दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।🙏🙏
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है।
मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करती हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें।
आपका एक-एक वोट बिहार के भविष्य की दिशा तय करेगा।
अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, और मज़बूत बुनियादी सुविधाओं के लिए—अपने मत का अधिकार ज़रूर निभाएं।
जनता यह जानती है कि बदलाव जुमलों से नहीं, अच्छी शिक्षा, बुनियादी सुविधा और काम करने की नीयत से आता है।
The picture looks so clean, oh cuz AQI in Bhutan (Thimphu is 80) which is moderate :)
While in India, we are choking ourselves at AQI 1000+
But who cares ? Just saying
When terror strikes the heart of our capital, silence from those in power is not strength - it’s surrender. The nation deserves accountability, not excuses.
देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। 🇮🇳🙏
पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की आधारशिला स्थापित करते हुए वैज्ञानिक संस्थानों के निर्माण, योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और लोकतांत्रिक संस्थाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, शिक्षा और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा संवर्धन में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा।
'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। 🙏🏼
ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के विरुद्ध उन्होंने युवाओं में स्वतंत्रता की ज्योति प्रज्वलित की। राष्ट्र के प्रति उनका प्रेम, त्याग और अदम्य समर्पण हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा।🙏
सऊदी अरब में उमराह के लिए गए भारतीय नागरिकों की बस दुर्घटना में मौत की ख़बर बेहद दुखद है।
ख़ुदा उन्हें जन्नत नसीब करे और उनके परिजनों को इस गहरे सदमे को सहने की ताक़त दे।
यह राजनीतिक विचारधारा और विश्वसनीयता पर भाषण देने का नैतिक अधिकार भाजपा प्रवक्ताओं को शायद थोड़ा कम ही सूट करता है।
जिनके शीर्ष नेता किसी राज्य के मुख्यमंत्री के डीएनए पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाते हों, और फिर सत्ता की गणित साधने के लिए उन्हीं के साथ गले मिलकर गठबंधन कर लेते हों,
वे यदि आज सिद्धांत और आदर्शों का उपदेश देने लगें —
तो यह दृश्य राजनीति में व्यंग्य का सर्वोत्तम उदाहरण माना जाएगा।
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत्–शत् नमन। 🙏🙏
अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व से उन्होंने भारत को नई ऊँचाइयाँ दीं और ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिन्होंने देश की वैश्विक पहचान को सशक्त बनाया। उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
SIR is an Opposition voter deletion drive.
The intrinsic element that led to BJP’s victory in Bihar
They targeted specific communities & areas, mostly opposition leaning voters are deleted.
Please note : ECI was reprimanded by SC to provide the date of 65 lakh deleted voters.
अपने अदम्य पराक्रम से ब्रिटिश शासन को चुनौती देने वाली भारत की नारी शक्ति की प्रतीक, झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कोटिशः नमन। 🙏🏼
उनका अतुलनीय साहस और अद्वितीय शौर्य हम सभी भारतीयों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिन्द🇮🇳🙏
When Prime Minister Narendra Modi used the diatribe “mujra” for the Opposition, the media houses maintained a deafening silence — no condemnation whatsoever.
But when the Leader of the Opposition used the word “nach”, the same media houses began whining from the rooftops.
भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! 🇮🇳
पूरे देश को आप सभी पर गर्व है! जय हिंद! 🇮🇳
'भारत रत्न' से सम्मानित 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर सादर नमन।🙏
राष्ट्र की अखंडता और एकता के प्रति उनका अद्वितीय योगदान सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।