जमुई की घटना के बारे में -
1. मड़वा पहाड़ के पास यह इकलौती घटना नहीं है।
2. यह पहाड़ एक ऐसा स्पॉट है, जहां लोग घूमने आते हैं। किशोर/ युवा लड़के, लड़कियां भी आते हैं।
3. असामाजिक तत्व इससे पहले भी कई जोड़ों को परेशान कर चुके हैं। ज्यादातर मौके पर ऐसे लोग बदनामी, घरवालों की डर से ��िकायत नहीं दर्ज करा पाते।
4. करीब 6 महीने पहले भी एक लड़की के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़खानी की थी। लड़के के साथ मारपीट की थी।
5. मड़वा गाँव के कई लोगों ने ऑन कैमरा मुझसे कहा कि वे ऐसे लोगों से परेशान हैं। इनमें ज्यादातर बालू के कारोबार में शामिल लोग हैं, जो शराब का भी धंधा करते हैं।
6. यानी इस स्पॉट पर ऐसी घटनाएं आम हैं लेकिन फिर भी पुलिस गश्त जीरो।