राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते है ! @SachinPilot
झारखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मेरे बड़े भाई सुदिव्य कुमार जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका यूं अचानक चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक गहरी और अपूरणीय क्षति है। दो माह पहले ही उनसे सुखद मुलाकात हुई थी। आज उनकी स्मृतियां मन को बेहद व्यथित कर रही हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।
@kumarsudivya@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JMMKalpanaSoren
पूर्व डीजीपी और सवाई माधोपुर-टोंक लोकसभा सांसद आदरणीय हरीश चंद्र मीणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। @HC_meenaMP
माता सावित्रीबाई फुले ही असली ‘शिक्षक दिवस’ की प्रतीक हैं। उन्होंने आधुनिक भारत में पहला बालिका विद्यालय खोलकर नारी शिक्षा की नींव मजबूत की और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले। उनका संघर्ष आज भी हर उस आवाज़ के लिए प्रेरणा है, जो शिक्षा और समानता की बात करती है। सावित्रीबाई फुले जी को शत-शत नमन।
आज शिक्षक दिवस है, इसलिए याद आया राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 76,791 शिक्षक पद खाली पड़े हैं। हजारों बच्चों का भविष्य शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रहा है, लेकिन भजनलाल सरकार स्थायी भर्ती करने के बजाय गेस्ट फैकल्टी से खानापूर्ति करने में लगी है। जिस सरकार के पास प्रचार और विज्ञापनों के लिए पैसा है, उसके पास बच्चों को पढ़ाने के लिए स्थायी शिक्षक क्यों नहीं हैं? शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मान की बातें करना आसान है, लेकिन खाली पद भरना असली सम्मान है। भजनलाल सरकार और BJP को समझना चाहिए शिक्षा कोई इवेंट नहीं, बच्चों का भविष्य है। 76 हजार से ज्यादा पद खाली रखना प्रशासनिक नाकामी ही नहीं, ��ाजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। खाली पद भरो, स्थायी भर्ती करो और राजस्थान के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो।
@BhajanlalBjp
@narendramodi
@BJP4Rajasthan
महाराष्ट्र में SC-ST समुदाय के विकास के लिए निर्धारित फंड में कथित तौर पर बड़ा घोटाला सामने आया है। लाडकी बहन योजना के लिए SC फंड से ₹3,594.03 करोड़ और ST फंड से ₹1,007.10 करोड़—कुल ₹4,601.13 करोड़ डायवर्ट किया गया है। SC-ST के अधिकारों के लिए निर्धारित इस राशि को ��िसी दूसरी योजना में इस्तेमाल करना बेहद गंभीर मामला है। सरकार तत्काल ₹4,601.13 करोड़ संबंधित SC-ST विभागों में वापस करे। आठ दिनों के भीतर राशि वापस नहीं की गई तो SC-ST समुदाय अपने अधिकारों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, राज्य सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और आदिवासी मंत्री अशोक उइके के आवासों तक मार्च करेगा।
@Dev_Fadnavis
@RamdasAthawale
@narendramodi
@rashtrapatibhvn
अगर यही बात कोई दलित, आदिवासी या मुस्लिम कहता, तो अब तक उसके घर पर बुलडोज़र चल चुका होता, उसका “ऑपरेशन लंगड़ा” हो चुका होता और गोदी मीडिया उसे आतंकवादी तक घोषित कर चुका होता। लेकिन आरोपी सवर्ण है, इसलिए मीडिया द्वारा उसका पक्ष जानने की पूरी कोशिश हो रही है। दूसरी ओर, पीड़ित संजय कुमार दलित हैं इसलिए किसी ने अभी तक उनका बयान तक लेना जरूरी नहीं समझा। यही फर्क बताता है कि हमारे समाज में जाति कैसे काम करती है।