लोकप्रिय भारतीय जननेता, दृढ़ विचारों के धनी और स्वच्छ राजनीति के प्रणेता मध्यप्रदेश के गौरव, श्रद्धेय पूर्व केन्द्रीय मंत्री, कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।#madhavraoscindi#माधवराव_सिंधिया
आज वल्लभ भवन, भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ प्रारंभ हुई।
#CabinetMP#MadhyaPradesh
दतिया उपचुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में सुबह 11 से रात्रि 9 बजे तक नुक्कड़ बैठक एवं जनसंपर्क किया।
@Ashutosh4BJP
ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ ने पाँच विकेट लेकर अपना नाम टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज करा दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।
पूरे मध्य प्रदेश और देश को आप पर गर्व है। अब नज़रें दूसरी पारी पर हैं। कामना है कि आपका यह यादगार स्पेल दस विकेट और भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा हो।
शुभकामनाएँ, क्रांति! 🇮🇳🏏
आषाढ़ के प्रथम मंगलवार को राहतगढ़ स्थित श्री सवा लाख सुंदर काण्ड मंदिर में श्रद्धालुओं सहित महाआरती में शामिल होकर पूजन अर्चन के साथ ही ईश्वर से सुरखी विधानसभा एवं प्रदेश के कल्याण की कामना की।
सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।
यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।
नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥
ज्ञान, विवेक और दूरदर्शिता जैसे सद्गुण जीवन में सफलता का प्रमुख आधार हैं। इनसे समृद्ध व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौतियों में भी विजयी होता है।
शास्त्रे प्रतिष्ठा सहजश्च बोधः प्रागल्भ्यमभ्यस्तगुणा च वाणी ।
कालानुरोधः प्रतिभानवत्त्वमेते गुणाः कामदुघाः क्रियासु ॥
हमारे लिए दल से बड़ा देश है...
पहले की सरकारें Article 370 की बात करने से डरती थीं, हमने उसे खत्म करके पूरे देश में संविधान को समान रूप से लागू किया।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#LongestServingElectedPMModi
आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आयोजित NDA सम्मेलन में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्हें सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के स्वर्णिम 12 साल पूर्ण करने की बधाई दी।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश 'विकसित भारत' के संकल्प की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
देश का किसान 'विकसित भारत 2047' के संकल्प का बना सबसे सशक्त सारथी...
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्ष अन्नदाता किसानों को संबल, सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य देने की दृष्टि से ऐतिहासिक रहे हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तक, सिंचाई रकबे के विस्तार से प्राकृतिक खेती और कृषि तकनीक के आधुनिकीकरण तक कृषि क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व प्रयास मध्यप्रदेश सहित देश के करोड़ों किसानों के लिए सुरक्षा कवच बन गए हैं।
पिछले 12 वर्षों में MSP द्वारा किसानों को ₹26 लाख करोड़ का भुगतान किया गया है। श्रीअन्न को वैश्विक पहचान दिलाकर इसके उत्पादक किसानों की समृद्धि के लिए अभिनव कदम उठाए गए हैं।
#12YearsOfKisanSamriddhi
माननीय श्री @narendramodi जी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है।
चाहे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों; चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों; चाहे 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो; मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।
#12YearsOfSeva
मां कात्यायनी को वंदन! दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी मां की कृपा से उनके सभी भक्तों में अपार शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