चार मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
पूरी खबर..https://t.co/FsJsbV2k3r
कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट के बाद बेहद भयावह मंजर देखने को मिला। जहां पर ब्लास्ट के बाद घायलों को चारपाई पे लाद कर DCM से लेकर आनन-फानन में प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।
कवयित्री मधुमिता शुक्ला के हत्यारे अमरमणि त्रिपाठी ने 2027 का विधानसभा चुनाव महराजगंज से लड़ने का ऐलान किया है। अमरमणि करीब 20 साल बाद पब्लिक के सामने आया। कहा- 2027 में मैं फरेंदा से चुनाव लडूंगा। नौतनवा से मेरा बेटा अमनमणि लड़ेगा।
कोई हो इसके मुकाबले का, तो बताओ।
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा मइया रविवार भोर करीब 3:45 बजे लेटे हनुमान जी को स्नान कराया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया की आरती की गई।
नेपाल-चीन बॉर्डर पर सैलाब का कहर
नेपाल-चीन बॉर्डर पर इमिग्रेशन सेंटर की 4-5 मंजिला इमारत बाढ़ की तेज लहरों की चपेट में आ गई। यह कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों का मुख्य चेक पॉइंट है। हादसे के वक्त इमारत में कई यात्री मौजूद थे। करीब 500 टूरिस्ट लापता बताए जा रहे हैं।
चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 5 नए लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा पश्चिमी यूपी के फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, इटावा, आगरा और नोएडा जिलों को होगा। बुंदेलखंड के झांसी और जालौन को भी ज्यादा फायदा मिलेगा
मच्छर ने काटा तो सीधे DM को मेल
मुरादाबाद में प्रोफेसर की 6 साल की बेटी को स्कूल में मच्छर ने काट लिया। बच्ची ने घर पहुंचकर पिता को बताया तो उन्होंने डीएम को मेल कर स्कूल की शिकायत कर दी।
हर त्योहार में एक तस्वीर कम होती है।
एक तस्वीर…
जिसमें घर तो पूरा होता है,
बस उसका एक अपना नहीं होता।
क्योंकि जब दुनिया त्योहार मना रही होती है,
खाकी अक्सर ड्यूटी पर होती है।
जब घरों में रौनक सजती है,
वह सड़कों पर होती है।
जब अपने एक-दूसरे के साथ होते हैं,
वह किसी और के अपनों की सुरक्षा में होती है।
और घर में…
कोई उसकी पसंद की मिठाई संभालकर रख देता है,
कोई दरवाज़े की ओर देखता रहता है,
कोई बस उसके लौटने का इंतज़ार करता है।
खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ वर्दी नहीं निभाती,
उसके अपने भी निभाते हैं
थोड़ा इंतज़ार करके,
थोड़ी कमी सहकर,
और बहुत सारा प्यार संभालकर।
🎵 ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem
यह सिर्फ़ एक एंथम नहीं,
उनकी कहानी है जो उत्सव के बीच ड्यूटी पर खड़े रहते हैं…
और उन परिवारों की भी,
जो हर त्योहार पर अपने किसी अपने को
देश और समाज के नाम कर देते हैं।
पूरा 6.5 मिनट का एंथम अब UP Police के Official YouTube Channel पर।
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी की हत्या
गाजियाबाद में बेटा न होने से नाराज राजा अंसारी ने पत्नी (35) और 15 साल की बेटी की चाकू से हत्या कर दी। बचाने आई 14 साल की बेटी घायल है। आज भी ऐसे घटिया सोच वाले लोग समाज के लिए कलंक हैं।
अयोध्या राममंदिर में मुफ्त दर्शन के बावजूद दलाल 7,300 रुपए लेकर ‘प्रोटोकॉल’ से दर्शन कराने का दावा कर रहे हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो-रील बनवाने के भी अलग रेट बताए जा रहे हैं। दैनिक भास्कर पर पढ़े पूरी खबर..https://t.co/E7xh5zacBI
मिर्जापुर से 15 साल के एक लड़के का वीडियो सामने आया। लड़का कुत्ते की तरह भौंक रहा था। लगातार लार टपक रही थी। यह सब इसलिए हो रहा था, क्योंकि लड़के को दिसंबर में एक कुत्ते ने काटा था।
डॉक्टर ने कहा- इसे कालकोठरी में बंद कर दो, 3-4 दिन में खत्म हो जाएगा।
https://t.co/1zthdLjO2y