पमरे द्वारा यात्री सुविधाओं मे बढ़ोत्तरी के अंतर्गत, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पुराने अनुपयोगी रेल कोच को कोच रेस्टॉरेंट में परिवर्तित करने का कार्य अंतिम चरण में है। इस कोच रेस्टॉरेंट की शुरुआत होने के पश्चात गैर किराया राजस्व के तहत प्रतिवर्ष 13 लाख रुपए का राजस्व अर्जित होगा।