संघर्ष से सफलता तक का सफर... 🙏
आज मुझे "निबंधक, राजस्व मण्डल, अजमेर के अधीन संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर कार्यालय" विभाग आवंटित हुआ है।
सभी साथियों और शुभचिंतकों का दिल से आभार। 💐
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
आइए, आज उन वीर शहीदों को नमन करें, जिनके त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में जीने का गौरव मिला।
देश की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखें।
जय हिंद! 🇮🇳
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। 🇮🇳
आज उन वीर शहीदों को नमन, जिनके त्याग और बलिदान से हमें आज़ादी मिली।
आइए, देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
जय हिंद! वंदे मातरम्!
#IndependenceDay#15August
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के संबोधन के बाद उसी मंच का BJP -RSS के लोगों द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय है।
यह BJP-RSS की उस संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का प्रदर्शन है, जो आज भी गरीबों, दलितों, पीड़ितों से नफ़रत करती है l एक केवल एक व्यक्ति का नहीं इस देश के गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों का अपमान है l
देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, BJP-RSS की मानसिकता और सोच से नहीं।
ऐसी ओछी मानसिकता के खिलाफ हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
@INCIndia@kharge
मैं इस बात को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता।
मैंने कभी किसी से यह नहीं कहा कि मैं दलित हूँ, मेरी रक्षा करो और न ही किसी के सामने गिड़गिड़ाया। मुझ में लड़ने की शक्ति है और मैं लड़ता हूँ।
लेकिन हल्द्वानी में स्टेज का शुद्धिकरण कर मुझे Untouchability का एहसास कराया गया और मेरा अपमान किया गया।
मेरी माँग है —
हल्द्वानी में जिन लोगों ने स्टेज का शुद्धिकरण किया, उन पर Untouchability Act के तहत केस दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएँ।
फलोदी के लोहावट में भंवरी देवी बिश्नोई की नृशंस हत्या और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमले को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और समाज के लोग धरने एवं भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
हमारी मांग है कि सरकार इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे । पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ।
@RajCMO@PoliceRajasthan
तिरंगा खरीदना आसान है,
लेकिन उसकी गरिमा संभालना जिम्मेदारी है।
अगर कल उसे संभालने की औकात नहीं है,
तो सिर्फ एक दिन की देशभक्ति दिखाने के लिए मत खरीदना।
शाम को वही तिरंगा सड़क और जमीन पर पड़ा मिलता है,
और दिखावटी देशभक्ति की असली तस्वीर सामने आ जाती है। 🇮🇳
*डांगावास हत्याकांड में हाईकोर्ट के फैसले पर फिर अपील करेंगे:* PUCL पदाधिकारी बोले- 40 आरोपियों के बरी होने से घटना झुठलाई नहीं जा सकती
https://t.co/lZVpOTf0mY
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी दलित युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा जी का यह नवाचार वास्तव में अद्भुत, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। सुदूर पहाड़ में जन्मे रवि टम्टा जी ने साबित कर दिया कि उनके हौसले भी पहाड़ जैसे बुलंद हैं।
रवि टम्टा जी ने HAPIDA SKYNeX उड़ान वाहन (Flying Vehicle) के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वे सुरक्षित एवं विद्युत चालित व्यक्तिगत उड़ान वाहन विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। वर्षों के शोध, नवाचार और अथक परिश्रम के बाद प्रोटोटाइप की यह सफल उड़ान उनके सपने को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा मील का पत्थर है।
यह उपलब्धि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे स्वदेशी नवाचार भारत की वैज्ञानिक क्षमता, युवाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।
रवि टम्टा जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनका यह प्रयास भारत को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमें आप पर गर्व है!
इसी स्याही से हम इंक़लाब लिख देंगे..
झारखंड के छात्र अभी भी साथ मिलकर लड़ रहे हैं एक बेहतर कल लिखने के लिए
जो लोग कभी छात्रों के मुद्दे और जीवन के बारे में जाने की कोशिश नहीं कर पाए उनको स्याही का काम कैसे पता होगा
राजस्थान के डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मेरी बात हुई। 11 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त को आए फैसले से वे बेहद आहत हैं। उनकी एक ही पीड़ा है यदि सभी 40 आरोपी बरी हो गए, तो फिर उनके 5 परिजनों सहित कुल 6 लोगों की हत्या किसने की?
वर्ष 2015 में राजस्थान के नागौर जिले के डांगावास गांव में हुए इस जघन्य हत्याकांड में 5 दलितों सहित कुल 6 लोगों की नृशंस हत्या हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब एससी-एसटी विशेष अदालत द्वारा सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी किए जाने से पीड़ित परिवार स्वयं को न्याय से वंचित महसूस कर रहा है।
यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है। इस फैसले ने पूरे क्षेत्र, विशेषकर दलित समाज के लोगों के बीच असुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। लोगों के मन में यह सवाल है कि यदि इतनी बड़ी घटना में भी दोषियों की जवाबदेही तय नहीं हो पाती, तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा और कानून के प्रति विश्वास कैसे कायम रहेगा?
डांगावास का फैसला उन पुराने जख्मों को फिर ताज़ा कर गया है, जो लक्ष्मणपुर बाथे जैसे नरसंहारों ने दलित समाज को दिए थे। वर्ष 1997 में बिहार के लक्ष्मणपुर बाथे में 58 दलितों का नरसंहार किया गया था, जिसमें 27 महिलाएं और 16 मासूम बच्चे भी शामिल थे। वर्षों बाद उस मामले में भी सभी आरोपी बरी हो गए। आज देश जानना चाहता है कि यदि सभी आरोपी निर्दोष हैं, तो इन निर्दोष लोगों की हत्या आखिर किसने की?
