पांचो विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत देने वाले सभी मतदाताओं, ऊर्जावान कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार।
हार-जीत चुनाव के दो पहलू हैं।
कमियों में सुधार करके हम मजबूती से फिर खड़े होंगे!!
#जय_जवान#जय_किसान@jayantrld@RLDparty
किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित ���र नमन किया एवं हवन में आहुति दी। इस अवसर पर विचारों का अनुसरण करने वाले अनुयायी उपस्थित रहे।
📍किसान घाट, नई दिल्ली
#ChaudharyCharanSingh #BharatRatna
किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया एवं हवन में आहुति दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक गण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चौधरी साहब के विचारों का अनुसरण करने वाले अनुयायी उपस्थित रहे।
📍किसान घाट, नई दिल्ली
#ChaudharyCharanSingh #BharatRatna
पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
चौधरी चरण सिंह जी ने भारतीय राजनीति को गांव, किसान और श्रमशील भारत की आवाज से जोड़ने का कार्य किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसान हितों के प्रति समर्पण और आत्मनिर्भर ���ांव की सो�� आज भी राष्ट्र को प्रेरित करती है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नए पंचायत चुनाव तक निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ‘प्रशासक’ के रूप में कार्य करने का अवसर दिए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय लोकदल परिवार माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
इस महत्व��ूर्ण विषय को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधियों ने लगातार अथक प्रयास किए। निर्णय लागू होने के पश्चात आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रधानगण एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रतिनिधि 25, तुगलक रोड नई दिल्ली पहुंचे और माननीय केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी ���ी उपस्थित रहे। यह निर्णय गांवों की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनहित के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बागपत के युवाओं को समर्पित, पाली में चौधरी अजीत सिंह डिज़ाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता संस्थान का उद्घाटन किया।
यह केंद्र विशेष रूप से यु��ाओं और महिलाओं को परिधान डिजाइन व फैशन टेक्नोलॉजी में उद्योग की आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए कौशल विकास के माध्यम से उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
प्रोडक्ट डिजाइन, उद्योग के साथ साझेदारी और कौशल विकास के माध्यम से बागपत के युवाओं के लिए वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे। यह पहल न केवल रोजगार क�� अवसर बढ़ाएगी, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित करेगी और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
#CentreofExcellence
#SkillIndia #FutureReadyIndia #SkillDevelopment
आज बागपत से सांसद निधि से किए गए कार्यों की सरल व सुलभ जानकारी आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से https://t.co/xsu8CnSBmN वेबसाइट का शुभारंभ किया।
#MPLADS
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी की उपस्थिति में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी जी का राष्ट्रीय लोक दल परिवार में आगमन हम सभी के लिए बेहद प्रसन्नता का पल है। हम त्यागी जी का राष्ट्रीय लोक ���ल में स्वागत करते हैं।
दशकों के राजनीतिक अनुभव, बेबाक विचारों और संगठनात्मक समझ के साथ त्यागी जी भारतीय राजनीति के एक सशक्त और सम्मानित चेहरे रहे हैं। संसद से लेकर जन-आंदोलनों तक, उनकी सक्रियता और स्पष्टता ने हमेशा उन्हें अलग पहचान दी है।
त्यागी जी का जुड़ाव सिर्फ एक व्यक्ति का आगमन नहीं, बल्कि उस विचारधारा का पुनः सशक्त होना है, जिसकी नींव किसान, गांव और सामाजिक न्याय पर रखी गई थी। किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के समय से उनके साथ रहे त्यागी जी, उस परंपरा के वाहक हैं जो देश के अन्नदाता और आम आदमी की आवाज़ को सबसे ऊपर रखती है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन निश्चित रूप से संगठन क�� नई दिशा और मजबूती देगा।
लगातार विभिन्न वर्गों, समाज के प्रबुद्ध लोगों और अनुभवी नेताओं का पार्टी से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता का विश्वास हमारी विचारधारा और नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा है। यह जुड़ाव एक लहर है- विश्वास, उम्मीद और बदलाव की लहर, जो आने वाले समय में बड़े जनसमर्थन में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर केसी त्यागी जी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अशोक यादव जी, त्यागी ��ी के सुपुत्र अमरीश त्यागी जी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्यागी जी सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी ने केसी त्यागी जी सहित सभी साथियों का राष्ट्रीय लोक दल का प्रतीक पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
हमारे नेता केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में हम उस राजनीति को और मजबूत करेंगे जो जमीन से जुड़ी है, किसान���ं के हित में है और देश के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।K tyagi
राष्ट्रीय लोकदल परिवार में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता, पूर्व सांसद, श्री के.सी. त्यागी जी और पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री अशोक यादव जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आज दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके जुड़ने से राष्ट्रीय लोकदल और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
माननीय केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी जी ने हाथरस में वीर गोकुल सिंह (गोकुला जाट) जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन क���या। मुगल शासन के अन्याय के विरुद्ध सर्वसमाज को संगठित कर 20,000 से अधिक किसानों की सेना के साथ स्वाभिमान की रक्षा करने वाले महान ��ोद्धा वीर गोकुल सिंह जी की वीरता और किसान चेतना को विनम्र श्रद्धांजलि।
आज नई दिल���ली में किसान ट्रस्ट के सानिध्य में चौधरी चरण सिंह अवॉर्डस 2025’ समारोह में केंद्रीय मंत्री जयन्त सिंह जी ने मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का स्वागत किया।
#CCSAwards
#ChaudharyCharanSingAwards2025
It was enriching to attend Kashi Tamil Sangamam 4.0 at BHU Varanasi @bhupro. @KTSangamam is a celebration of culture, language and shared heritage between Kashi & Tamil Nadu.
