PM मोदी ने Instagram पर 105 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
सिर्फ एक हफ्ते में 40 लाख नए फॉलोअर्स जुड़ गए, जिससे उनके फॉलोअर्स 101 मिलियन से बढ़कर 105 मिलियन हो गए।
अरविंद केजरीवाल ने E20 ईंधन नीति के खिलाफ देशभर के युवाओं से एकजुट होने की अपील की है।
केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह देश के युवाओं ने एकजुट होकर आवाज़ उठाई, उसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा, उसी तरह E20 के मुद्दे पर भी सभी को मिलकर अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी।
1 अगस्त 2026 (शनिवार) सुबह 11:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' का आयोजन किया जा रहा है।
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
वांगचुक ने कहा कि मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। अब मैं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाऊँगा, और उसके बाद वापस पहाड़ों की ओर लौटूँगा। आप सभी का दिल से धन्यवाद, और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों तथा पूरे स्टाफ का विशेष आभार, जिन्होंने मेरा बेहतरीन ख्याल रखा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल है।
जिसमें वह कह रहे हैं कि एनडीए सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते।
राजनाथ सिंह का यह बयान 24 जून 2015 का है..जब ललित मोदी विवाद के कारण विपक्ष तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग कर रहा था।
CJP प्रोटेस्ट पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा :
जब हम छोटे थे तब आज्ञा पालन का जमाना था। अभी ऐसा नहीं है। नई पीढ़ी प्रश्न पूछती है। उन्हें तर्क बताना पड़ता है। बहुत अधिक अपनापन देने की जरूरत है। समय देने की जरूरत है। संवाद करने की जरूरत है...आज परिवार में बातचीत बंद हो गई है...
लखनऊ: अलीगंज में जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उस बिल्डिंग के खिलाफ एलडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है।
एलडीए के मुताबिक बिल्डर को आवश्यक कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि के भीतर कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान डोमिनोज़ के एक डिलीवरी एजेंट को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और उसके पास ग्राहकों के लिए डिलीवरी के लिए लाए गए पिज़्ज़ा के डिब्बे छीन लिए।
@Benarasiyaa