ପବିତ୍ର ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀର ଅନେକ ଶୁଭକାମନା। ପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କ ପାଖରେ ସମସ୍ତଙ୍କ ସୁଖ, ଶାନ୍ତି ଓ ସମୃଦ୍ଧି କାମନା କରୁଛି ।
भक्ति और हर्षोल्लास के पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।
जय श्री कृष्ण!
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। जय श्री कृष्ण!
Greetings to everyone on the auspicious occasion of Janmashtami.
Jai Shri Krishna!
🦚✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ✨🦚
🌸 जहाँ प्रेम है, वहाँ कृष्ण हैं…
जहाँ सत्य है, वहाँ कृष्ण हैं…
जहाँ धर्म है, वहाँ कृष्ण हैं… 🙏 आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की
हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। 💐 #happyjanmashtami
समस्त देशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जय श्री कृष्ण 🙏
आज मैं ब्रज की पवित्र भूमि पर आया हूँ।
भगवान कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और जन-कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
ब्रज की भूमि मथुरा से मैं राज्य के सभी लोगों और श्री कृष्ण के भक्तों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
जन्मदिन उन्ही का मनाने चले है
जिनकी शरण मै रहकर हम पले है
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें
जय कन्हैया लाल की !! जय श्रीकृष्ण !!
#HappyJanmashtami
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्
भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्ण!
सभी आउटसोर्स कार्मिकों को उनकी मेहनत का उचित मानदेय प्राप्त हो, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्राप्त हो। कोई घटना-दुर्घटना होने पर वे अकेले न हों, बल्कि उनके साथ एक कवर भी हो।
इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का आज लखनऊ में शुभारंभ किया।
इस अवसर पर UPCOS के पोर्टल, वेबसाइट एवं 'लोगो' का अनावरण करने के साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी हुआ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व प्राप्त इन उपहारों के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, @ishafoundation के संस्थापक, 'पद्म विभूषण' श्री @SadhguruJV जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आध्यात्मिक चेतना के जागरण, प्रकृति संरक्षण तथा लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन के साथ अपनी साधना, सेवा और ज्ञान से मानवता को निरंतर आलोकित करते रहें।
आज फर्रुखाबाद में आपदा से प्रभावित परिवारों के जीवन में संबल और मथुरा में विकास एवं जनकल्याण को नई गति देने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करूंगा।
फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री तथा आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण होगा। संकट की प्रत्येक घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों की आत्मीय उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक वितरित किए जाएंगे।
आपदा में राहत से लेकर हर परिवार को छत और आस्था की धरा पर विकास की सौगात तक, जनकल्याण की यह यात्रा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।