Multilingual education leads to increased access and improved learning outcomes.
Kashi and Tamil Nadu are different expressions of one living tradition.
காஷியும் தமிழ்நாடும் ஒரு குடும்பம் (Kashi and Tamilnadu are one family)
शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों के साथ भी संवाद का अवसर मिला!
#KTS4 #KashiTamilSangamam4 #EkBharatShreshthaBharat
किसान ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति में ‘चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स’ के द्वितीय संस्करण के कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मं���्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जयंत चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
किसानों, ग्रामीण भारत और उनके मूल्यों को समर्पित यह आयोजन प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक रहा।
#CCSAwards2025
Proud moment for India! 🇮🇳
Our young stars clinched 49 medals (13G, 19S, 17B) at the Asian Youth Chess Championship 2025 in Bangkok.
And making history back home — 3 year old, Sarvagya Kushwaha from Sagar, MP becomes the world’s youngest FIDE-rated chess player with a rating of 1572!
नई दिल्ली, भारत - श्री अरविंदो कॉलेज द्वारा नॉर्थ कैंपस में शंकर लाल कंसर्ट हाल में आयोजित यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के Two day International conference "Empowering Rural Communities: Agrarian Politics and the Legacy of Chaudhary Charan Singh towards Viksit Bharat" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र यादव जी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी के भारत के विकास में उनके योगदान और ग्रामीण भारत के विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की।
*मुख्य बिंदु:*
1. *चौधरी चरण सिंह जी की विरासत*: चौधरी जयंत सिंह जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ग्रामीण भारत के विकास पक्षधर थे और वे चाहते थे कि किसान परिवारों को खेती के साथ आजीविका के अन्य साधन भी अपनाने चाहिए।
2. *विकसित भारत की कल्पना*: चौधरी जयंत सिंह जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी केवल ग्रामीण भारत के ही नहीं, समग्र रूप से विकसित भारत की कल्पना रखते थे।
3. *लघु उद्योग और रोजगार*: चौधरी चरण सिंह जी लघु उद्योग विकसित करके ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजित करने के पक्षधर थे।
4. *भूपेंद्र सिंह याद��� जी का बयान*: केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी सच्चे ईमानदार निर्भीक नेता थे और उन्होंने देश के गरीब किसान मजदूर के विकास के लिए हमेशा काम किया।
5. *जातिवाद के विरोधी*: चौधरी चरण सिंह जी जातिवाद के विरोधी थे और उन्होंने जातियों का सामाजिकरण किया।
6. *राजनीति का लोकतांत्रिकरण*: चौधरी चरण सिंह जी ने राजनीति का लोकतांत्रिकरण करने का काम किया।
7. *भ्रष्टाचार के विरोधी*: चौधरी चरण सिंह जी भ्रष्टाचार का जोरदार से विरोध करते थे और वे स्पष्टवादी थे।
#चौधरीचरणसिंह #विक्सितभारत #ग्रामीणभारत #किसानमसीहा #भारतरत्न #राष्ट्रीयलो��दल #चौधरीजयंतसिंह #भूपेंद्रसिंहयादव
#jayantchaudhary
#Rld
#NDA
दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
“ग्रामीण समुदायों का सशक्तिकरण: कृषि राजनीति और विकसित भारत की दिशा में चौधरी चरण सिंह की विरासत”के उद्घाटन सत्र में माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र य��दव जी के साथ शामिल होने का अवसर मिला।
सम्मेलन में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, विचारकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत उत्साहवर्धक रही।
सम्मेलन का संवाद आज के परिप्रेक्ष्य में चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को समझने और academia के आदर्श संवाद को व्यावहारिक नागरिक केंद्रित नीति में तब्दील करने में सहायक होगा।
आज नई दिल्ली स्थित 25, तुगलक रोड पर राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह अवान�� जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री @jayantrld जी से मुलाक़ात की।
इस दौरान राजस्थान में संगठन विस्तार सहित किसान-कमेरा, मजदूर और युवा वर्ग की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में झुंझनूँ जिला से एडवोकेट जयहिन्द जी, डॉ हनुमान प्रसाद जी(से.नि. वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक), श्री राजेंद्र कस्वां जी (लेखक), कमांडर (से.नि.) सुरेन्द्र सिंह जी (वेटेरन) तथा सीकर जिला से श्री निरंजन चौधरी जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री झबरमल चौधरी जी, श्री पूरणमल सुंडा जी, श्री रामचंद्र सुंडा जी, श्री गंगाधर जी, श्री प्रभु जी एवं श्री हरलाल पालड़ी जी सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल थे।
Honoured to visit Vice President, Shri C. P. Radhakrishnan ji. He shared his recollections of Chaudhary Charan Singh ji’s visit to Coimbatore and his progressive policies. I look forward to learning from Radhakrishnan ji’s deep insights and experiences! @VPIndia