मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।
देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
पूर्व विधायक, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे और हमारे संघर्ष के साथी @RaoDanSinghHR जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं ईश्वर से आपके अच्छी सेहत, प्रसन्न व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
दक्षिण हरियाणा में ओलावृष्टि और बारिश ने अन्नदाता की उम्मीदों को तोड़ दिया है। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होना हर किसान के लिए किसी सदमे से कम नहीं। सरकार से मांग है कि तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
#kissan
आज अपने महेंद्रगढ़ हल्के में किसानों की समस्याओं को सुना! साथ ही मैं आपको बता दूं कि वर्तमान में किसान भाई एक तो कोरोना और दूसरा मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। ऐसे में भी सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
आज भिवानी जिले के बाढ़ प्रभावित अनेक गांवों का दौरा किया।आपने देखा कि व्यापक जलभराव के कारण अनेक मकान क्षतिग्रस्त हो गए है व खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और अगली फसल की उम्मीद भी नहीं है,जो किसानो के लिए एक बड़ा संकट है। सरकार तुरंत संज्ञान ले ।
भिवानी जिले के गांव सागवान, बीरण, ढाणी रिवासा आदि में बाढ़ की स्थिति वास्तव में गंभीर है, और सरकार से तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता है। सरकार तुरंत जलनिकासी के लिए युद्धस्तर पर काम करे और प्रभावित लोगों को तत्काल भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता प्रदान करे ।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री Bhupinder Singh Hooda जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छी सेहत, लंबी आयु व यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
#IndianNationalCongress
मेरे हल्के के गाँव भांडोर नीची के भारतीय सेना के वीर शहीद सुबेदार कृष्ण कुमार राठी ने मातृभूमि की रक्षा का कर्तव्य निभाते हुए अपनी शहादत दी है।आपकी शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता।
आपके परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति और संबल मिले, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की कामना करते हैं।
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी देवी लाल जी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन। वह एक महान नेता थे जिन्होंने आधुनिक हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने हरियाणा को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में मदद की।
डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन। वह एक महान अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत को आर्थिक सुधारों की नई दिशा दिखाई। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास की एक नई ऊंचाई को प्राप्त किया और विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का उनका साहस, अटूट संकल्प और बलिदान हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
राव दान सिंह की पहचान संघर्ष करने वाले नेताओं में रही है जबकि राव नरेंद्र की स्वार्थ वाले नेताओं में । कुलदीप बिश्नोई ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए जब पार्टी छोड़ी थी तो नरेंद्र सबसे पहले उनके साथ गए थे
@RahulGandhi@kharge@kcvenugopalmp@priyankagandhi@HariprasadBK2
राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राव नरेंद्र सिंह का नाम आते ही कई और चीज़ें सामने आ जाती हैं,
राव नरेंद्र सिंह तीन बार हरियाणा विधानसभा में हार की हैट्रिक लगा चुके हैं,
यही नहीं, राव नरेंद्र सिंह ज़मीन से संबंधित घोटाले में भी आरोपी हैं।
ऐसे में, एक ऐसी छवि और जनता पर कमज़ोर पकड़ रखने वाले नेता को नेतृत्व देकर कांग्रेस अपना ही अहित कर रही है।
हरियाणा कांग्रेस की कमान ऐसे नेता को देने की चर्चा है जिनके ख़िलाफ़ CLU घोटाले में ACB ने FIR दर्ज की है।
क्या पार्टी भ्रष्टाचार के दाग़दार चेहरे के सहारे वापसी करना चाहती है?
आख़िरी 3 चुनाव में इनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
जो नेता अपनी सीट नहीं बचा सका, वो कार्यकर्ताओं का मनोबल क्या बढ़ाएगा?
नेतृत्व के लिए ज़मीन से जुड़े, विश्वसनीय चेहरे की ज़रूरत है।
@RahulGandhi
एक पूर्व मंत्री कांग्रेस हरियाणा प्रदेश की कमान के लिए इनकी चर्चा है लेकिन पार्टी को नुक़सान और पूरी तरीक़े से इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा :
इनके ख़िलाफ़ CLU स्कैंडल में आरोप है जिसकी FIR ACB द्वारा को गई !
ये चेहरा न विचारधारा से जुड़ा है, न कार्यकर्ताओं से। @RahulGandhi