Good Morning 🔆
wake up 🙋
receive my simple gift of good morning wrapped with sincerity, tied with care and sealed with a prayer to keep you safe and happy all day long, take care.
ज़िंदगी तुझ को कहीं पर तो ठहरना होगा
रस्म-ए-दुनिया को निभाते हुए मरना होगा
पाँव थक जाएँ बदन काँपे या दिल घबराए
जलते सहरा से हमें रोज़ गुज़रना होगा
क्या वही मौज-ए-बला क्या वही मंजधार का ख़ौफ़
ग़म के दरियाओं से अब पार उतरना होगा
जब भी सावन का मौसम आता है,
अपना खालीपन भर लेती हैं
नदियाँ और स्त्रियाँ
भीगती हैं दोनों भीतर तक
एक बह जाती है किनारों से बाहर
दूसरी अपनी ही आँखों 👀से
सावन की बारिश- कुछ पुराने मौसमों को फिर से जिंदा कर जाती है
जिनमें आवाज़ें कम थीं पर एहसास बहुत थे
और फिर-
हर बूँद एक चुप्पी को आवाज़ देती है।