@Ramanand02 एक साल समाजिक सुरक्षा पेंशन से 1600/- करीब गवर्नमेंट से मिलती जिससे पूरा साल गरीब आदमी गुजारा कर लेता हैं और यहां एक दिन की पार्टी और कहते हैं भारत में गरीब नहीं सभी बराबर हैं
सावन बीतने के साथ ही राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है और भादों में भी बारिश की उम्मीद क्षीण नजर आ रही है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं।
पाली, जालोर, बांसवाड़ा, जैसलमेर और उदयपुर जैसे जिलों में सामान्य से 40 से 55 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है, जो बेहद चिंताजनक है।
हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंदिरा रसोई और मनरेगा जैसी योजनाएं संकट के समय गरीब, किसान और मजदूर वर्ग का सबसे बड़ा सहारा बनी थीं। सूखे जैसी स्थिति में सबसे अधिक नुकसान किसानों और श्रमिकों को उठाना पड़ता है, इसलिए राज्य सरकार को अभी से सतर्क होकर खाद्यान्न भंडारण बढ़ाने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और रोजगार के लिए मनरेगा व शहरी रोजगार गारंटी योजना को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। पशु चारे की उपलब्धता पर भी अभी से ध्यान देना जरूरी है।
मुख्यमंत्री को संबंधित विभागों की समीक्षा कर समय रहते तैयारी की जाए, ताकि आने वाले दिनों में आमजन को संकट का सामना न करना पड़े। @BhajanlalBjp
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। तानाशाही पर आमादा मोदी सरकार यह समझ ले कि लाठियों के बल पर न सच को दबाया जा सकता है और न ही न्याय की गूंज को।
आज युवा भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि एक समय पर युवाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा के झूठे प्रचार के जाल में फंसकर श्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में वोट किया परन्तु प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी आवाज को दबाया है।
अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे युवाओं की आवाज़ को कुचलना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। यह देश बाबासाहेब के संविधान और पंडित नेहरू के लोकतांत्रिक मूल्यों से चलेगा, न कि भाजपा की तानाशाही से!
संसद मार्च में मोदी सरकार की बर्बरता से घायल हुए देश के बच्चों का हाल जानने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा, उनसे मिलकर उन्हें सांत्वना दी कि उनकी हर तरह की मदद के लिए हमारी पूरी टीम लगी है।
देश के प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? छात्रों पर की गई बर्बरता और अत्याचार के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
देश के युवा ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ये छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिन्हें मारा-पीटा जा रहा है, जो ठीक नहीं है।
हमने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की। : @RahulGandhi जी, नेता विपक्ष
मैंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लड़ते हुए नहीं देखा, लेकिन कल दिल्ली की सड़कों पर इस देश के भविष्य के लिए लड़ते हुए युवाओं को जरूर देखा। उनकी आँखों में उम्मीद थी, दिल में जुनून था और आवाज़ में बदलाव की गूंज थी। यही युवा भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। 🇮🇳
युवाओं ने शांति का रास्ता अपनाया उन्होंने हिंसा की,युवा देश की भलाई के लिए सड़कों पर आए, उन्होंने Anti National कहा.....
अब यह हम भूलेंगे नहीं न इस देश की जनता को भूलने देंगे, सबको पता चल जाएगा कि कौन Anti-National है!!
#CJPMarch
बाड़मेर के जसदेव धाम आगोर पर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन ने जिस प्रकार महिलाओं को घसीटा और जबरदस्ती की, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। कानून का पालन कराना प्रशासन का कर्तव्य है, लेकिन अमानवीय व्यवहार कहां तक उचित है?
मेरी मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जावे।
#बाड़मेर_आदिवासियों_को_न्याय_दो @rpbreakingnews@1stIndiaNews@zeerajasthan_@News18Rajasthan
दूसरे दिन भी ज़िला मुख्यालय पर धरना चलता रहा,
क्योंकि हमारी मांग अब भी अधूरी है।
👉 दोवड़ा पुलिस थाने के दोषी स्टाफ की बर्खास्तगी के बिना आंदोलन रुकेगा नहीं।
#दिलीप_अहारी_को_न्याय_दो#दिलीप_अहारी_को_न्याय_दो