महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क���रांतिकारी धरती आबा #बिरसामुंडा जी के शहादत पर मैं उन्हें स्मरण और नमन करता हूँ। जल-जगंल-जमीन व आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, अस्तित्व की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनकी लड़ाई और संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा। #बिरसा_मुंडा_अमर_रहे
इरिसेट क्लब,सिकंदराबाद के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मेरे सुपुत्र आदित्य मीना ने शतरंज एकल प्रतियोगिता में गोल्�� मेडल जीता।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में इरिसेट के महानिदेशक श्री शरद कुमार श्रीवास्तव ने आदित्य को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया।
अनुसूचित जाति,जनजाति,कामगार समाज द्वारा आयोजित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई ।
कार्यक्रम ताल मैदान से रैली के रूप में प्रारंभ हुआ जो अंबेडकर वाटिका में सभा में बदल गया।
कार्यक्रम को मुझे भी संबोधन का अवसर मिला।
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं ज्ञान के प्रतीक 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि वंदन।
आप सभी को बाबा साहेब की जयंती की हार्दिक बधाई एवं
शुभकामनाएं ।
#अम्बेडकर_जयंती
महात्मा ज्योतिबा फुले की क्रांतिकारी भावना और अटूट समर्पण को याद करते हुए। शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनका अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता है। एक समावेशी और सशक्त समाज का उनका दृष्टिकोण एक मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है। हम उनके योगदान को नमन व सीख लेते रहेंगे ।
भगवान महावीर के पावन चरणों में शत् शत् नमन।
सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रम्हचर्य का पंचशील जीवन सिद्धांत प्रतिपादित करनेवाले जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏❤️
#महावीर_जयंती#Mahavir_Jayanti