परिवार ने बताया है कि वे इस फैसले को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमें विश्वास है कि राजस्थान हाईकोर्ट में मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष समीक्षा होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
नागौर के डांगावास कांड में 11 वर्षों बाद आया अदालत का फैसला न्याय व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर कई गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है। 6 लोगों की निर्मम हत्या के इस मामले में सभी 40 आरोपियों का बरी हो जाना पीड़ित परिवारों के लिए गहरा आघात है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कोई भी दोषी नहीं है, तो आखिर उन निर्दोष लोगों की हत्या किसने की? इतने वर्षों की जांच, सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया के बाद भी यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता, तो यह व्यवस्था पर भरोसा कमजोर करता है।
पीड़ित परिवारों की उम्मीदें अभी भी न्याय से जुड़ी हुई हैं। सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करनी चाहिए, ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद सभी 40 आरोपियों का बरी होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर 6 लोगों की हत्या हुई थी, तो आखिर जिम्मेदार कौन है? पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और राज्य सरकार को इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में प्रभावी अपील करनी चाहिए।
नागौर के डांगावास में वर्ष 2015 में हुई जघन्य सामूहिक हत्या की घटना आज भी पूरे राजस्थान को झकझोर देती है। इस हृदयविदारक घटना में 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिनमें 5 दलित समाज से थे। इतने लंबे न्यायिक संघर्ष के बाद, लगभग 11 वर्ष बीत जाने पर सभी 40 आरोपियों का बरी हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
यदि सभी आरोपी निर्दोष हैं, तो आखिर उन 6 लोगों की हत्या किसने की? क्या इतने बड़े नरसंहार का कोई दोषी नहीं है? क्या पीड़ित परिवारों को कभी न्याय नहीं मिलेगा? ऐसे फैसले पीड़ित परिवारों के विश्वास को तोड़ते हैं और समाज में न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा करते हैं। यदि दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तो अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे और कानून का भय समाप्त होता जाएगा। यह किसी भी सभ्य और लोकतांत्रिक समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
मैं राजस्थान सरकार से मांग करती हूं कि इस मामले में तत्काल उच्च न्यायालय/सर्वोच्च न्यायालय में प्रभावी अपील दायर की जाए, पूरे प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा की जाए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर से कठोर सजा सुनिश्चित की जाए।
@RajCMO@RajGovOfficial
No one killed 6 Dalits in Nagaur.
डूब मरो राजस्थान के नेताओं ।डांगावास में 6 दलितों की हत्या के सभी 40 आरोपी बरी हो गए और आपलोगों के मुंह से उफ़ तक नहीं निकला। किसी ने तो मारा होगा या कोर्ट कह देता कि सभी ने खुद हीं जान दे दी।
नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक है। 2015 में जमीन विवाद में 5 दलितों समेत 6 लोगों की निर्मम हत्या हुई थी, और अब एससी-एसटी विशेष अदालत ने सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। पीड़ित परिवारों का सवाल जायज है, अगर 40 आरोपी बरी हो गए तो इन 6 लोगों की हत्या आखिर किसने की?
11 साल की लंबी कानूनी लड़ाई, सीबीआई जांच और ट्रायल के बावजूद इंसाफ न मिलना जांच और अभियोजन की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है। भाजपा सरकार के शासन में 11 साल पहले ऐसी घटना होना और अब उन्हीं के शासन में प्रतिकूल फैसला आना दिखाता है कि भाजपा न्याय के पक्ष में नहीं है। दलित समाज के साथ हुए इस अन्याय में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कांग्रेस हमेशा दलित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की प्रक्रिया मजबूती से आगे बढ़नी चाहिए, राज्य सरकार को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
तबादला नीति लागू करवाने एवं अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक शहीद स्मारक, जयपुर में अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
भाजपा सरकार के बड़े-बड़े दावे ज़मीन पर पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। तबादला नीति लागू नहीं होने के कारण हजारों शिक्षक और उनके परिवार परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी जायज़ मांगों को सुनने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है।
जब शिक्षक ही अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो यह सरकार की संवेदनहीनता और विफलता का प्रमाण है। सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद करे तथा उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए तबादला नीति को तत्काल लागू करे और सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करे।
@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों का बरी होना बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।
अगर सभी निर्दोष हैं, तो छह लोगों की हत्या किसने की?
इस फैसले के खिलाफ अपील होनी चाहिए। ज़रूरत पड़े तो आगे की जांच भी होनी चाहिए। इसे यूँ ही नहीं छोड़ा जा सकता।
राजास्थान नागौर डांगावास दलित नरसंहार कांड 2015 में सभी आरोपियों को आज मेड़ता कोर्ट ने बरी कर दिया।
आखिर 5 दलित रतनाराम मेघवाल पोकाराम मेघवाल
पंचाराम मेघवाल गणपत राम मेघवाल गणेशाराम मेघवाल की मौत का जिम्मेदार कौन है?
मै मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से मांग करता हूँ कि इस फैसले की तत्काल राजस्थान हाई कोर्ट में अपील की जाए।
#डांगावास_पीड़ितों_को_न्याय_दो
@arjunrammeghwal@bhanwarmegh@DrPremBairwa@TikaRamJullyINC